Thinker, Writer, Anchor

March 8, 2017

शान से निकली श्याम प्रभु की शोभायात्रा


खाटू नरेश के जयकारों से गूंजी गलियां


श्याम बाबा की शृंगारित प्रतिमा व शोभायात्रा में कलश धारण कर शामिल महिलाएं।
धर्मनगरी ब्यावर में कलयुगी अवतार बाबा श्याम के जन्मोत्सव मौके पर बुधवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्याम मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से अग्रसेन बाजार, पाली बाजार, सरावगी मोहल्ला, डिग्गी मोहल्ला, भगत चौराहा, अजमेरी गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बाबा की सवारी के आगे 151 कलश धारण किए महिलाएं चल रही थी। मोनिका कौशिक, सुनैना कौशिक, शकुंतला गर्ग, साधना सारस्वत, अंजू गर्ग, केतकी कौशिक, रतना कौशिक, त्रिशा कौशिक, कौशल्या कौशिक, मनीषा गर्ग, इंदु जोशी, कांता गुजराती व अन्य महिलाओं ने मंगल गीत गाए। हेमेंद्र कौशिक, सुनिल कौशिक, मुकेश गर्ग, सुमित सारस्वत, राकेश प्रजापति, विनेश कौशिक, सुनील सिंहल, गौरव गर्ग ने श्याम प्रभु का पूजन कर बाबा की सेवा की। सुमधुर बैण्ड की स्वर लहरियों के बीच जयकारे लगाते हुए श्यामप्रेमी झूम रहे थे। खाटू नरेश के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया। भक्तों ने अखण्ड ज्योत के दर्शन कर मनोकामना की। मुकुंदशरण दाधीच, हंसराज शर्मा, बृजवल्लभ पाराशर, दिलीप बंसल, पिंटू बंसल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, गिरीराज मित्तल ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पुजारी विकास शर्मा व मनोज शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच बाबा का पंचामृत अभिषेक किया। शोभायात्रा में घनश्याम गर्ग, महेश खंडेलवाल, अशोक गोयल, शशिकुमार पारीक, सर्वेश्वर सारस्वत, मनोज चौहान, पुरूषोत्तम शर्मा, अनिल गर्ग, सुदर्शन सदारंगानी, राजेंद्र अग्रवाल, अरविंद बंसल, हिमांशु अग्रवाल, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, मनोज अग्रवाल, संस्कार मंगल, अभिषेक सटाक, विजय मंडोरा, निशांत मंगल, मोहित गर्ग, मयंक सिंहल, देवेश गर्ग, दीपेश गोयल, अंकित गर्ग सहित कई श्याम भक्त शामिल हुए।
ब्यावर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्याम भक्त।
शोभायात्रा में निशान लेकर शामिल श्याम भक्त।
शोभायात्रा में जयकारे लगते हुए झूमते श्याम प्रेमी।
श्याम महोत्सव की यादों को संजोने के लिए सेल्फी लेते भक्त।
पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत करते श्रीनाथ सत्संग मण्डल के सदस्य।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Recent Posts

Unordered List

Theme Support