Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label जगन्नाथ रथयात्रा. Show all posts
Showing posts with label जगन्नाथ रथयात्रा. Show all posts

July 18, 2018

चतुर्भुज झूलत श्याम हिंडोले.. | फूलों के झूले में विराजे ठाकुरजी

भगवान जगन्नाथ के दरबार में बुधवार को स्वरागिनी ग्रुप की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जगन्नाथ प्रभु अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ फूलों से सजे झूले पर झूल रहे थे।


मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि ब्यावर के बांकेबिहारी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गायिका चंचल सोनी व शालिनी शर्मा ने गणेश वंदना व शिव आराधना से की। इसके बाद रथ पे बैठ के जगत के नाथ पधारे हैं.., जगन्नाथ को कीर्तन होवे मोरिया पंख फैलाकर नाच रे.., चतुर्भुज झूलत श्याम हिंडोले.. भजन की आनंदमय प्रस्तुति दी।

गायिका संतोष सोनी ने भक्तों फूल बरसाओ जगत के नाथ आए हैं.., मंजू शर्मा व मंजू सोनी ने आएंगे श्याम मेरे पलकें बिछाकर रखना.. भजन की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here


कार्यक्रम में संगीता सोनी, बबीता गौड़, कृष्णा गोयल, मधु भूतड़ा, सीमा कुमावत, कंचन कुमावत, नीता कुमावत, मोनिका शर्मा, अरुणा गर्ग, सुमित्रा सोनी, सुनीता सोनी, सरस्वती शर्मा, पूनम वर्मा, संगीता द्विवेदी, अनिता शर्मा, हेमलता जोशी, कंचन तंवर, अंजू हेड़ा, प्रमिला शर्मा, सुनीता गुप्ता, मीनू शर्मा, निशा, सुनीता यादव, उषा गर्ग, कौशल्या तंवर, माणक डाणी, गोपाल वर्मा, भागचंद चौहान, चेतनप्रकाश जोशी, गौतम सोलीवाल, निशांत मंगल, अरविंद बंसल सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। विजय तंवर ने बताया कि गुरुवार को किशोरी मंडल की ओर से भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

Sumit Saraswat available on :

Share:

July 17, 2018

सांवरे की महफिल सांवरा सजाता है | वैदेही रसिका के कृष्ण राधिका भजन

भगवान जगन्नाथ के दरबार में दस दिवसीय महोत्सव के तहत ब्यावर के बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन भक्ति कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मंगलवार को वैदेही क्लब, रसिका मंडल व कृष्ण राधिका मंडल की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई।

मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि पं.राजेश शास्त्री ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कांता सोमानी ने सांवरिया मुरली बजा झांझर झनकाऊंगी.., सुमित्रा जैथल्या ने पलकें बिछाएंगे जब श्याम घर आएंगे.., स्वाति राठी ने लूट ले गया दिल जिगर सांवरा.., मधु सोलीवाल ने मोहन से दिल जो लगाया है.., तनीषा सोनी ने सांवरे की महफिल सांवरा सजाता है.., शालिनी शर्मा ने गजरा गिर गया यमुना जल में.., चंचल सोनी ने राधा के बरसे नैन यमुना में बाढ़ आ गई.. भजन की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे।

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

कार्यक्रम में माणक डाणी, निधि झंवर, रीना बंसल, मधु जोशी, रेखा गोयल, विनीता अग्रवाल, रिंकू माहेश्वरी, इंद्रा नवाल, कांता झंवर, मंजू बिहाणी, अंजू हेड़ा, इंदु व्यास, प्रमिला शर्मा, दिलीप सोलीवाल, पुरुषोत्तम सोनी, सरस्वती शर्मा, संगीता द्विवेदी, कंचन तंवर, कौशल्या तंवर, कुसुम डाणी, साधना सारस्वत, आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, रेखा सोनी, राखी गर्ग, श्वेता बंसल, शकुंतला डाणी, सुनीता यादव, सोना परतानी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, कौशल्या फतेहपुरिया, स्नेहलता शर्मा, उषा बंसल, अर्चना बेरीवाला, सुशीला मूंदड़ा, राधेश्याम डाणी, अतुल बंसल, महेंद्र सलेमाबादी, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, महेश सिंहल सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। अंत में पं.जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की।

बुधवार को होगा स्वरागिनी सत्संग
कार्यक्रम प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे से स्वरागिनी ग्रुप की चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, मंजू वर्मा, मंजू शर्मा, संतोष सोनी सत्संग करेंगी। प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से 10.30 बजे तक रसिक भक्तों द्वारा भाव संकीर्तन भी किया जा रहा है।
Sumit Saraswat available on :
Share:

July 16, 2018

पुरी से आए जगन्नाथ बुलाया इन्हें भक्तों ने | जगन्नाथ के दरबार में किशोरी सखी ने बिखेरा आनंद

धार्मिक नगरी ब्यावर में भगवान जगन्नाथ व बांकेबिहारी के दरबार में सोमवार को किशोरी सखी मंडल ने जमकर आनंद बिखेरा। रथयात्रा महोत्सव के तीसरे दिन सुमधुर भजनों की सरिता बही तो भक्त झूम उठे।


गायिका रेखा सोनी ने गजानंदजी ने प्रथम मनावां.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जरा चल के वृंदावन देखो.., कितना प्यारा है श्रृंगार.. भजन की प्रस्तुति दी। गायिका अंजू गर्ग ने पुरी से आए जगन्नाथ बुलाया इन्हें भक्तों ने.., काली कमली वाला मेरा यार है.., आनंदी सोनी ने कन्हैया एक बार सुना दे थारी बांसुरी.., लता शर्मा ने मेरे बांकेबिहारी लाल नजर लग जाएगी.. भजन की प्रस्तुति दी। उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, लता शर्मा, नीलम चौहान व आशा बाघमार ने सह गायन किया।
गायक सुमित सारस्वत ने धीरे धीरे से जिंदगी में आया.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। सारस्वत के पंजाबी भजन मैं श्याम दीवाना हो गया.. व हरियाणी भजन म्हने श्याम नाम बिन नहीं कुछ भावे से.. भजन पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ महाप्रभु फूलों से सजे मनमोहक दरबार में विराजे। भक्तों ने भगवान का दर्शन कर आनंद की अनुभूति की।
कार्यक्रम में पं. शिवरत्न दाधीच, माणक डाणी, राधेश्याम डाणी, चेतनप्रकाश जोशी, दिलीप शर्मा, जितेंद्र लाटा, महेंद्र सलेमाबादी, सतीश गर्ग, कौशल्या तंवर, मीनू शर्मा, कंचन अरोड़ा, राखी गर्ग, मीना दूधानी, सोना परतानी, शकुंतला डाणी, मधु डाणी, कुसुम डाणी, रेखा शर्मा, साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, प्रमिला शर्मा, कांता सोमानी, उषा गर्ग, श्वेता बंसल, रिंकू माहेश्वरी, कौशल्या फतेहपुरिया, श्रुति अरोड़ा, गौरांशी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। अंत में पं.जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की।

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

मंगलवार को रसिका व वैदेही देंगी प्रस्तुति
कार्यक्रम प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में वैदेही क्लब व रसिका मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सुमित्रा जैथल्या, कीर्ति मालपानी, निधि झंवर, रीना बंसल व अन्य महिलाएं भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में सभी महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनकर शामिल होंगी।


Sumit Saraswat available on :

Share:

July 15, 2018

बरसते मेघों के बीच बाबा को रिझाया, श्याम परिवार ने की भक्ति रस वर्षा


श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन ब्यावर के बांकेबिहारी मंदिर में बरसते मेघों के बीच बाबा को रिझाया। एक शाम खाटू नरेश के नाम कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। मौसम अनुरूप ठाकुरजी का सतरंगी छतरियों से आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया।


मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि गायक विजय मंडोरा ने हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सांवरियो है सेठ म्हारी राधाजी सेठानी.., लूट ले गया दिल जिगर सांवरा जादूगर.., बांकेबिहारी मुझको देना सहारा.. जैसे भाव सुनाकर बाबा को रिझाया। मनोज शर्मा ने पलकों का घर तैयार सांवरे.., एक भरोसा श्याम का.., निशांत मंगल ने ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है.., तुम हारे के सहारे भजन की प्रस्तुति दी। गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, मयंक सिंहल ने सह गायन किया। अंत में पं.जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की।

कार्यक्रम में माणक डाणी, विजय तंवर, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल, अरविंद बंसल, प्रमिला शर्मा, सरस्वती शर्मा, आनंदी सोनी, श्वेता बंसल, रेखा सोनी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, कुसुम डाणी, कौशल्या फतेहपुरिया, साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, प्रेम गर्ग, अर्चना बेरीवाला, मनीषा गर्ग, रेखा शर्मा, कांता सोमानी, उर्मिला भाटी, शकुंतला  डाणी, मधु डाणी, सुलेखा झा, कांतिलाल डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, चेतनप्रकाश जोशी, श्यामसुंदर अग्रवाल, महेश सिंहल, दिनेश जैन, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला सहित कई भक्त शामिल हुए।

सोमवार को किशोरी सखी करेगी भजन
रथयात्रा प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव के तहत प्रतिदिन अलग-अलग मंडल भक्तिमय प्रस्तुति दे रहे हैं। सोमवार को दोपहर तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गायिका आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, रेखा सोनी भजनों से भगवान की आराधना करेंगी। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।


कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

तस्वीरें देखने के लिए हमारा फेसबुक लाइक करें- Click Here 
Share:

June 29, 2017

मोगरे से महकते माहौल में बही ब्रज रस की मन्दाकिनी

भगवान जगन्नाथ का दरबार, रंग-बिरंगे फूलों का शृंगार, मोगरे से महकता माहौल, गोपाल के भक्ति गीत और भावों में डूबे सैंकड़ों भक्त। असीम आनंद से भरा यह नजारा दिखा गुरुवार को राजस्थान के ब्यावर शहर में। यहां बांकेबिहारी मंदिर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत ब्रजरस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रीश्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायक गोपाल वर्मा ने गजानंद कृपा करियो जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। राम नाम का ओढ़ दुशाला छम-छम नाच दिखावे जी.. भजन से हनुमानजी का आह्वान किया। इसके बाद सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया.., कन्हैया हिण्डो डाल्यो रे हरिया बाग में.., तेरे बिना मैं रोइ रे सांवरिया तेरी याद में.., सांवरिया क्यों हमें सताकर मुस्कुराते हो.., चौक पुराओ आज मोरे कान्हा घर आए हैं.., नाच्यो बहुत गोपाल अब मैं.. जैसे भजनों की सरिता बहाई तो भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। ठाकुरजी के ननिहाल में ब्रज की धूम मच गई। हर भक्त ठाकुरजी को पुकार लगाते हुए भावों में डूबा हुआ झूम रहा था। हेमंत शर्मा, शुभम शर्मा, हर्षल, राहुल अग्रवाल ने सहगायन किया। उद्घोषक सुमित सारस्वत ने मंच संचालन किया। हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, शृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, राधेश्याम डाणी, लीलाधर झा, किशोर अग्रवाल, सुरेश रायपुरिया, राजीव दाधीच, महेश सिंहल, महेंद्र सलेमाबादी, नरेश झंवर ने गायक कलाकारों व कार्यक्रम सौजन्यकर्ता दयाप्रसाद अग्रवाल व गुंजन अग्रवाल का स्वागत किया। भजन विश्राम होने पर पं.शिवरतन दाधीच, दिलीप शर्मा, राजीव दाधीच व अन्य विप्रजनों ने राजस्थानी परिधान धारण कर पारपंरिक अंदाज में ठाकुरजी की विशेष महाआरती की।


लडडू गोपाल ने मन मोहा
जगन्नाथ महाप्रभु के दरबार में गुरुवार को लडडू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भक्त अपने घरों में विराजित लडडू गोपाल का शृंगार कर दरबार में लाए। यहां सभी बाल गोपाल को एक साथ विराजमान किया गया। कोई गोपाल को झूले में तो कोई ठाकुरजी को बैलगाड़ी में सजाकर लाया। सुंदर सलोने बाल गोपाल को देखकर निगाहें स्थिर हो गई। शुक्रवार को दरबार में के.सुदामा भजन मंडल की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।

यहां क्लिक करके देखें : बांकेबिहारी मंदिर में भजन

इन भक्तों ने लिया आनंद
कार्यक्रम में कौशल्या फतेहपुरिया, प्रतिभा शर्मा, कुसुम डाणी, कांता सोमानी, साधना सारस्वत, सुमित्रा जैथल्या, कंचन तंवर, सुमन पालड़िया, सुनीता हेड़ा, संगीता गर्ग, संगीता पसारी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, निधि झंवर, अंजू हेड़ा, मनीषा गर्ग, पुष्पा अरोड़ा, कविता शर्मा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, प्रीति शर्मा, भारती कुमावत, ममता गुप्ता, उषा गर्ग, सुलेखा झा, शीतल दाधीच, रेखा शर्मा, कांता गुजराती, ज्योति कुमावत, सुरभि गोयल, प्रियंका चतुर्वेदी, रानी सिंह, सपना राजपूत, ख्याति गर्ग, खुशी, शिखा, कोमल, सत्यनारायण अरोड़ा, नटवर अरोड़ा, चतुर्भुज साहू, राजकुमार टांक, बालकिशन सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश गर्ग, दिनेश जैन, विष्णु चौटिया, अनिल शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, लक्ष्मीप्रसाद आकोलावाला, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित सैंकड़ों भक्तों ने बिहारीजी के भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ के दरबार में गंगा-जमुनी तहजीब का मिलन

महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। दरबार में प्रतिदिन आकर्षक शृंगार किया रहा है। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें..Click Here
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Recent Posts

Unordered List

Theme Support