
ब्यावर शहर के बांकेबिहारी मंदिर में दस दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां महाप्रभु के भक्त श्रद्धा भाव के साथ प्रभु की भक्ति में लीन हैं। महोत्सव के तहत शुक्रवार को जानकी मंडल के सौजन्य से एक शाम खाटू नरेश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें के.सुदामा भजन मंडल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। गायक भागचंद चौहान व महेंद्र सांखला ने हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद छम-छम नाचे वीर हनुमाना.., नजर हमारी आपकी चौखट पर है प्रभु.., राधा का भी श्याम वो मीरा का भी श्याम.., खुश हो जाए गर सांवरा ठाठ देता है.., मोरछड़ी लहराई रे रसिया सांवरा.. भजन की प्रस्तुति दी। मेरे देश की धरती.., संदेशे आते हैं.., मेरा कर्मा तू.. जैसे गीतों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग में रंग दिया। विजय अनुरोध, सतीश गर्ग, सुनील गर्ग, विक्रम सोलीवाल ने सह गायन किया।
इससे पूर्व माणक डाणी, विजय तंवर, सुरेश रायपुरिया, राधेश्याम डाणी, मोनू अरोड़ा, महेश सिंहल, स्नेहलता गोयल, कुसुम डाणी, शकुंतला गोयल, सुनीता यादव, सरस्वती अग्रवाल, शोभा चोटिया, कविता शर्मा, प्रेम गर्ग, सुलेखा झा ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुई। ठाकुरजी को पीताम्बर पहनाकर पगड़ी धारण करवाई गई। अंत में पं.शिवरतन दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की। कार्यक्रम में तहसीलदार योगेश अग्रवाल, मधु सोलीवाल, तनीषा सोनी, मधु जोशी, रेखा गोयल, बबीता गौड़, गीता चौहान, गंगा कच्छावा, भारती कुमावत, कंचन तंवर, रानू जोशी, कांता सोमानी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी, नीलम चौहान, आरती सोमानी, प्रतिभा शर्मा, सुमन पालड़िया, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, पुष्पा अरोड़ा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, लता शर्मा, शीतल दाधीच, कौशल्या फतेहपुरिया, राखी गर्ग, महेंद्र सलेमाबादी, किशोर अग्रवाल, प्रेम जिंदल, राधेश्याम शर्मा, नरेश झंवर, अनिल शर्मा,अंकुर मित्तल, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित कई भक्त शामिल हुए।
धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें..Click Here for Subscribe Youtube Channel

शनिवार को किशोरी सखी करेगी भजन
विजय तंवर ने बताया कि शनिवार को एक शाम लाड़ली जू के नाम भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गायिका आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, कांता सोमानी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी भजनों से राधारानी की आराधना करेंगी।
यहां क्लिक करके देखें :
किशोरी सखी के भजन
महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
सुमित सारस्वत ने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। 4 जुलाई को हरिनाम संकीर्तन के साथ महाप्रभु पुन: निज धाम प्रस्थान करेंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273
यहां क्लिक करके पढ़ें :
आसमानी बिजली से बचने के उपाय

भगवान जगन्नाथ का दरबार, रंग-बिरंगे फूलों का शृंगार, मोगरे से महकता माहौल, गोपाल के भक्ति गीत और भावों में डूबे सैंकड़ों भक्त। असीम आनंद से भरा यह नजारा दिखा गुरुवार को राजस्थान के ब्यावर शहर में। यहां बांकेबिहारी मंदिर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत ब्रजरस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रीश्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायक गोपाल वर्मा ने गजानंद कृपा करियो जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। राम नाम का ओढ़ दुशाला छम-छम नाच दिखावे जी.. भजन से हनुमानजी का आह्वान किया। इसके बाद सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया.., कन्हैया हिण्डो डाल्यो रे हरिया बाग में.., तेरे बिना मैं रोइ रे सांवरिया तेरी याद में.., सांवरिया क्यों हमें सताकर मुस्कुराते हो.., चौक पुराओ आज मोरे कान्हा घर आए हैं.., नाच्यो बहुत गोपाल अब मैं.. जैसे भजनों की सरिता बहाई तो भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। ठाकुरजी के ननिहाल में ब्रज की धूम मच गई। हर भक्त ठाकुरजी को पुकार लगाते हुए भावों में डूबा हुआ झूम रहा था। हेमंत शर्मा, शुभम शर्मा, हर्षल, राहुल अग्रवाल ने सहगायन किया। उद्घोषक सुमित सारस्वत ने मंच संचालन किया। हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, शृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, राधेश्याम डाणी, लीलाधर झा, किशोर अग्रवाल, सुरेश रायपुरिया, राजीव दाधीच, महेश सिंहल, महेंद्र सलेमाबादी, नरेश झंवर ने गायक कलाकारों व कार्यक्रम सौजन्यकर्ता दयाप्रसाद अग्रवाल व गुंजन अग्रवाल का स्वागत किया। भजन विश्राम होने पर पं.शिवरतन दाधीच, दिलीप शर्मा, राजीव दाधीच व अन्य विप्रजनों ने राजस्थानी परिधान धारण कर पारपंरिक अंदाज में ठाकुरजी की विशेष महाआरती की।
लडडू गोपाल ने मन मोहा
जगन्नाथ महाप्रभु के दरबार में गुरुवार को लडडू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भक्त अपने घरों में विराजित लडडू गोपाल का शृंगार कर दरबार में लाए। यहां सभी बाल गोपाल को एक साथ विराजमान किया गया। कोई गोपाल को झूले में तो कोई ठाकुरजी को बैलगाड़ी में सजाकर लाया। सुंदर सलोने बाल गोपाल को देखकर निगाहें स्थिर हो गई। शुक्रवार को दरबार में के.सुदामा भजन मंडल की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।
यहां क्लिक करके देखें : बांकेबिहारी मंदिर में भजन
इन भक्तों ने लिया आनंद

कार्यक्रम में कौशल्या फतेहपुरिया, प्रतिभा शर्मा, कुसुम डाणी, कांता सोमानी, साधना सारस्वत, सुमित्रा जैथल्या, कंचन तंवर, सुमन पालड़िया, सुनीता हेड़ा, संगीता गर्ग, संगीता पसारी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, निधि झंवर, अंजू हेड़ा, मनीषा गर्ग, पुष्पा अरोड़ा, कविता शर्मा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, प्रीति शर्मा, भारती कुमावत, ममता गुप्ता, उषा गर्ग, सुलेखा झा, शीतल दाधीच, रेखा शर्मा, कांता गुजराती, ज्योति कुमावत, सुरभि गोयल, प्रियंका चतुर्वेदी, रानी सिंह, सपना राजपूत, ख्याति गर्ग, खुशी, शिखा, कोमल, सत्यनारायण अरोड़ा, नटवर अरोड़ा, चतुर्भुज साहू, राजकुमार टांक, बालकिशन सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश गर्ग, दिनेश जैन, विष्णु चौटिया, अनिल शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, लक्ष्मीप्रसाद आकोलावाला, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित सैंकड़ों भक्तों ने बिहारीजी के भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया।
यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ के दरबार में गंगा-जमुनी तहजीब का मिलन
महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। दरबार में प्रतिदिन आकर्षक शृंगार किया रहा है। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें..Click Here