July 7, 2018
June 27, 2018
श्रीनाथजी का यमुना जल से स्नान यात्रा अभिषेक | Snana Yatra Abhishek
Sumit Saraswat SPJune 27, 2018Beawar, Shrinathji, Snana Yatra Abhishek, श्रीनाथजी, स्नान यात्रा अभिषेक
3 comments:
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्रीनाथजी का स्नान यात्रा अभिषेक किया गया। धार्मिक नगरी ब्यावर में चमन चौराहा स्थित श्री गोवर्धननाथ मंदिर में भोर से पूर्व विशेष अभिषेक का आयोजन हुआ। मंदिर मुखियाजी गोवर्धन पाराशर ने मंगला आरती के पश्चात ठाकुरजी का अभिषेक किया। स्नान यात्रा पद गायन व नाम संकीर्तन के बीच करीब एक घंटे तक ठाकुरजी का यमुना जल से अभिषेक किया गया।
मुखियाजी ने बताया कि वल्लभकुल संप्रदाय में श्रीजी प्रभु के स्नान अभिषेक का दर्शन दुर्लभ होता है। साल में सिर्फ दो बार ही भक्तों को इस दुर्लभ दर्शन का लाभ मिलता है। जन्माष्टमी के मौके पर पंचामृत एवं ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यमुना जल अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि ठाकुरजी के स्नान यात्रा दर्शन करने से सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं।
![]() |
| स्नान यात्रा अभिषेक के बाद श्रृंगारित भगवान गोवर्धननाथजी। -सुमित सारस्वत |
अभिषेक के दौरान बृजवल्लभ पाराशर, सुमित सारस्वत, बबलू अग्रवाल, नटवर पाराशर, अमित सारस्वत, सीए रमेश शर्मा, मोहित पाराशर, अरविंद बंसल, पुष्पा पाराशर, रुक्मणी पाराशर, निशा शर्मा, जमुना बाई, प्रेम अरोड़ा, अनिता बंसल, कौशल्या फतेहपुरिया, चतुर्भुज साहू, बालकिशन सोनी, राजकुमार टांक, तेजनारायण व्यास, गोरधन गांधी, लक्ष्यादित्य बरड़िया व अन्य भक्तों ने पद गायन व नाम संकीर्तन किया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें- यहां क्लिक करें
June 26, 2018
अशोक गहलोत ने भाजपा व आरएसएस पर साधा निशाना, बोले- खुलकर मैदान में आए संघ
Sumit Saraswat SPJune 26, 2018ashok gehlot, BJP, National News, RSS, अशोक गहलोत, आरएसएस, भाजपा
No comments:
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएसएस पर निशाना साधा है। गहलोत ने मीडिया से बातचीत में संघ पर शब्द बाण चलाते हुए कहा कि सांस्कृतिक व सामाजिक स्वयंसेवी संगठन कहलाने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब पर्दे के पीछे राजनीति कर रहा है। देश में किसको पीएम-सीएम बनाना है अब संघ तय करता है। आरएसएस सेवा के मार्ग से भटक गई है। इनको चाहिए कि भाजपा को संघ में मर्ज कर लें और खुलकर राजनीति करें। लड़ाई विचारधारा और सिद्धांतों की ही रहेगी। आरएसएस को सौ साल पूरे होने आए हैं। सौ साल के इतिहास में उन्होंने हमेशा कहा कि हम सांस्कृतिक संगठन के लोग हैं। राजनीति से हमारा कोई सरोकार नहीं है। हम सिर्फ देशभक्ति की बात करते हैं। देशप्रेम फैलाने की बात करते हैं। अब मोदी सरकार बनने के बाद संघ का राजनीति में हस्तक्षेप बढ़ गया है।
Click Here : वीडियो में सुनें क्या बोले गहलोत
June 20, 2018
June 13, 2018
मजहब अलग, इबादत एक | सजदा और सत्संग की आठ खास तस्वीरें
Sumit Saraswat SPJune 13, 2018ramadan, religious picture, religious similarity, worship, कौमी एकता, गंगा-जमुनी तहजीब
1 comment:
हिंदू धर्म का पुरुषोत्तम मास और इस्लाम धर्म का रमजान माह जारी है। इसमें वैष्णवजन भगवान की भक्ति और मुस्लिमजन अल्लाह की अकीदत कर रहे हैं। मंदिर में सत्संग और मस्जिद में सजदा हो रहा है। भले ही दोनों मजहब अलग हो मगर इबादत और आराधना में समानता-सी नजर आई। निगाहों में नया नजरिया रखकर सुमित सारस्वत ने संजोई सजदा और सत्संग की खास तस्वीरें..
June 11, 2018
कमल बंगले में विराजे ठाकुरजी | Shriji in Lotus Temple
Sumit Saraswat SPJune 11, 2018lotus decoration, lotus temple, Shriji Prabhu, कमल बंगला, श्रीजी
No comments:
पुरुषोत्तम मास में तपन के बीच शीतलता के लिए ठाकुरजी को विहार करवाया गया। श्रीजी प्रभु अपने निज धाम से विहार कर तलाई के बीच कमल बंगले में विराजे। शीतल फव्वारों और सुगंधित माहौल में भक्तों ने भगवान को सूरदास और रसखान के पद सुनाए। ब्यावर की अन्नपूर्णा कॉलोनी में मोनू अरोड़ा ने ठाकुरजी का सुंदर श्रृंगार कर मनमोहक दरबार सजाया। गायक जेके चारण, सत्यनारायण अरोड़ा, सुनील चौहान, शालिनी शर्मा, चंचल सोनी, गोपाल वर्मा, कन्हैया तुसावड़ा ने भाव भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बृजवल्लभ पाराशर, राजेंद्र अग्रवाल, सुमित सारस्वत, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेश सावलानी, नटवर अरोड़ा, सत्यनारायण शर्मा, संध्या अग्रवाल, ममता अरोड़ा, ज्योति अग्रवाल, कृष्णा गोयल सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन शामिल हुए। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273













