Thinker, Writer, Anchor

September 26, 2018

रासलीला में धूमधाम से मनाया नंद उत्सव | Nand Utsav in Raslila


मानव कल्याण सेवा संस्थान की ओर से ब्यावर के सुभाष उद्यान में आयोजित रसमयी रासलीला के दूसरे दिन धूमधाम से नंद उत्सव मनाया गया। आयोजन स्थल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की.. जैसे जयकारों से गूंज उठा। भक्तों को बधाई बांटी गई।

राधाकृष्ण रासलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान स्नेहलता मंगल व संयोजक रामगोपाल अग्रवाल ने बाल कृष्णलाल का पूजन किया। स्वामी सीताराम शर्मा ने ठाकुरजी के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि संसार जिसकी गोद में खेलता है वो कृष्ण यशोदा की गोद में खेल रहा है।

शंकर लीला, माखन चोरी व ऊखल बंधन लीला सुनाते हुए कहा कि तीनों लोक को प्रेम बंधन में बांधने वाले कृष्ण अपनी माता यशोदा के बंधन में बंध गए। भगवान शंकर भी जिनके दर्शन को लालायित रहे उन ठाकुरजी के दर्शन का हमें सौभाग्य मिल रहा है। चारों धामों से निराला ब्रज धाम दर्शन कर लो.., ब्रज में हल्ला भयो नंद घर लल्ला.. भजन पर श्रोता झूम उठे। मंच संचालन सुमित सारस्वत ने किया।

रासलीला में पार्षद अंगदराम अजमेरा, ईश्वर तंवर, रमेश बंसल, मुन्नालाल प्रजापति, अनु कुमावत, सुनील सिंहल, महेंद्र बजाज, नटवर अरोड़ा, राकेश भंडारी, रमेश शर्मा, सतीश गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, सुरेश वैष्णव, दिलीप शर्मा, कमल मंडोरा, चंद्रशेखर अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, मिथलेश अग्रवाल, साधना सारस्वत, सुमित्रा प्रजापति, सुनीता कुमावत, संगीता द्विवेदी, जसोदा अग्रवाल, अश्विनी झालानी, प्रमिला शर्मा, सुनीता टेलर, भारती कुमावत, लता शर्मा, अंजू गर्ग, लक्ष्मी शर्मा, जया अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, शीतल, चुलबुल सहित कई भक्त शामिल हुए।

वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

तस्वीरें देखने के लिए हमारा फेसबुक लाइक करें- Click Here

Sumit Saraswat available on :
►Youtube
►Twitter
►Blog


Share:

कड़कती बिजलियों के बीच जन्मे कृष्ण | Krishna Birth in Raslila


ब्यावर के सुभाष उद्यान में आयोजित 11 दिवसीय रसमयी रासलीला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मानव कल्याण सेवा संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रमेश बंसल, प्रेम जिंदल, मुन्ना प्रजापति, सुमित सारस्वत व मंडल सदस्यों ने युगल सरकार का पूजन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


राधाकृष्ण रासलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन वृंदावन के स्वामी सीताराम शर्मा ने श्रीकृष्ण का जन्म प्रसंग सुनाया। बृज भाषा में ठाकुरजी की लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रोता आनंदित हो उठे।

कार्यक्रम में मोहन बजाज, रमेश शर्मा, पिंटू बंसल, अनु कुमावत, सुनील सिंहल, नटवर अरोड़ा, सुनील मित्तल, चंद्रशेखर अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, अशोक गोयल, पुखराज कच्छावा, हर्ष बजाज, मिथलेश अग्रवाल, प्रमिला शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा, अंजू गर्ग, शीतल अग्रवाल, विजयलक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में रसिक भक्त शामिल हुए।
वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

तस्वीरें देखने के लिए हमारा फेसबुक लाइक करें- Click Here

Sumit Saraswat available on :
►Youtube
►Twitter
►Blog
Share:

September 22, 2018

सतरंगी रोशनी में रसमयी रास करेंगे राधा रसिक बिहारी

ब्यावर में 24 सितंबर से होगी रसमयी रासलीला


चांदनी रात में मधुबन के बीच रसिकबिहारी गोकुल की गोपियों और बरसाने की राधा के साथ रास करेंगे। यह पौराणिक प्रसंग जीवंत होगा राजस्थान की धार्मिक नगरी ब्यावर में। यहां मानव कल्याण सेवा संस्थान द्वारा राधाकृष्ण रासलीला समिति के तत्वाधान में रसमयी रासलीला का आयोजन होगा।


संयोजक रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी आधुनिकता की चकाचौंध में खो गई है। इन्हें धर्म से जोड़ने के लिए ब्यावर में 11 दिवसीय रसमयी रासलीला आयोजित की जा रही है। यह आयोजन आगामी 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सायं 7 से रात्रि 10.30 बजे तक सुभाष उद्यान में होगा। इसमें वृंदावन के स्वामी सीताराम शर्मा राधा रासबिहारी की रसमयी लीलाओं के प्रसंग सुनाकर ब्रज रस बिखेरेंगे। 30 से अधिक कलाकारों द्वारा लाइट एंड साउंड इफेक्ट के बीच ठाकुरजी की दिव्य लीलाओं का सजीव दर्शन कराया जाएगा। मंच संचालन सुमित सारस्वत करेंगे।

तस्वीरें देखने के लिए हमारा फेसबुक लाइक करें- Click Here 

समितियां गठित कर सौंपी जिम्मेदारियां
आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। आयोजन को लेकर गणपत सर्राफ, स्नेहलता मंगल, मुकुंदशरण दाधीच, मुन्नालाल प्रजापति, मोहन बजाज, बालकिशन गुप्ता, सुमित सारस्वत, रमेश बंसल, नरेंद्र झंवर, किशन पालीवाल, मुकेश अरड़का, मुकेश अग्रवाल, पन्नालाल सोनी, सुरेश वैष्णव, प्रेम जिंदल, चंद्रशेखर अग्रवाल, दौलेश बंसल, अनु कुमावत, सतीश अग्रवाल, नटवर अरोड़ा, गोविंद अग्रवाल, भगवान अग्रवाल व मंडल सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here 

Sumit Saraswat available on :
Share:

September 19, 2018

LIVE : ब्यावर से तेजा मेले का सीधा प्रसारण Second Day of Teja Fair




Posted by Saraswat Production on Tuesday, September 18, 2018

Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support