Thinker, Writer, Anchor

September 28, 2018

लोग हंसे तो परवाह मत करिए : गोवत्स राधाकृष्ण जी महाराज

'कई अच्छे काम हम इसलिए नहीं कर पाते कि लोग हंसेंगे। अरे हंसेंगे तो क्या। कृपानाथ, हंसेंगे तो बढ़िया है उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसमें अपने को घबराने की जरूरत क्या है। लोगों के हंसी की परवाह मत करिए। अच्छा काम करिए। अच्छे काम में लोग हंसे तो भी उसकी परवाह मत करिए मेरे भाई बहन। काम समझ में नहीं आता है तब तक सब लोग हंसते ही हैं, जब समझ में आता है तब शाबासी देते हैं कि वाह बहुत बढ़िया। इसलिए हंसेंगे ये विचार करके अच्छा काम नहीं करेंगे तो शाबासी से भी आप वंचित रह जाएंगें। और हंसी की परवाह किए बगैर काम करेंगे तो जितने लोग हंसे हैं उससे चार गुना शाबासी आपको प्राप्त होगी। इसलिए अच्छा काम लोगों का विचार करके बंद नहीं करना चाहिए।'
पूज्य गोवत्स राधाकृष्ण जी महाराज
नानी बाई रो मायरो कथा, ब्यावर

Share:

आदर्श है कृष्ण का बालस्वरूप | Makhan Chori in Raslila


ब्यावर शहर के सुभाष उद्यान में आयोजित रसमयी रासलीला के चौथे दिन माखन चोरी लीला का मंचन हुआ। बालकृष्ण ने सखाओं के साथ गोपियों के घर माखन चोरी की।

स्वामी सीताराम शर्मा ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद पूतना आई और भगवान ने उसका उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण ने माखन चोरी लीला की। गोपियां चाहती थी कि कृष्ण हमारे पति बनें। अगर पत्नी अपने पति से छपट करे तो अभागी है। परमात्मा को पाने के लिए कपट को छोड़ना पड़ेगा।

देखें  : देवकी पर क्यों क्रोधित हुआ कंस

गोचरण लीला एवं गो पूजन करके प्रभु श्रीकृष्ण ने यह संदेश दिया कि गोमाता में सभी देवी-देवताओं का निवास है। इसलिए जो मनुष्य गोसेवा करेगा उसको सहज ही जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होगी। श्रीकृष्ण का प्रत्येक रूप मनोहारी है, उनका बालस्वरूप तो इतना मनमोहक है कि वह बचपन का एक आदर्श बन गया है।
रासलीला में संयोजक रामगोपाल अग्रवाल, मुन्ना प्रजापति, सुमित सारस्वत, मिथलेश अग्रवाल, साधना सारस्वत, सुमित्रा प्रजापति, सुनीता कुमावत, जसोदा अग्रवाल, हर्षिता गोयल, लक्ष्मी शर्मा, तनीषा सोनी, उषा बंसल, प्रमिला शर्मा, भारती कुमावत, पिंकी अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, माधुरी बंसल, अंजू गर्ग, मीनू शर्मा, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, शंकरलाल प्रजापति, नटवर अरोड़ा, प्रेम जिंदल, सुनील सिंहल, चंद्रशेखर अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, निशु, शुभम, सौरभ सहित बड़ी संख्या में रसिक भक्त शामिल हुए। शुक्रवार को कालिया मर्दन लीला व महारास होगा। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
 
वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

तस्वीरें देखने के लिए हमारा फेसबुक लाइक करें- Click Here

Sumit Saraswat available on :
►Youtube
►Twitter
►Blog
 
Share:

September 27, 2018

मीरा की तरह हो भक्ति | Meera Bai in Raslila


राधाकृष्ण रासलीला समिति के तत्वाधान में ब्यावर के सुभाष उद्यान में आयोजित रसमयी रासलीला के तीसरे दिन मीरा चरित्र प्रसंग सुनाया गया।


स्वामी सीताराम शर्मा ने कहा कि चिकसौली गांव की गोपी को अगले जन्म में कृष्ण भक्ति का वरदान मिला था। यही गोपी कलियुग में गिरधर गोपाल की भक्त मीरा के नाम से विख्यात हुई। मीरा का मन बचपन से ही कृष्ण में रमा था। वो कृष्णा को ही अपना पति परमेश्वर मानती थी। भक्ति की शक्ति का ही परिणाम है कि तमाम परेशानियों के बावजूद मीरा गिरधर की भक्त बनी रही। प्रत्येक व्यक्ति की भक्ति मीरा की तरह होनी चाहिए। अगर भक्ति में अगाढ़ आस्था होगी तो ठाकुर अवश्य दर्शन देंगे। हाथ में वीणा लिए मीरा की भक्ति व कृष्ण के प्रति प्रेम देखकर कई भक्त भाव विभोर हो गए। मानव कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, नगर परिषद सभापति शशिबाला सोलंकी ने गिरधर गोपाल व मीरा बाई का पूजन किया। मंच संचालन सुमित सारस्वत ने किया।
रासलीला में भाजपा नेता भरत मालानी, मनीष बुरड़, चंद्रशेखर सोलंकी, पार्षद अंगदराम अजमेरा, ईश्वर तंवर, मिथलेश अग्रवाल, साधना सारस्वत, सुमित्रा प्रजापति, सुनीता कुमावत, जसोदा अग्रवाल, सुनीता टेलर, भारती कुमावत, पिंकी अग्रवाल, जया अग्रवाल, माधुरी बंसल, प्रमिला शर्मा, पुष्पा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, विजयलक्ष्मी, चुलबुल, मुन्ना प्रजापति, अनु कुमावत, नटवर अरोड़ा, प्रेम जिंदल, सुनील सिंहल, शंकरलाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में रसिक भक्त शामिल हुए। गुरुवार को माखन चोरी लीला व महारास का आयोजन होगा। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

तस्वीरें देखने के लिए हमारा फेसबुक लाइक करें- Click Here

Sumit Saraswat available on :
►Youtube
►Twitter
►Blog
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support