Thinker, Writer, Anchor

August 15, 2018

कान्हा ने सखाओं संग किया वन विहार | Laddu Gopal Van Vihar



प्रकृति की गोद में बसे नीलकंठ महादेव तीर्थ के सुरम्य उपवन में बालकृष्ण ने अपने सखाओं और सखियों के संग वन विहार किया। आनंदस्वरूप हेड़ा परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गायक गोपाल वर्मा ने भजन गंगा बहाई। रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित प्रांगण में कई भक्त अपने बाल गोपाल को लेकर पहुंचे। यहां लडडू गोपाल को मनमोहक झूले में विराजित कर झुलाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या ने उत्साह से भाग लिया।

हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना से भक्ति कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद ऋतु अनुरूप झूले के भजनों ने समां बांध दिया। इत्र से महकते माहौल में ठाकुरजी के भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में मुंबई, पाली, जोधपुर, गुड़गांव, जयपुर, अजमेर, जैतारण एवं ब्यावर के लगभग 45 से ज्यादा ठाकुरजी विभिन्न वेशभूषाओं में सुसज्जित होकर पधारे। कान्हा का रूप भक्तों का मन मोह रहा था। शुभम शर्मा, गौतम सोलीवाल, राहुल अग्रवाल, हेमंत शर्मा, पवन सोनी ने सह गायन किया।


कार्यक्रम में नवनीत हेड़ा, राजेश हेड़ा, अरविंद खींचा, केके जैन, सुरेंद्र सोनी, राकेश शर्मा, दिलीप तोषनीवाल, अनुराग जैन, अशोक पसारी, मोनू अरोड़ा, सुमित सारस्वत, बबलू अग्रवाल, अमित सारस्वत, रवि शर्मा, विजय तंवर, नरसिंह तंवर, केशव हेड़ा, राघव हेड़ा, डॉ.राजीव जैन, विजय मंडोरा, मुनेश वर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, सतीश गर्ग, विक्रम सोलीवाल, नरेश झंवर, रमेश शर्मा, अंजू हेड़ा, सुनीता हेड़ा, अनुराधा छंगाणी, संतोष तापड़िया, मंजू नवाल, चेतना, राखी तोषनीवाल, पूर्वी तापड़िया, प्रियंका मित्तल, साधना सारस्वत, ज्योति अग्रवाल, प्रीति जैन, प्रीति शर्मा, श्वेता अग्रवाल, संगीता पसारी, मंजू भूतड़ा, उर्मिला भाटी, प्रियंका चतुर्वेदी, मधु जोशी, कृष्णा गोयल, मोनिका वर्मा, किरनेश, पूजा, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, बबीता गौड़, कौशल्या तंवर, मनीषा गर्ग, शुभांगी गर्ग, सुरभि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने ठाकुरजी के साथ वन विहार का आनंद लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273

अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में दें..
Sumit Saraswat available on :
Share:

August 2, 2018

सतरंगी सावन उत्सव में थिरकी रसिकाएं | Satrangi Sawan Utsav

ब्यावर (राजस्थान)। रसिका मंडल की ओर से फतेहपुरिया बगीची में सतरंगी सावन उत्सव आयोजित किया गया। सतरंगी लहरिए से सजे दरबार में रासबिहारी व राधारानी का झूला सजाया गया। महिलाओं ने ठाकुरजी को झूलते हुए भक्ति आनंद लिया।


कार्यक्रम संयोजक रीना बंसल ने बताया कि सावन के मौके पर आयोजित आनंदमय कार्यक्रम में गायक भागचंद सोनी व सुमित सारस्वत ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। मेरे लाल लाड़ली को झूला झुला रहे हैं.., कितना प्यारा है श्रृंगार तेरी लेऊं नजर उतार.., फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी.., सावन का महीना झूले राधा नंदकिशोर.. जैसे भजनों पर सभी झूम उठे। गौतम सोलीवाल, किशन सोनी, यश त्रिपाठी, विजय भट्ट, भरत ने सह गायन किया।

ठाकुरजी का गुलाब व मोगरे के फूलों और मोरपंख से नयनाभिराम श्रृंगार कर मनमोहक दरबार सजाया गया। सुंदर दरबार में रीना बंसल, मधु जोशी व रेखा गोयल ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी तो सभी आनंदित हो उठे। निधि झंवर, अंजू हेड़ा, स्वाति राठी, विनीता अग्रवाल ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन सुमित सारस्वत ने किया। कार्यक्रम के बीच हुई रोचक प्रतियोगिताएं में सभी ने उत्साह से भाग लिया। इसमें अमेरिका की मंजू जैन, गुजरात की टीना अग्रवाल, मुंबई की अनुपमा उपाध्याय, ब्यावर की सिमलेश नंदनी, राजुल मूथा, अंजू गर्ग, कीर्ति मालपानी, रानू जोशी, शीतल भूतड़ा, संध्या प्रजापति, नमिता जालान, संगीता गर्ग विजेता रही।
कार्यक्रम में अमिता बंसल, सुनीता हेड़ा, नीता कुमावत, सारिका यादव, दीपिका शर्मा, कांता सोमानी, हेमलता गर्ग, आशा जैन, कांता बंसल, संगीता यादव, बबीता कुमावत, शिल्पा सुराणा, अभिलाषा डांगी, शीतल जिंदल, संगीता गर्ग, लता शर्मा, आनंदी सोनी, पूनम जोशी, अमिता गुप्ता, मनीषा जैन, रेखा बाहेती, शशि मोदी, ललिता जालान, शकुंतला सोलंकी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here 

Sumit Saraswat available on :

Share:

July 24, 2018

काली घटाओं बीच विराजे प्रभु श्याम | Manorath in Shyam Temple

हरियाली और फूलों से आच्छादित वन, मेघ गर्जना के साथ चमकती बिजलियां, घनघोर काली घटाएं और बीच में विराजे प्रभु श्याम। यह मनभावन नजारा दिखाई दिया ब्यावर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में। यहां श्री श्याम परिवार की ओर से बाबा का विशेष दरबार सजाकर कीर्तन किया गया। गायक मनोज शर्मा ने गणेश वंदना व मां की आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद विजय मंडोरा ने शाम सवेरे देखूं तुझको कितना सुंदर रूप है.., सुमित सारस्वत ने दिलदार कन्हैया दिल में बसा मेरे.., निशांत मंगल ने तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे.., श्रवण भूतड़ा ने सांवरे की महफिल सांवरा सजाता है.., सतीश गर्ग ने मेरे श्याम को मना लो.. भजन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मयंक सिंहल की ओर से काली घटा मनोरथ किया गया। लखदातार का भव्य दरबार सजाकर विशेष आरती की गई।


कार्यक्रम में सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, अमित बंसल, सुनील सिंहल, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, मनीषा गर्ग, भावना शर्मा, माधुरी गर्ग, मुनेश वर्मा, दिनेश सांखला, अंकुर मित्तल, ट्विंकल, चिराग गर्ग, उत्तम गर्ग, मनोज अग्रवाल, अनिरुद्ध शर्मा, पुनीत बंसल, मुकेश गुप्ता, अरविंद बंसल सहित कई श्याम भक्त शामिल हुए।
श्री श्याम दरबार में प्रस्तुति देते सुमित सारस्वत। 
एडवोकेट सुनील कौशिक का सम्मान करते मुकेश गर्ग।
एडवोकेट कौशिक का स्वागत
कार्यक्रम के मध्य श्याम परिवार की ओर से मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक के अभिभाषक संघ अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वागत किया गया। मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, अमित बंसल ने कौशिक का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कौशिक ने कहा कि मतगणना में प्रतिद्वंदी व उन्हें समानांतर मत मिले थे। बाबा की कृपा से ही वे बराबरी का मुकाबला जीतकर अध्यक्ष बने हैं।
भक्ति कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विजय मंडोरा।

भक्ति कार्यक्रम में धर्मलाभ लेते श्याम भक्त।

Share:

July 18, 2018

चतुर्भुज झूलत श्याम हिंडोले.. | फूलों के झूले में विराजे ठाकुरजी

भगवान जगन्नाथ के दरबार में बुधवार को स्वरागिनी ग्रुप की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जगन्नाथ प्रभु अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ फूलों से सजे झूले पर झूल रहे थे।


मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि ब्यावर के बांकेबिहारी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गायिका चंचल सोनी व शालिनी शर्मा ने गणेश वंदना व शिव आराधना से की। इसके बाद रथ पे बैठ के जगत के नाथ पधारे हैं.., जगन्नाथ को कीर्तन होवे मोरिया पंख फैलाकर नाच रे.., चतुर्भुज झूलत श्याम हिंडोले.. भजन की आनंदमय प्रस्तुति दी।

गायिका संतोष सोनी ने भक्तों फूल बरसाओ जगत के नाथ आए हैं.., मंजू शर्मा व मंजू सोनी ने आएंगे श्याम मेरे पलकें बिछाकर रखना.. भजन की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here


कार्यक्रम में संगीता सोनी, बबीता गौड़, कृष्णा गोयल, मधु भूतड़ा, सीमा कुमावत, कंचन कुमावत, नीता कुमावत, मोनिका शर्मा, अरुणा गर्ग, सुमित्रा सोनी, सुनीता सोनी, सरस्वती शर्मा, पूनम वर्मा, संगीता द्विवेदी, अनिता शर्मा, हेमलता जोशी, कंचन तंवर, अंजू हेड़ा, प्रमिला शर्मा, सुनीता गुप्ता, मीनू शर्मा, निशा, सुनीता यादव, उषा गर्ग, कौशल्या तंवर, माणक डाणी, गोपाल वर्मा, भागचंद चौहान, चेतनप्रकाश जोशी, गौतम सोलीवाल, निशांत मंगल, अरविंद बंसल सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। विजय तंवर ने बताया कि गुरुवार को किशोरी मंडल की ओर से भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

Sumit Saraswat available on :

Share:

July 17, 2018

सांवरे की महफिल सांवरा सजाता है | वैदेही रसिका के कृष्ण राधिका भजन

भगवान जगन्नाथ के दरबार में दस दिवसीय महोत्सव के तहत ब्यावर के बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन भक्ति कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मंगलवार को वैदेही क्लब, रसिका मंडल व कृष्ण राधिका मंडल की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई।

मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि पं.राजेश शास्त्री ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कांता सोमानी ने सांवरिया मुरली बजा झांझर झनकाऊंगी.., सुमित्रा जैथल्या ने पलकें बिछाएंगे जब श्याम घर आएंगे.., स्वाति राठी ने लूट ले गया दिल जिगर सांवरा.., मधु सोलीवाल ने मोहन से दिल जो लगाया है.., तनीषा सोनी ने सांवरे की महफिल सांवरा सजाता है.., शालिनी शर्मा ने गजरा गिर गया यमुना जल में.., चंचल सोनी ने राधा के बरसे नैन यमुना में बाढ़ आ गई.. भजन की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे।

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

कार्यक्रम में माणक डाणी, निधि झंवर, रीना बंसल, मधु जोशी, रेखा गोयल, विनीता अग्रवाल, रिंकू माहेश्वरी, इंद्रा नवाल, कांता झंवर, मंजू बिहाणी, अंजू हेड़ा, इंदु व्यास, प्रमिला शर्मा, दिलीप सोलीवाल, पुरुषोत्तम सोनी, सरस्वती शर्मा, संगीता द्विवेदी, कंचन तंवर, कौशल्या तंवर, कुसुम डाणी, साधना सारस्वत, आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, रेखा सोनी, राखी गर्ग, श्वेता बंसल, शकुंतला डाणी, सुनीता यादव, सोना परतानी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, कौशल्या फतेहपुरिया, स्नेहलता शर्मा, उषा बंसल, अर्चना बेरीवाला, सुशीला मूंदड़ा, राधेश्याम डाणी, अतुल बंसल, महेंद्र सलेमाबादी, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, महेश सिंहल सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। अंत में पं.जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की।

बुधवार को होगा स्वरागिनी सत्संग
कार्यक्रम प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे से स्वरागिनी ग्रुप की चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, मंजू वर्मा, मंजू शर्मा, संतोष सोनी सत्संग करेंगी। प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से 10.30 बजे तक रसिक भक्तों द्वारा भाव संकीर्तन भी किया जा रहा है।
Sumit Saraswat available on :
Share:

July 16, 2018

पुरी से आए जगन्नाथ बुलाया इन्हें भक्तों ने | जगन्नाथ के दरबार में किशोरी सखी ने बिखेरा आनंद

धार्मिक नगरी ब्यावर में भगवान जगन्नाथ व बांकेबिहारी के दरबार में सोमवार को किशोरी सखी मंडल ने जमकर आनंद बिखेरा। रथयात्रा महोत्सव के तीसरे दिन सुमधुर भजनों की सरिता बही तो भक्त झूम उठे।


गायिका रेखा सोनी ने गजानंदजी ने प्रथम मनावां.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जरा चल के वृंदावन देखो.., कितना प्यारा है श्रृंगार.. भजन की प्रस्तुति दी। गायिका अंजू गर्ग ने पुरी से आए जगन्नाथ बुलाया इन्हें भक्तों ने.., काली कमली वाला मेरा यार है.., आनंदी सोनी ने कन्हैया एक बार सुना दे थारी बांसुरी.., लता शर्मा ने मेरे बांकेबिहारी लाल नजर लग जाएगी.. भजन की प्रस्तुति दी। उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, लता शर्मा, नीलम चौहान व आशा बाघमार ने सह गायन किया।
गायक सुमित सारस्वत ने धीरे धीरे से जिंदगी में आया.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। सारस्वत के पंजाबी भजन मैं श्याम दीवाना हो गया.. व हरियाणी भजन म्हने श्याम नाम बिन नहीं कुछ भावे से.. भजन पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ महाप्रभु फूलों से सजे मनमोहक दरबार में विराजे। भक्तों ने भगवान का दर्शन कर आनंद की अनुभूति की।
कार्यक्रम में पं. शिवरत्न दाधीच, माणक डाणी, राधेश्याम डाणी, चेतनप्रकाश जोशी, दिलीप शर्मा, जितेंद्र लाटा, महेंद्र सलेमाबादी, सतीश गर्ग, कौशल्या तंवर, मीनू शर्मा, कंचन अरोड़ा, राखी गर्ग, मीना दूधानी, सोना परतानी, शकुंतला डाणी, मधु डाणी, कुसुम डाणी, रेखा शर्मा, साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, प्रमिला शर्मा, कांता सोमानी, उषा गर्ग, श्वेता बंसल, रिंकू माहेश्वरी, कौशल्या फतेहपुरिया, श्रुति अरोड़ा, गौरांशी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। अंत में पं.जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की।

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

मंगलवार को रसिका व वैदेही देंगी प्रस्तुति
कार्यक्रम प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में वैदेही क्लब व रसिका मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सुमित्रा जैथल्या, कीर्ति मालपानी, निधि झंवर, रीना बंसल व अन्य महिलाएं भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में सभी महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनकर शामिल होंगी।


Sumit Saraswat available on :

Share:

July 15, 2018

बरसते मेघों के बीच बाबा को रिझाया, श्याम परिवार ने की भक्ति रस वर्षा


श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन ब्यावर के बांकेबिहारी मंदिर में बरसते मेघों के बीच बाबा को रिझाया। एक शाम खाटू नरेश के नाम कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। मौसम अनुरूप ठाकुरजी का सतरंगी छतरियों से आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया।


मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि गायक विजय मंडोरा ने हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सांवरियो है सेठ म्हारी राधाजी सेठानी.., लूट ले गया दिल जिगर सांवरा जादूगर.., बांकेबिहारी मुझको देना सहारा.. जैसे भाव सुनाकर बाबा को रिझाया। मनोज शर्मा ने पलकों का घर तैयार सांवरे.., एक भरोसा श्याम का.., निशांत मंगल ने ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है.., तुम हारे के सहारे भजन की प्रस्तुति दी। गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, मयंक सिंहल ने सह गायन किया। अंत में पं.जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की।

कार्यक्रम में माणक डाणी, विजय तंवर, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल, अरविंद बंसल, प्रमिला शर्मा, सरस्वती शर्मा, आनंदी सोनी, श्वेता बंसल, रेखा सोनी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, कुसुम डाणी, कौशल्या फतेहपुरिया, साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, प्रेम गर्ग, अर्चना बेरीवाला, मनीषा गर्ग, रेखा शर्मा, कांता सोमानी, उर्मिला भाटी, शकुंतला  डाणी, मधु डाणी, सुलेखा झा, कांतिलाल डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, चेतनप्रकाश जोशी, श्यामसुंदर अग्रवाल, महेश सिंहल, दिनेश जैन, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला सहित कई भक्त शामिल हुए।

सोमवार को किशोरी सखी करेगी भजन
रथयात्रा प्रमुख विजय तंवर ने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव के तहत प्रतिदिन अलग-अलग मंडल भक्तिमय प्रस्तुति दे रहे हैं। सोमवार को दोपहर तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गायिका आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, रेखा सोनी भजनों से भगवान की आराधना करेंगी। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।


कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here

तस्वीरें देखने के लिए हमारा फेसबुक लाइक करें- Click Here 
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support