ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्रीनाथजी का स्नान यात्रा अभिषेक किया गया। धार्मिक नगरी ब्यावर में चमन चौराहा स्थित श्री गोवर्धननाथ मंदिर में भोर से पूर्व विशेष अभिषेक का आयोजन हुआ। मंदिर मुखियाजी गोवर्धन पाराशर ने मंगला आरती के पश्चात ठाकुरजी का अभिषेक किया। स्नान यात्रा पद गायन व नाम संकीर्तन के बीच करीब एक घंटे तक ठाकुरजी का यमुना जल से अभिषेक किया गया।
मुखियाजी ने बताया कि वल्लभकुल संप्रदाय में श्रीजी प्रभु के स्नान अभिषेक का दर्शन दुर्लभ होता है। साल में सिर्फ दो बार ही भक्तों को इस दुर्लभ दर्शन का लाभ मिलता है। जन्माष्टमी के मौके पर पंचामृत एवं ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यमुना जल अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि ठाकुरजी के स्नान यात्रा दर्शन करने से सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं।
स्नान यात्रा अभिषेक के बाद श्रृंगारित भगवान गोवर्धननाथजी। -सुमित सारस्वत |
अभिषेक के दौरान बृजवल्लभ पाराशर, सुमित सारस्वत, बबलू अग्रवाल, नटवर पाराशर, अमित सारस्वत, सीए रमेश शर्मा, मोहित पाराशर, अरविंद बंसल, पुष्पा पाराशर, रुक्मणी पाराशर, निशा शर्मा, जमुना बाई, प्रेम अरोड़ा, अनिता बंसल, कौशल्या फतेहपुरिया, चतुर्भुज साहू, बालकिशन सोनी, राजकुमार टांक, तेजनारायण व्यास, गोरधन गांधी, लक्ष्यादित्य बरड़िया व अन्य भक्तों ने पद गायन व नाम संकीर्तन किया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें- यहां क्लिक करें
श्रीजी प्यारे की जय
ReplyDeleteबहुत बहुत सुंदर लिखा भैया आपने।🙏
ReplyDeleteधन्यवाद प्यारे
Delete