Thinker, Writer, Anchor

June 11, 2019

सोने की चिड़िया नहीं, अब भारत सोने का टाइगर है | Bhagwat Katha in Ramdwara Day 4

  • रामद्वारा में हुआ कृष्ण जन्म
  • बधाई गीतों पर झूमे भक्त
धार्मिक नगरी ब्यावर रामद्वारा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में संत गोपालराम रामस्नेही ने कहा कि प्राचीन समय में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। अब भारत चिड़िया नहीं, सोने का टाइगर है।


संत ने कहा कि पहले अहिंसा हमारा परम धर्म था। हम शांतिप्रिय थे। अब भारत अहिंसा वाला देश नहीं रहा है। अब तो अगर कोई आतंकी हिंसा फैलाएगा तो हम सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को घर में घुसकर मारेंगे। महाराज ने संदेश दिया कि किसी भी तरह का अपराध नहीं करें। जीवन को सदकार्यों में लगाएं।

यशोदा के हुयो देखो लाल..
चतुर्थ दिवस कथा में वामन अवतार, राम अवतार व कृष्ण जन्म प्रसंग सुनाया गया। इस मौके पर धूमधाम से नंद उत्सव मनाया गया। भक्तों को बधाईयां बांटी गई। विष्णु चतुर्वेदी ने चारों ललवा प्रगट भये आज, अवध में लडुआ बंटे.., यशोदा के हुयो देखो लाल.. जैसे बधाई गीतों की प्रस्तुति दी तो भक्त झूम उठे। गर्व सोलंकी ने बालकृष्ण, रमेशचंद्र अग्रवाल ने वासुदेव, मनीष अग्रवाल ने नंदबाबा व सीमा अग्रवाल ने यशोदा का रूप धरकर पौराणिक प्रसंग को साकार किया। एंकर सुमित सारस्वत ने मंच संचालन किया।


सजेगी छप्पन भोग की झांकी
कथा में सुनील सिंहल, राजेश मुरारका, अमित बंसल, अनुपम रुणीवाल, सुनील जिंदल, जेपी शर्मा, निखिल जिंदल, राजेश रांका ने शॉल ओढ़ाकर संत का स्वागत किया। कथा में अजय अग्रवाल, सीता देवी, रानी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सुनीता सिंहल, अंजू गर्ग, रेखा शर्मा, नीलम बंसल, निधि मित्तल, मोनिका गुप्ता, प्रियंका, प्रेम जिंदल, रामप्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश दगदी, धर्मीचंद शर्मा, रमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया। बुधवार को माखन चोरी, छप्पन भोग व गोवर्धन लीला प्रसंग का गुणानुवाद होगा। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273




Sumit Saraswat available on :


Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

1 comment:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support