Thinker, Writer, Anchor

June 13, 2019

जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही रास | Bhagwat Katha in Ramdwara Day 6


ब्यावर रामद्वारा में आयोजित भागवत कथा में गुरुवार को कृष्ण-रुक्मणि विवाह उत्सव मनाया गया। संत गोपालराम महाराज ने कहा कि जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही रास है। ठाकुरजी सर्वत्र हैं। इन्हें कण-कण में महसूस कीजिए।

 
संत ने विवाह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि लौकिक संबंध प्रभु से जोड़ लो तो श्रेष्ठ बन जाओगे। गोपियों ने संसार को परमात्मा से प्रेम करना सीखाया। सच्चा प्रेम परमात्मा से ही संभव है। यह आनंद व सुख देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में एक पंथ, एक ग्रन्थ और एक संत का होना आवश्यक है। कथा में अशोक अग्रवाल ने श्रीकृष्ण व मोनिका ने रुक्मणि के रूप में विवाह प्रसंग का सजीव मंचन किया। विष्णु चतुर्वेदी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। एंकर सुमित सारस्वत ने मंच संचालन किया। रामद्वारा ट्रस्ट, सेवा समिति, अजय अग्रवाल, प्रेम जिंदल की ओर से संत का दीक्षा दिवस के मौके पर शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। सीता देवी, महेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, किशन पालीवाला, गोविंद बिहाणी, वासुदेव, रानी ने महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर निखिल जिंदल, सीमा, निधि, मनीषा, अमित बंसल सहित कई श्रोताओं ने धर्मलाभ लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 


Sumit Saraswat available on :
Youtube
Twitter
Blog

Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

1 comment:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support