Thinker, Writer, Anchor

March 9, 2018

राधा गोविंद संग बिखेरे होली के रंग | Holi Celebration in Govind Dev Temple

होली को बीते भले ही एक सप्ताह हो गया हो मगर रंग पर्व का उत्साह अब भी चरम पर है। उमंग और उल्लास का यह नजारा दिखाई दिया शीतला सप्तमी के मौके पर ब्यावर में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा की ओर से आयोजित भव्य फाग महोत्सव में। तेजा चौक स्थित श्री गोविंद देव भगवान के दरबार में फाग का रंग बिखरा तो हर भक्त ठाकुर के रंग में रंग गया। करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक होली रसिया फाग गीतों के साथ रंग पर्व मनाया गया।



मंत्री दिलीप सोलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में गोविंद भगवान की सवारी निकाली गई। गोविंद भजन मंडल के गायक कन्हैयालाल सोनी ने गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। समाज अध्यक्ष चंपालाल खजवाणियां, मंत्री दिलीप सोलीवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश सोलीवाल, उपाध्यक्ष नेमीचंद सोलीवाल व पदाधिकारियों ने राधा गोविंद भगवान का पूजन किया।
फाग महोत्सव में भजनों की प्रस्तुति देते के. सुदामा मंडल के गायक। 

के. सुदामा मंडल के गायक भागचंद चौहान व महेंद्र सांखला की युगल जोड़ी ने होली के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। होली खेलांगा आपा गिरधर गोपाल से.., बंशी जोर की बजाई रे नंदलाला.., आज बिरज में होली रे रसिया.., वृंदावन मच रही धूम आई होली है.. जैसे सुमधुर भजनों पर भक्त झूम उठे। पूरा माहौल मथुरा-वृंदावन सा बन गया। होली के रसिया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
फाग महोत्सव में भजनों की प्रस्तुति देते गोविंद भजन मंडल के गायक। 
मुकेश चक्रधारी, बाबूलाल सोलंकी, ब्रह्मदेव अग्रोया, पुरूत्तोतम सोलीवाल, भागचंद सोनी, देवकिशन सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। के. सुदामा मंडल के सतीश गर्ग, कन्हैयालाल सोनी, विक्रम सोलीवाल, सुनील गर्ग, मोंटू सोनी, मनमोहन पाराशर, लोकेश पाराशर व अन्य सदस्यों ने गायन में संगत दी।
कार्यक्रम में अतिथि सुमित सारस्वत का सम्मान करते समाज अध्यक्ष चंपालाल खजवाणियां। 

कार्यक्रम में सुनील जैथल्या व सुमित सारस्वत ने बतौर अतिथि शिरकत की। समाज सभा के गजानंद मैसूण, पूरण सोलीवाल, शिवराज कड़ेल, गोपीकिशन भामा, शैलेंद्र सोलीवाल, पृथ्वीराज सोलीवाल, सत्यनारायण धूपड़ ने गायकों व अतिथियों का स्वागत किया।
राधा गोविंद भगवान के साथ होली का आनंद लेते भक्त। 
पं. कैलाश दाधीच व पं. नवलकिशोर दाधीच ने भगवान का सुंदर श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया। सुगंधित इत्र से महकते माहौल में भक्तों ने भगवान के साथ पुष्प, गुलाल व रंग से जमकर होली खेली। चंग-मजीरे बजाते हुए भगवान को रसिया राग सुनाया।
फाग महोत्सव में रंग बिखेरते हुए झूमते समाज अध्यक्ष, मंत्री व पदाधिकारी। 
कार्यक्रम में हनुमान चौधरी, मदनलाल कांदला, गणपत अग्रोया, सुखदेव सुनालिया, ओमप्रकाश खजवाणियां, नंदलाल सोलीवाल, मूलचंद खजवाणियां, जितेंद्र सोलीवाल, मुकेश धूपड़, मधु सोलीवाल, तनीषा सोनी, आनंदी सोनी, रेखा सोनी, प्रेम सोनी, संध्या धूपड़, लीला मैसूण, रामकन्या सोलीवाल, संतोष सोनी, मंजू वर्मा, इंद्रा सोनी, चंचल सोनी, नीता कुमावत, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, सुमित्रा जैथल्या, मधु भूतड़ा, जितेंद्र सोलीवाल, गोपाल सोनी, अनिल सोनी, राजेंद्र अडाणिया, रामेश्वर अग्रोया, जितेंद्र सोनी, दिनेश मायछ सहित सैंकड़ों महिला-पुरूषों ने उत्साह से भाग लिया। ठाकुरजी की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सारस्वत प्रोडक्शन द्वारा इस कार्यक्रम का विशेष कवरेज किया गया। यह कार्यक्रम के वीडियो यूट्यूब पर देख सकते हैं। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
फाग महोत्सव में देशभक्ति गीत पर तिरंगा लहराकर राष्ट्र प्रेम का संदेश देती महिला।
मोबाइल मेमोरी.. फाग महोत्सव की मस्ती को मोबाइल कैमरे में किया कैद।
आनंद के पल.. भजनों की स्वर-रागिनी पर कृष्ण की राधिका बन झूमती महिलाएं। 
नजरें और नजारे.. फाग महोत्सव का विशेष कवरेज सारस्वत प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर अवश्य देखें। 
चंग की थाप और चेहरे पर मुस्कान का मधुर पल।
Sumit Saraswat available on :

Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Recent Posts

Unordered List

Theme Support