बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व का उत्साह भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखा गया। देश में दशहरा पर रावण दहन से पूर्व मुस्लिम राष्ट्र संयुक्त अरब अमीरात में राम नाम गूंजा। खाड़ी देश में भारतीय कलाकारों ने रामायण की चौपाइयों और राम धुन के साथ गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो.., हरे राम हरे राम गाकर वातावरण को राममय बना दिया। आप भी कौमी सौहार्द से जुड़े इस दुर्लभ वीडियो का आनंद लीजिए। वीडियो को लाइक और शेयर कीजिए। हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर घंटी बजाएं।
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विजयादशमी पर भगवान राम ने रावण वध किया। धरती पर दुष्टों का नाश करने के लिए देवी ने भी कई अवतार लिए। महिषासुर मर्दिनी, महाकाली, चण्डी ज्वाला जैसे अवतारों के साथ सौम्य रूप में धन की देवी माता महालक्ष्मी व विद्या की देवी मां सरस्वती का यह सुन्दर वीडियो देखें और इसे लाइक कर दूसरों के साथ शेयर करें। ऐसे और धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर घंटी बजाएं। जय माता दी
त्रिदेवी अवतार - महासरस्वती, महालक्ष्मी, महादुर्गा
अभिनय - मीनाक्षी चतुर्वेदी, नीलिमा सारस्वत, प्रीती सोनी
निर्देशक - सुमित सारस्वत
निर्माता - सारस्वत प्रोडक्शन
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
सात समंदर पर संयुक्त अरब अमीरात में भी मां अंबे की आराधना का प्रमुख पर्व नवरात्र 2017 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुबई में अप्रवासी भारतीय देवी दुर्गा की उपासना करते गरबा डांडिया में देर रात तक थिरके। यहां क्राउन प्लाजा होटल डायरा में महानवमी की रात 'डांडिया उत्सव 2017' का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भारतीयों ने उत्साह से भाग लेकर डांडिया रास किया। महिला-पुरुषों के साथ बच्चों में भी खासा जोश देखा गया। खाड़ी देशों में धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे आयोजन पर भारतीयों ने प्रसन्नता व्यक्त की। दुबई में गरबा का यह नया वीडियो आपको जरूर पसंद आया होगा। आप इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे और वीडियो देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। -सुमित सारस्वत की रिपोर्ट
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए
भारत का प्रमुख धार्मिक पर्व नवरात्र खाड़ी देशों के साथ विदेशों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अप्रवासी भारतीय उत्साह से डांडिया रास में भाग लेकर संगीत की मधुर धुन पर कदम थिरकते हैं। दुबई में गरबा का वीडियो देखकर आनंद कीजिए। पसंद आए तो इसे लाइक कर मित्रों के साथ शेयर करें। हमारा चैनल सब्सक्राइब कर घंटी अवश्य बजाएं ताकि वीडियो देख सकें सबसे पहले।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
शारदीय नवरात्र के मौके पर देशभर में गरबा डांडिया की धूम मची है। इस बीच राजस्थान में विशेष गरबा देखने को मिला। यहां राजस्थानी और गुजराती साथ मिलकर गरबा में कदम थिरका रहे हैं। गुजराती और राजस्थानी संस्कृति के इस मिलान को देखने के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उमड़ रहे हैं। आपको बता दें कि गरबा गुजरात का परंपरागत नृत्य है। गरबा रास मां की आराधना करने का माध्यम माना जाता है। आप यह वीडियो देखकर लाइक करें और दूसरों के साथ शेयर करें। ऐसे और वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब कर घंटी बजाएं। जय माता दी
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आरंभ हो गया है। अब गांव-शहरों के गली-मोहल्लों और मेट्रो सिटी के मॉल-हॉल में गरबा डांडिया की धूम मचेगी। इससे पहले देशभर में पोर्न स्टार सनी लियोनी के एक विज्ञापन ने धूम मचा दी है। इस विज्ञापन में सनी डांडिया के साथ एक निरोध कंपनी का प्रचार कर रही है। पोस्टर में लिखा है, 'आ नवरात्रअे रमो, परंथु प्रेमथी' यानी नवरात्र पर खेलो मगर प्यार से। इस संदेश के नीचे कंपनी का नाम लिखा है। सनी इस कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर है। विवादित पोस्टर सोशियल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नवरात्र से ठीक पहले लगे सनी लियोनी के इस विज्ञापन ने सभ्य समाज में गरबा संस्कृति की सच्चाई का खुलासा कर दिया है। मानो या न मानो मगर यह हकीकत है कि मां की उपासना वाला महोत्सव अब मनोरंजन का माध्यम बन गया है। यह लिखते हुए कतई संकोच नहीं है कि आराधना का पर्व अब अश्लीलता परोसने लगा है। अब गरबा पांडालों में बदन दिखाती बालाओं को फिल्मी गीतों पर कदम थिरकाते देखा जा सकता है। कुछ समय पहले तक जहां पंखिड़ा.. जैसे भक्ति गीतों पर गरबा किया जाता था वहीं अब गरबा में फिल्मी गानों की गूंज सुनाई देती है। एक मैं और एक तू, और जो तन-मन में हो रहा है.., आधा है चंद्रमा रात आधी, रह ना जाए तेरी मेरी बात आधी.. गरबा में बजने वाले इस गाने पर लड़के-लड़कियों को नैनों में नैना मिलाए देखकर जिज्ञासा जागृत है कि यह युवा अंबे के आंगन में आखिर कौनसी बात पूरी करना चाहते हैं।

बेशक गरबा को मां की आराधना का माध्यम बताया जाता है लेकिन विचारणीय विषय है कि क्या वर्तमान वक्त में गरबा के जरिए अंबे की सच्ची आराधना की जा रही है। कड़वी सच्चाई तो यह है कि शक्ति की देवी के दरबार में पहुंचने वाले कई कथित भक्त अपने तन की भड़ास शांत करने का सामान तलाश करने आते हैं। नवरात्र जैसे पवित्र पर्व में गरबा और डांडिया के अलावा सेक्स जैसा शब्द सुनने में अजीब लगता है मगर दुर्भाग्य से यह एक चौंकाने वाली हकीकत बन गया है। सर्वे में सामने आया है कि युवा पूरे वर्ष इस त्योहार की प्रतीक्षा करते हैं ताकि अभिभावकों की आंखों में धूल झोंक कर नैतिक बाधाओं को तोड़ने का मौका मिल जाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले गुजरात में पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल दर साल निरोध और गर्भ निरोधक गोलियों की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। गरबा के दौरान बिक्री में 25 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। चौंकाने वाली बात है कि सूरत और अहमदाबाद में तो यह बिक्री 50 फीसदी बढ़ी है। जानकर हैरान हो जाएंगे कि लड़कियां भी गर्भ निरोधक सामग्री खरीदने में संकोच नहीं करती। गुजरात में गरबा आयोजन स्थलों पर सरकारी संगठनों की ओर से एड्स जागरूकता भी फैलाई जाती है। यहां युवा इस विषय पर खुलकर चर्चा भी करते हैं।

गुजरात के आंकड़े इसलिए बताए क्योंकि यह वही राज्य है जिसमें गरबा संस्कृति का जन्म हुआ। जिस तरह घूमर राजस्थान, लावणी महाराष्ट्र, गिद्दा पंजाब और कुमाउनी उत्तरांचल की पहचान है उसी तरह गरबा गुजरात का प्रतीक है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तारक मेहता.. धारावाहिक में तो दयाबेन अपनी खुशी का इजहार भी इस गरबा से ही करती है। गरबा अब गुजरात तक सीमित न रहकर राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में किया जाने लगा है। कई शहर तो ऐसे हैं जहां रात 2-3 बजने तक चलने वाले मनोरंजन के इस आयोजन पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। जाहिर है कि इतनी रात तक युवक-युवतियां भी घरों से बाहर रहेंगी। चहुंओर चकाचौंध के चलते सर्द रातों में भी सड़कों पर युवाओं को गर्माहट का अहसास होता है। डीजे के तेज शोर में भी मनचलों का मन मयूर किसी मयूरी को मनाने में सफल हो जाता है। दूसरी ओर का आलम भी यह है कि जब तक किसी की नजरें ना टिके तो उन्हें भी सुंदरता और श्रृंगार पर शक होने लगता है।
धार्मिक संस्था हिन्दू उत्सव समिति में 6 हजार सदस्य हैं। यह समिति हर साल होली, दीपावली, गणेश पूजा जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है मगर गरबा का आयोजन नहीं किया जाता है। समिति अध्यक्ष के मुताबिक गरबा में कई गैर हिंदू भी लड़कियों को लुभाने आ जाते हैं और अनहोनी घटनाएं घटित होती है। नवरात्र में लड़कियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसी आपराधिक वारदातों की पुष्टि यह घटनाएं कर रही हैं। वर्ष 2015 में मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 16 वर्षीय किशोर ने गरबा देखकर लौट रही 5 साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म किया। वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक 16 वर्षीय युवती से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में गरबा देखकर लौट रही 15 वर्षीय बालिका को युवक ने हवस की हैवानियत का शिकार बनाया।

माना जाता है कि नवरात्र सत्कर्म का सत्कार और दुष्कर्म की दुत्कार का नाम है मगर अब नवरात्र में ही देवी स्वरूपा को दानव दंश दे रहे हैं। आराधना की आड़ में अश्लीलता परोसने वाला मनोरंजन का यह माध्यम इतना वृहद हो चुका है कि इस पर रोक लगाना जिम्मेदारों के लिए भी चुनौती बन गया है। फिर भी इतना जरूर करना चाहिए कि गरबा की गरिमा बरकरार रह सके। आयोजक ध्यान दें कि पांडाल में पहुंचने वालों के परिधान सभ्य व शालीन हों ताकि भेड़ियों की भावनाएं ना भड़के। बेटी को किसी सहेली या पड़ोसन के साथ भेजने की बजाय माता-पिता अपने साथ ले जाएं। टीनेजर्स पर भी नजर रखी जाए। युवाओं को देर रात तक घर से बाहर रहने की इजाजत ना दी जाए। जिम्मेदार इस बात का ध्यान रखें कि जब सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में रात 10 बजे बाद डीजे पर रोक लगा रखी है तो क्यों मध्यरात बाद तक सड़कों पर शोर मचाने की इजाजत दी जाती है? याद रहे कि समारोह स्थल में होने वाली खुशियों भरी शादियों में भी रात 10 बजे संगीत का सन्नाटा हो जाता है और माता की आरती भी संध्या वेला में 7 या 8 बजे तक हो जाती है तो फिर मस्ती और मनोरंजन के लिए कानून का उल्लंघन क्यों किया जाता है? सोचने पर विवश हैं कि शायद इसी अनदेखी के कारण आए दिन दादा-दादी के दिल की दुलारियां दहलीज पर दुल्हन बनने से पहले ही दुराचार का दु:ख झेल रही है। उम्मीद है कि माता-पिता में जागरूकता आएगी और जिम्मेदार अपना दायित्त्व बखूबी निभाएंगे। -सुमित सारस्वत SP, सामाजिक विचारक, मो.09462737273
आपके विचारों का सदैव स्वागत है। अपनी प्रतिक्रिया अवश्य भेजें। अगर यह विचार पसंद आए हों तो सभी के साथ साझा करें। 🙏
शिक्षा के मंदिरों में भगवान का दर्जा रखने वाले दो शिक्षकों ने गुरु-शिष्य के पवित्र संबंधों को कलंकित किया है। वारदात राजस्थान के सीकर में हुई है। यहां दो कलयुगी शिक्षकों ने छात्रा से महीनों तक गैंगरेप किया और गर्भवती होने पर धमकाते हुए गर्भपात कराया। पीड़िता का अधिक रक्तस्राव होने पर परिजन अस्पताल ले गए तो मामले का खुलासा हुआ।
पीड़िता सीकर के अजीतगढ़ थाना इलाके के हरदास का बास गांव की जनता बाल निकेतन स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। इस पर स्कूल के संचालक जगदीश यादव और शिक्षक जगत सिंह गुर्जर की कुदृष्टि पड़ी और दोनों ने मिलकर हवस की प्यास बुझाने के लिए छात्रा को निशाना बना लिया। आरोपी इस पीड़िता को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने स्कूल खुलने से पहले बुलाया करते थे। दोनों दरिंदे कई महीनों से पीड़िता का देह शोषण कर रहे थे। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे शाहपुरा के रजनीश हॉस्पिटल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया और उसे डराया धमकाया। कुछ दिन से बालिका को अधिक रक्तस्राव होने पर परिजन उसे अजीतगढ़ अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद बालिका से दुष्कर्म के बाद गर्भपात का खुलासा हुआ। हालत गंभीर होने पर पीड़िता को जयपुर रेफर किया गया है। नीम का थाना पुलिस उपाधीक्षक कुशाल सिंह के मुताबिक आरोपी शिक्षक जगदीश यादव व जगत सिंह गुर्जर और अस्पताल के डॉ.रजनीश शर्मा व कानन शर्मा को नामजद कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षकों को जल्द हिरासत में लिया जाएगा। फिलहाल पीड़ित छात्रा जयपुर में उपचाराधीन है।
हरियाणा के गुरुग्राम की रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय मासूम प्रद्युम्न की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या, राजस्थान के बाड़मेर में केंद्रीय विद्यालय की छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ स्कूल में दुष्कर्म के बाद सीकर में सामने आई इस सनसनीखेज वारदात ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जाहिर है कि देश की स्कूलों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी सुरक्षित नहीं है। जिन संस्थानों में बच्चों को शिक्षित बनाने और देश की भावी पीढ़ी को तैयार करने भेजा जाता है उन्हीं में अब अपराधों का बोलबाला हो गया है। पाठशालाओं में ऐसी आपराधिक वारदातें विद्यार्थियों के मस्तिष्क पर गलत प्रभाव डाल रही है। ऐसे में माता-पिता का कर्त्तव्य है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें। उनके साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करें ताकि वो अपने दिल की बात निसंकोच बता सके। याद रखें हमारे बच्चों की सुरक्षा हमें ही करनी है क्योंकि जब कोई अपराध होगा तो कष्ट भी हमें ही झेलना होगा। -सुमित सारस्वत SP, सामाजिक विचारक, मो.09462737273
पढ़ें : दुराचार के बाद गुस्से में देशवासी