चपातियों और फल पर थूक लगाने के मामले सामने आने के बाद अब एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस बार एक सैलूनकर्मी ने बेखौफ होकर ग्राहक का भरोसा तोड़ने वाली करतूत को अंजाम दिया है. यूपी (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सैलूनकर्मी ने अपने थूक से कस्टमर की फेस मसाज की. चेहरे पर थूक मलने का शक होने पर ग्राहक ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चैक किया तो घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ. इसके बाद पीड़ित सुशांत ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी मोहम्मद जैद के खिलाफ केस दर्ज करवाया. सैलून का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि चंद रोज पहले ही पश्चिमी यूपी के शामली से भी ऐसी ही घिनौनी हरकत सामने आई थी. वहां मोहम्मद अमजद ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाया था. हैरान करने वाली यह हरकतें सामने आने के बाद लोग इसे जेहादी साजिश बताकर विरोध कर रहे हैं. अयोध्या के संत समाज ने नाराजगी जताते हुए गैर हिंदुओं से सामान नहीं खरीदने का धर्मादेश जारी किया है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने मीडिया से कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत हिंदू धर्म और हिंदुओं को दूषित करने का काम कर रहे हैं. सरयू आरती अध्यक्ष शशिकांत दास ने थूक मिलाने की हरकत को बेहद घिनौनी बताया है. ©सुमित सारस्वत
June 25, 2024
अब थूक से मसाज की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद सैलूनकर्मी गिरफ्तार
June 9, 2024
PM Modi Oath Ceremony: मोदी मंत्रिमंडल में राजस्थान का दबदबा, पीएम मोदी के साथ इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ
✍ सुमित सारस्वत
PM Modi Swearing-In Ceremony: रविवार की शाम राष्ट्रपति भवन में भारत की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तीसरी बार पीएम पद के लिए शपथ ली. इनके साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. राजस्थान के अलवर से भूपेंद्र यादव, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. अजमेर से भागीरथ चौधरी राज्यमंत्री के रूप में पहली बार मंत्री बने हैं. इनके साथ ही जोधपुर में जन्मे अश्विनी वैष्णव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया है. मोदी मंत्रिमंडल में इस बार राजस्थान (Rajasthan) से जुड़े 5 सांसदों के मंत्री पद की शपथ लेने से प्रदेश का दबदबा बढ़ा है.
बीकानेर (Bikaner) से अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) चौथी बार सांसद बने हैं. 70 वर्षीय मेघवाल ने कांग्रेस के गोविंदराम को 55,711 वोट से हराया है. पिछली सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री, संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री रहे. बीजेपी में दलित समाज के प्रमुख नेता हैं.
जोधपुर (Jodhpur) से गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Shekhawat) तीसरी बार सांसद बने हैं. 56 वर्षीय शेखावत ने कांग्रेस के करण सिंह को 1,14,750 मत से हराया है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को हराने पर इन्हें मंत्री पद की सौगात मिली थी. पिछली सरकार में जल शक्ति मंत्री के रूप में बखूबी काम किया था. बीजेपी में राजपूत समाज के प्रमुख नेता हैं.
अलवर (Alwar) से सांसद भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) को संगठन में बेहतरीन काम करने पर फिर से मंत्री पद की सौगात मिली है. कई राज्यों में प्रभारी रहे 56 वर्षीय यादव ने कांग्रेस के ललित यादव को 48,282 वोट से हराया. पिछली सरकार में श्रम एवं राेजगार मंत्रालय का जिम्मा संभाला था.
अजमेर (Ajmer) से भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) दूसरी बार सांसद बने हैं. 69 वर्षीय चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी व डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी को 3,29,991 मत से हराया. वर्तमान में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैं. किशनगढ़ से दो बार विधायक भी रहे हैं. अब इन्हें पहली बार बतौर राज्यमंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है. राजस्थान में जाट समाज के प्रमुख नेता हैं.
अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) का जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था. उनकी शिक्षा भी जोधपुर से ही हुई. आईएएस रहे वैष्णव अभी उड़ीसा (Odisha) से सांसद हैं. पिछली सरकार में वैष्णव ने रेल मंत्री के रूप में रेल मंत्रालय का काम संभाला था. उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली. एक बेहतरीन मंत्री के रूप में लोगों ने उनके काम को बखूबी सराहा था. यही वजह रही कि उन्हें फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है. ©सुमित सारस्वत
May 29, 2024
बीकानेर में छाई ब्यावर में पढ़ी बेटी, अंजलि दसवीं बोर्ड में जिला टॉपर - Anjali Thanvi Topper
✍ सुमित सारस्वत
ब्यावर में पढ़ी एक बेटी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बीकानेर जिला टॉप किया है. सोफिया स्कूल की स्टूडेंट अंजलि थानवी ने 98.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर ब्यावर और बीकानेर का गौरव बढ़ाया है. मैथ्स और साइंस में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ 600 में से 590 अंक हासिल किए हैं. उनके यह अंक ब्यावर जिला टॉपर से ज्यादा हैं. अंजलि की माता डॉ. श्रेया व्यास थानवी ब्यावर की सेंट्रल एकेडमी स्कूल में प्रिंसीपल और पिता सतीश थानवी एक निजी कंपनी में अधिकारी रहे हैं.
यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी पेरेंट्स की चिंता ?
बीकानेर की माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में प्रिंसीपल डॉ. श्रेया ने बताया कि अंजलि ने एलकेजी से दसवीं की पढ़ाई ब्यावर की सेंटपॉल स्कूल में की. कुछ समय पूर्व ही वे बीकानेर शिफ्ट हुए हैं. अगर अंजलि ब्यावर में ही रहतीं तो ब्यावर जिला टॉपर कहलाती. उनकी भावनाएं आज भी ब्यावर से जुड़ीं हैं.
यह भी पढ़ें- नुपूर की कहानी सुनकर क्यों रोए बिग बी
डॉ. श्रेया के मुताबिक, अंजलि अब तक हर कक्षा में पहले या दूसरे स्थान पर रही हैं. सीबीएसई दसवीं बोर्ड में सक्सेस के लिए टॉरगेट बनाकर रोजाना कई घंटे स्टडी की. स्टडी के साथ डांस और बैडमिंटन में इंटरेस्ट रखने वाली अंजलि अब आईआईटी में एडमिशन लेंगी. ©सुमित सारस्वत, मो.9462737273
April 18, 2024
India set to celebrate world’s biggest festival of democracy: voting for General Elections 2024 begins on April 19
102 Lok Sabha seats, 16.63 crore voters, 1.87 lakh polling stations, 18 lakh personnel in phase 1
The Election Commission of India has made all preparations to welcome voters to the biggest festival of democracy that any nation has witnessed, the elections to the 18th Lok Sabha and Legislative Assemblies in four states that starts off tomorrow (April 19) with Phase 1. On this occasion, the Commission also reiterates its uncompromising commitment to deliver a free, fair, peaceful, accessible, participative and inducement free poll. The Commission and its teams across States and Union Territories, in the last two years have put in necessary hard work and meticulous interventions to give India's electors the best possible experience.
The polling has come after numerous consultations, reviews, field visits, extensive training of officials and building of new and time appropriate operating procedures. It has also involved collaboration with a large spectrum of agencies, organisations countrywide. The Commission comprising CEC Rajiv Kumar and ECs Gyanesh Kumar and Sukhbir Singh Sandhu gave final touches to poll preparations today at 12 noon for a smooth run of phase 1 of General Elections 2024. Remaining 6 phases of polls will continue till 1st of June with around 97 crore voters lined up to vote. Counting of votes scheduled on 4th June.
The Commission considers that it is the time now for voters to act. It has with all sincerity appealed to voters to step out of their homes, go to the polling station and vote with responsibility and pride. In a nationally televised message, CEC Rajiv Kumar appealed to all voters to vote without fail.
March 13, 2024
दूल्हे की बहन को ले भागा फोटोग्राफर, जानें क्यों हुआ यह कांड
काम सस्ता होना चाहिए, रिजल्ट चाहे जो आए. इसी सोच के चलते कुछ लोग अपने प्रोग्राम में सस्ता फोटोग्राफर बुला लेते हैं. ऐसा फोटोग्राफर जिसके बारे में जानते तक नहीं, यह भी नहीं सोचते कि उससे फोटोग्राफी करवाना सुरक्षित भी होगा या नहीं, क्योंकि आपके परिवार की हर महिला की हर तरह की तस्वीरें क्लिक करेगा. लेकिन इतना कोई नहीं सोचता, सोचते हैं तो बस इतना कि काम सस्ते में हो रहा है.
यह भी पढ़ें- घूंघट में महिला अधिकारी ने क्या किया
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर की एक शादी में परिवार ने फोटोग्राफी के लिए फोटोग्राफर को बुलाया. फोटोग्राफी करते-करते दूल्हे की बहन और फोटोग्राफर की नजरें मिली तो दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. बस फिर क्या था, वो फोटोग्राफर दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया. मामला सामने आने के बाद लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी में आया फोटोग्राफर बेटी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया है. पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. ©सुमित सारस्वत
महिला अधिकारी घूंघट में मरीज बनकर पहुंची अस्पताल, ऐसे हालात देखकर रह गई दंग
मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले की महिला एसडीएम (IAS) औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं. निरीक्षण के लिए एसडीएम घूंघट में मरीज बनकर पहुंची थीं. उन्होंने आम मरीजों की तरह लाइन में लगकर पर्ची बनवाई और डॉक्टर को दिखाने के लिए कतार में लग गईं. शुरू में उन्हें कोई पहचान नहीं पाया लेकिन जब खुलासा हुआ कि घूंघट वाली महिला कोई और नहीं बल्कि एसडीएम कृति राज (IAS Krati Raj) हैं तो वहां मौजूद कर्मचारियों के पसीने छूट गए.
एसडीएम को स्वास्थ्य केंद्र में कई खामियां मिलीं. उन्होंने कार्रवाई के लिए निरीक्षण रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजी है. इस महिला अधिकारी की हर तरफ तारीफ हो रही है. लोग बोल रहे हैं कि अगर आईएएस कृति राज की तरह जिम्मेदार अधिकारी कार्य करें तो अस्पतालों के हालात सुधर जाएंगे. ©सुमित सारस्वत
March 9, 2024
अयोध्या में माहेश्वरी समाज बनाएगा आलीशान धर्मशाला, 100 करोड़ से बनेगा 300 कमरों वाला भवन - Maheshwari Dharmshala Ayodhya
✍ सुमित सारस्वत
रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) बनने के बाद यहां विकास कार्य तेजी से जारी है. देश-दुनिया से लोग रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. उनके ठहरने के लिए होटलों और धर्मशालाओं का निर्माण भी जारी है. अब यहां माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) भी आलीशान धर्मशाला का निर्माण करवाएगा. 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस विशाल भवन में 300 कमरे होंगे.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर को मिले यह खास गिफ्ट
80 हजार वर्गफीट में बनने वाली धर्मशाला में मंदिर, भोजनालय, गौशाला, व्यायामशाला, पुस्तकालय, योग कक्ष, के साथ मेडिकल क्लिनिक भी होगा. अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित दशरथ कुंड के निकट बनने वाले इस भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन आगामी 11 मार्च को किया जाएगा. माहेश्वरी समाज सदस्यों के साथ अन्य समाज के लोग भी यहां रूक सकेंगे.
यह भी पढ़ें- मोरारी बापू का प्रेम संदेश
11 मार्च को शिलान्यास समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla), राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma), माहेश्वरी सेवा सदन अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा समेत कई अतिथि शिरकत करेंगे. ©सुमित सारस्वत, मो.9462737273
यह भी पढ़ें- अयोध्या में होती है यह खास पूजा









