Thinker, Writer, Anchor

August 3, 2019

ऐसे करें सोशियल मीडिया का उपयोग, गर्व करेगी दुनिया | How to use Social Media


राजस्थान के जयपुर में वैपन भारत की ओर से दो दिवसीय सोशियल मीडिया काॅन्फ्लुएंस का आयोजन किया जा रहा है। आज पाथेय भवन में भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, रोहित प्रधान व मेजर सुरेंद्र पूनिया ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया।



उदघाटन सत्र में सोशियल मीडिया एक्टीविस्ट्स को संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ लोग युवाओं का ब्रेन वॉश कर गुमराह कर रहे हैं। उन्हें नशे की लत लगाकर धकेल अपराध में धकेला जा रहा है। उसे ऐसी स्थिति में ले आते हैं कि अपराध में लिप्त युवा अपने ही परिवार और धर्म से नफरत करने लगता है। यह समाज के लिए घातक है। मैंने देश में सकारात्मक बदलाव के लिए सिनेमा जगत से लड़ाई लड़ी है। मैंने प्यार-मोहब्बत दिखाने की बजाय समाज को दिशा दिखाने वाली फिल्में बनाई। इसका मुझे परिणाम भी भुगतना पड़ा। यूं समझिए लहू में लथपथ व्यक्ति फिर खड़ा हुआ है। वो गिरे नहीं ये जिम्मेदारी आपकी है।

यह भी पढ़ें : दिल का दर्द

युवाओं को प्रेरक संबोधन देते हुए बोले कि आत्मा की आवाज सुनें। याद रखें जिसमें संघर्ष, त्याग और तपस्या है उसकी कहानी प्रेरणादायी है। आप भी ऐसी कहानियां लिखें। सोशियल मीडिया के जरिए जगत में सकारात्मकता फैलाइए। इससे दुनिया को भारत पर गर्व होगा। उन्हाेंने युवाओं से आह्वान किया कि मां की ममता, त्याग और तपस्या का कर्ज चुकाइए। सोशियल मीडिया को आवाज बनाइए और जगत में सच्चाई और सकारात्मकता फैलाइए। कार्यक्रम का संचालन तनया गड़करी ने किया। आपको बता दें कि जयपुर में लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन हो रहा है। 
-सुमित सारस्वत, मो.09462737273

ऐसी आएगी पॉजिटिविटी
सत्र में अग्निहोत्री ने जिज्ञासा समाधान भी किया। एक्टिविस्ट संगीता शर्मा  ने सवाल किया कि सोशियल मीडिया पर नेगेटिविटी (नकारात्मकता) से पॉजिटिविटी (सकारात्मकता) कैसे आएगी? इसका जवाब दिया कि लोगों को प्रेरित करें। अच्छे विचार साझा करें। 


Sumit Saraswat available on :


Share:
Location: Jaipur, Rajasthan, India

1 comment:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support