Thinker, Writer, Anchor

August 3, 2019

सोशियल मीडिया पर लड़ा जा रहा सियासी युद्ध | Politics on Social Media


वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संगीता परवेंद्र ने कहा कि राजनीति एक युद्ध है लेकिन राजनीति का यह युद्ध अब एक नए कुरुक्षेत्र में लड़ा जा रहा है। अब नेता वो है जिसके सोशियल मीडिया पर हजारों-लाखों फोलोवर्स हों। वे जयपुर में वैपन भारत की ओर से आयोजित सोशियल मीडिया काॅन्फ्लुएंस में अपने विचार साझा कर रहीं थी।



उन्होंने कहा कि सोशियल मीडिया राजनीति का एक ऐसा हिस्सा बन गया है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नए जमाने की राजनीति में सोशियल मीडिया से हटकर नहीं जिया जा सकता। ये वो जगह है जहां मतदाता, समर्थक और नागरिक आपसे सवाल पूछेगा, आपसे जवाब चाहेगा। वो आपको समस्या बताएगा और उनका निराकरण चाहेगा।

यह भी पढ़ें : कैसे करें सोशियल मीडिया का उपयोग 

डॉ. सौम्या गुर्जर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राजनीति लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी तरह सोशियल मीडिया राजनीति का अभिन्न अंग है। सोशियल मीडिया अब गांवों तक पहुंच गया है। इसके जरिए ग्रामसभा की चर्चा हो रही है। लोग घर बैठे सरपंच और प्रधान तक अपनी समस्याएं पहुंचा रहे हैं। यह समस्या समाधान का जरिया बन गया है। कार्यक्रम में सांसद हनुमान बेनीवाल, शिक्षाविद डॉ. शीला राय, प्रणय कुमार ने भी विचार रखे। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273

Sumit Saraswat available on :

 

Share:
Location: Jaipur, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support