Thinker, Writer, Anchor

February 13, 2024

इंटरनेशनल डांसर गुलाबो आएंगी ब्यावर, मिस्टर एंड मिस ब्यावर फैशन शो में करेंगी शिरकत - Gulabo Dancer In Beawar

✍ सुमित सारस्वत 
विश्व विख्यात कालबेलिया डांसर गुलाबो आगामी 9 मार्च को ब्यावर आएंगी। वे यहां आयोजित मिस्टर एंड मिस ब्यावर 2024 फैशन शो में बतौर अतिथि शिरकत करेंगी। रेड स्टार ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में फैशन मॉडल और टीवी कलाकार भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- दो लड़कियों की अनूठी शादी

कार्यक्रम संयोजक उर्मिला सोलंकी ने मीडिया को बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर, अजमेर, सोजत, ब्यावर व अन्य स्थानों से करीब 50 प्रतिभागी शामिल होंगे। मिस्टर एंड मिस का खिताब जीतने वाले विजेताओं को संयुक्त रूप से 21000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। 18 से 40 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के साथ आगामी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद प्रतिभागी को रैंपवॉक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी पेरेंट्स की चिंता?

आयोजन में भागीदार बन रहे फिल्म निर्देशक सुनीत कुमावत ने कहा कि हर कलाकार के लिए मुंबई सपनों की सिटी है लेकिन माता-पिता अपने बच्चों को वहां तक जाने नहीं देते। ऐसे कलाकारों को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को आगामी फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय करने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान अक्षरा प्रकाश, मनीषा धूत, नोरत सोलंकी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के लिए अक्षरा प्रकाश, मनीषा धूत, नोरत सोलंकी व कंपनी के अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। ©सुमित सारस्वत
, मो.9462737273

यह भी पढ़ें- रामभक्तों को ऐसे मिलेगा यह प्रसाद

Sumit Saraswat available on :
Share:

January 14, 2024

Ram Mandir Opening: रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व करेंगे सुंदरकांड पाठ, दो दिन होंगे कई कार्यक्रम


Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration) के अवसर पर ब्यावर (Beawar) के देलवाड़ा रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में दो दिवसीय उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर (Shiva Temple) में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर रविवार शाम मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर रूपरेखा तय की।

यह भी पढ़ें- सीता रसोई में जयपुर का तेल


दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत सुंदरकांड पाठ से होगी। रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी की शाम मंदिर परिसर में रामचरित मानस की चौपाईयां गाते हुए सुंदरकांड पाठ (Sundarkand Path) करेंगे। भगवान श्रीराम (Lord Ram) के भजन गाएंगे। इसके बाद दूसरे दिन सुबह देव प्रतिमाओं का अभिषेक और पूजन करेंगे। संकीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसारण देखेंगे। उत्सव से पहले मंदिर एवं मूर्तियों का रंग-रोगन और सजावट की जाएगी। महिलाएं रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाएंगी। पूरे क्षेत्र में भगवा झंडे लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कब निकलेगी रामलला की शोभायात्रा ?

बैठक में आनंदवल्लभ तिवाड़ी, सत्यनारायण सारस्वत, गोपाल शर्मा, प्रबोध बंसल, चंद्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश परिहार, दलपत सिंह राठौड़, प्रदीप डागा, गोपाल सिंह, सुनील शर्मा, संजय अग्रवाल, महेंद्र सिंह, बिरदा सिंह मेहरात, जयवर्धन सिंह गौड़, कृष्णगोपाल कुमावत, अनिल सोनी, सुभाष गर्ग, आकाश अग्रवाल, रमेशचंद्र दाधीच व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अंत में रामधुन गाकर बैठक का समापन किया। ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- रामभक्तों को ऐसे मिलेगा भोजन प्रसाद

Sumit Saraswat available on :

 

Share:

January 10, 2024

Lesbian Couple Marriage: दो साल पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद बंगाल की दो लड़कियों ने ऐसे रचाई शादी, कहानी पढ़कर दंग रह जाओगे

✍ सुमित सारस्वत
Same Sex Marriage In India: भारत में दो लड़कियों की शादी आज चर्चा में है. हर तरफ इस समलैंगिक विवाह की चर्चा हो रही है. लेस्बियन शादी का यह मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सामने आया है. यहां पश्चिम बंगाल (West Bengal) की दो लड़कियों ने हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह किया है. शादी करने से पहले यह दोनों पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे के साथ रहीं. शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें- इंडिया की फेमस लव स्टोरी


आर्केस्ट्रा ग्रुप में करती थीं काम
यूपी में शादी करने वाली दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. एक लड़की का नाम जयश्री राउल (Jayashree Raul) है, जिसकी उम्र 28 साल है. दूसरी लड़की का नाम राखी दास (Rakhi Das) है, जिसकी उम्र 23 साल है. दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल से साथ आईं थीं और चनुकी के एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर का काम करने लगी. करीब तीन साल से दोनों दोस्त थी और साथ काम करते हुए दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ गया. देखते ही देखते इनकी दोस्ती (Friendship) प्यार में बदल गई. दो साल तक पति-पत्नी की तरह साथ रहते हुए दोनों का प्यार (Love) इस कदर परवान चढ़ गया कि इन्होंने शादी करने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के वक्त क्या करें महिलाएं

हिन्दू मंदिर में रचाई शादी
सोमवार की सुबह दोनों युवतियां शादी करने के लिए देवरिया जिले में मझौली राज के भगड़ा भवानी मंदिर पहुंचीं. इस दौरान आर्केस्ट्रा संचालक मुन्ना पाल भी उनके साथ था. जयश्री ने दूल्हे के रूप में शेरवानी पहन रखी थी और राखी ने दुल्हन के रूप में लाल कपड़े पहने. मंदिर में मां दुर्गा को साक्षी मानते हुए हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. जयश्री ने राखी की मांग में सिंदूर भरा. दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी के बंधन में बंध गए. इनकी शादी का शपथ पत्र भी सामने आया है जिसमें लिखा है कि जयश्री राउल और राखी दास अपनी रजामंदी से शादी कर रही है.
©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- प्रेम का अनूठा संदेश

Sumit Saraswat available on :
Share:

Ajmer Urs 2024: दरगाह शरीफ पर चढ़ेगी पीएम मोदी की दसवीं चादर, पिछले साल उर्स में भेजी थी भगवा चादर, ख्वाजा के लिए कही यह बात

✍ सुमित सारस्वत
Urs in Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान (Rajasthan) की धार्मिक नगरी अजमेर (Ajmer) में स्थित विश्व प्रसिद्ध गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishti) की दरगाह में 812वां उर्स शुरू हो गया है. सांप्रदायिक सौहार्द और विश्व शांति का संदेश देने वाला यह उर्स कौमी एकता की मिसाल है. यहां देशभर से हजारों जायरीन ख्वाजा की बारगाह में सजदा करने पहुंचे हैं. मजार पर चादर और अकीदत के फूल पेश कर दुआ कर रहे हैं. जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की चादर भी मजार शरीफ पर चढ़ाई जाएगी. 11 जनवरी को पीएम मोदी अपने कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी (Jamal Siddiqui) को यह चादर सौंपकर दिल्ली से अजमेर के लिए रवाना करेंगे. सिद्दीकी अजमेर आकर मोदी की तरफ से चादर चढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें- सीएम भजनलाल ने किया राम का पूजन


इस साल पीएम मोदी की 10वीं चादर
इस्लाम धर्म का सम्मान करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) हर साल अजमेर दरगाह शरीफ के लिए चादर भिजवाते हैं. इस साल दसवीं बार पीएम मोदी की चादर चढ़ाई जाएगी. पिछले साल मोदी ने भगवा रंग की चादर भिजवाई थी. सिद्दीकी ने ही चादर चढ़ाई थी. इनसे पहले आठ चादर पेश करने के लिए मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी (Mukhtar Abbas Naqvi) आए थे.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में जाएंगे यह मुसलमान

पीएम मोदी ने संदेश में कही थी यह बात

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल चादर के साथ संदेश भी भिजवाया था. संदेश में कहा, "ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर विश्वभर में उनके अनुयायियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. दुनिया को प्रेम, सौहार्द और बंधुत्व का संदेश देने वाले महान सूफी संत के वार्षिक उर्स पर दरगाह अजमेर शरीफ पर चादर भेजते हुए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. भारत में विभिन्न पंथों, मान्यताओं और आस्थाओं का सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्व हमारे देश की समृद्ध विरासत है. हमारे देश में संतों, पीरों व फकीरों ने शांति, एकता और सद्भावना के पैगाम के जरिए राष्ट्र के सांस्कृतिक ताने-बाने को सदैव मजबूती प्रदान की है."

यह भी पढ़ें- रामभक्तों को ऐसे मिलेगा यह प्रसाद

ख्वाजा हैं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक

पीएम मोदी ने कहा, "ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भारत की महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं. गरीब नवाज द्वारा की गई मानवता की सेवा निरंतर पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी. अनेकता में एकता हमारे देश की खूबसूरती है और सालाना उर्स विभिन्न मान्यता एवं आस्था के लोगों द्वारा इसी भावना को संजोते और सहेजते हुए, इसका उत्सव मनाने का अवसर है. आजादी के अमृत कालखंड में देश सामूहिक सामर्थ्य के जरिए प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे कदम बढ़ा रहा है. मुझे विश्वास है कि सामूहिक सामर्थ्य के जरिए देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर मैं दरगाह अजमेर शरीफ से देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं." ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- राम मंदिर पर क्या बोले इकबाल


Sumit Saraswat available on :

 

Share:

Ram Mandir Opening: अयोध्या की सीता रसोई में जयपुर के तेल में पकेगा भोजन, सीएम भजनलाल ने राम दरबार का पूजन कर भिजवाए 2100 पीपे

✍ सुमित सारस्वत
अयोध्या जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. रामनगरी में आगामी 22 जनवरी को विशाल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव (Ram Mandir Inauguration) की तैयारियां जोर-शोर से जा रही है. प्रतिष्ठा से पूर्व देशभर से सामग्री अयोध्या (Ayodhya) भिजवाई जा रही है. राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर से चपातियां बनाने की आठ मशीनें भेजे जाने के बाद अब जयपुर (Jaipur) से तेल भी भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- कब निकलेगी रामलला की शोभायात्रा ?


सीएम भजनलाल ने किया पूजन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने बुधवार को जयपुर के चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर से अयोध्या की सीता रसोई (Sita Rasoi) के लिए तेल के 2100 पीपों और राम दरबार शोभायात्रा को रवाना किया. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शंखनाद के बीच राम दरबार की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की. यह कार्यक्रम धर्मयात्रा महासंघ राजस्थान एवं श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति जयपुर की ओर से आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य समेत बड़ी संख्या में धर्मावलंबी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- रामभक्तों को ऐसे मिलेगा भोजन प्रसाद

रोम-रोम में बसते हैं राम
कार्यक्रम में सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि 'जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं. अवध में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. मंदिर का निर्माण होने से अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बन गया है. सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है. अयोध्या महोत्सव में साक्षी बनने वाले भक्तों के लिए सामग्री भेजने के पुण्य कार्य में जयपुरवासी सहभागी बने हैं, इसके लिए उन्हें साधुवाद देता हूं.'

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में जाएंगे यह मुसलमान

अजमेर की मशीनों से बनेंगी चपातियां
अयोध्या की सीता रसोई के लिए अजमेर (Ajmer) से 8 चपाती मेकिंग मशीन भी भिजवाई गई थी. अयोध्या भेजे जाने से पहले राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने विधिविधान से मशीनों का पूजन किया था. इन मशीनों की सहायता से रोटियां सेंककर रामभक्तों के लिए भोजन प्रसाद तैयार किया जाएगा. एक मशीन से एक बार में 1200 चपातियां बनेंगी. अजमेर के 50 कार्मिक भी वहां काम कर रहे हैं. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- अयोध्या में क्यों होती है यमराज पूजा ?

Sumit Saraswat available on :
Share:

January 8, 2024

Ram Mandir Opening: अयोध्या में 17 जनवरी को रामलला की शोभायात्रा रद्द, जानें क्या है बड़ी वजह ?


✍ सुमित सारस्वत

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. रामनगरी में आगामी 22 जनवरी को विशाल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव (Ram Mandir Inauguration) की तैयारियां जोर-शोर से जा रही है. इस बीच भक्तों को मायूस करने वाली सूचना मिली है. अयोध्या (Ayodhya) में 17 जनवरी को प्रस्तावित रामलला की नगर शोभायात्रा रद्द कर दी गई है. इस शोभायात्रा में प्रभु श्री राम की चल प्रतिमा को नगर भ्रमण करवाकर राम मंदिर में विराजमान करना तय किया था. अब सुरक्षा कारणों की वजह से इस शोभायात्रा को रद्द करने का फैसला किया है. इस सूचना से रामभक्तों में मायूसी छा गई है. रामभक्त इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए बड़े बेताब थे.

यह भी पढ़ें- रामभक्तों को ऐसे मिलेगा भोजन प्रसाद

सीएम योगी लेंगे तैयारियों का जायजा
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अयोध्या आएंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे राजकीय विमान से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से कार में सवार होकर हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे. भगवान हनुमान का दर्शन करने के बाद जन्मभूमि मंदिर (Ayodhya Ram Temple) पहुंचकर रामलला का करेंगे दर्शन और पूजन करेंगे. साथ ही यहां हो रही प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियाें का जायजा लेंगे.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में जाएंगे यह मुसलमान

सर्किट हाउस में करेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन
मंदिर दर्शन के बाद सीएम पुलिस कंट्रोल रूम, लता मंगेशकर चौक, नगर निगम की ओर से निर्माण कराए जा रहे टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे. दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में वन विभाग व नगर विकास की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. दोपहर 2 बजे मंडल आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे. इसके बाद 3 बजे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे. भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे. ट्रस्ट की बैठक के बाद संतों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. शाम 4.45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे. पूरी यात्रा के दौरान सीएम योगी करीब छह घंटे अयोध्या में रहेंगे. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- अयोध्या में क्यों होती है यह पूजा ?

Sumit Saraswat available on :
Share:

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले- 'सदियों पुराना सपना हो रहा पूरा, हर भारतीय दीवाली मनाए' - Vasudev Devnani on Ram Mandir

✍ सुमित सारस्वत
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. सोमवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने एक धार्मिक कार्यक्रम में कहा कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. भारतीयों का सदियों पुराना सपना पूरा होगा. यह दिन प्रत्येक भारतीय और संपूर्ण सनातन समाज के लिए गर्व का क्षण है. इस दिन पूरा देश दीवाली मनाए. प्रत्येक भारतीय अपने घर पर दीपक जलाए. हर मंदिर में उत्साह के साथ उत्सव मनाया जाए.

यह भी पढ़ें- रामभक्तों को ऐसे मिलेगा भोजन प्रसाद


भारतीयों को सनातन संस्कृति पर गर्व
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हमने 500 साल तक संघर्ष किया है. इसके लिए हजारों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है. सत्य की जीत होने के बाद अब पूरा भारत राममय हो रहा है. अयोध्या नगरी विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बन रही है. प्रत्येक भारतीय को समृद्ध सनातन संस्कृति पर गर्व है. मुझे भी गर्व है कि मैं एक सनातनी हूं.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में जाएंगे यह मुसलमान

संत समाज के पथ प्रदर्शक
देवनानी सोमवार को अजमेर (Ajmer) के वैशाली नगर स्थित प्रेमप्रकाश आश्रम में संत रामप्रकाश के नामकरण दीक्षा समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. यहां आश्रम के संत राजूराम को उनकी त्याग, तपस्या के बाद संत समाज ने नया नाम संत रामप्रकाश दिया. कार्यक्रम में भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर हंसराम महाराज, संत ब्रह्मानंद शास्त्री समेत कई संतों ने प्रवचन दिए. देवनानी ने कहा कि संत समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं. संतों की कृपा से ही ईश्वर की भक्ति और प्राप्ति संभव है. संतों के कथन पर चलने वाला समाज सदैव आगे बढ़ता है. युवाओं को संतों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए. संतों के विचार श्रवण करने और उनका अनुसरण करने से जीवन का कल्याण हो सकता है. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- अयोध्या में क्यों होती है यह पूजा ?

Sumit Saraswat available on :
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support