Thinker, Writer, Anchor

March 7, 2017

शायराना अंदाज में सौगात देंगी सीएम राजे

सुमित सारस्वत 'SP'
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च बुधवार को अपने 64वें जन्मदिवस के मौके पर 14वीं विधानसभा का चौथा बजट पेश करेगी। जन्मदिवस व महिला दिवस के संयुक्त मौके पर सीएम राजे शायराना अंदाज में ‘बजट-2017’ पेश करते हुए सौगातों का पिटारा खोलेगी। धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में खासी रुचि रखनी वाली राजे ने गत बजट में भी शायरियों के जरिए सभी की वाहवाही लूटी थी।
राज्य बजट को अंतिम रूप देती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
भाजपा सरकार के इस बजट को आगामी चुनाव दृष्टि से महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सरकार हर वर्ग को सौगात देगी। बजट में सातवें वेतन आयोग की घोषणा हो सकती है। विद्यार्थी मित्रों और होमगार्ड्स को अच्छी सौगात मिल सकती है। वहीं महिलाओं के लिए तो यह बजट खुशियां देने वाला होगा। युवाओं को भी यह बजट सुनकर उत्साह की अनुभूति होगी। चर्चा है कि सरकार नए जिले की घोषणा भी करेगी। धार्मिक स्थानों का विकास करने के लिए विशेष पैकेज दे सकती है।

महिला विशेष थाने का करेंगी उद्घाटन
महिला दिवस के मौके पर सीएम राजे राजधानी में बने प्रदेश के पहले महिला विशेष थाने का लोकार्पण करेंगी। जयपुर में बना यह पहला ऐसा थाना है, जहां सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही तैनात होंगी। किसी भी इलाके की महिलाएं यहां केस दर्ज करा सकेंगी। इस थाने में सीआई सहित 22 पुलिसकर्मी होंगी। आपको बता दें कि अभी प्रदेश में 40 महिला थाने हैं। इनमें से 12 थानों में महिला इंचार्ज है।

महिलाओं को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज देश और दुनिया में महिलाएं अपने अदभुत आत्मबल, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। यह दिवस सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करने तथा आत्मगौरव का प्रतीक है। सही मायने में संतुलित विकास तभी संभव है, जब समानता के साथ महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया जाए। -सुमित सारस्वत 'SP', स्वतंत्र लेखक, मो.9462737273



Share:
Location: Jaipur, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support