Thinker, Writer, Anchor

March 26, 2017

राधा व रासबिहारी संग थिरकी रसिकाएं

रसिका मंडल का विशाल फाग महोत्सव आयोजन
कार्यक्रम में रंगों से सजा सुंदर आकर्षक दरबार।
ब्यावर। रसिका मंडल की ओर से गुर्जर गौड़ छात्रावास में विशाल फाग महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें रासबिहारी व राधारानी ने रंगों के साथ आनंद से सराबोर किया तो वहीं संस्कृति को साकार करते हुए गणगौर पर्व की छटा बिखेरी गई। के.सुदामा भजन मंडल के गायक भागचंद चौहान व महेंद्र सांखला ने सुमधुर भजनों की सरिता बहाई। वृंदावन मच रही धूम, होली खेलन दे.., होलिया में उड़े रे गुलाल, राधा को रंग केसरिया.., लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादूगर., बंशी जोर की बजाई नंदलाला.. जैसे भजनों पर सभी झूम उठे। श्वेता भराडिय़ा ने कृष्ण व कृष्णा झंवर ने राधा का मनमोहक रूप धरकर वृंदावन होली का रंग बिखेरा। रीना बंसल व रेखा गोयल ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति में राधा-कृष्ण की अठखेलियां दिखाई तो सभी आनंदित हो उठे। फूल और गुलाल की बौछार के बीच जानवी जोशी ने बीरबल बनकर घूमर नृत्य से बादशाह मेले की रंगत बिखेरी। भंवर म्हाने पूजण दयो गणगौर.. गीत पर मधु जोशी, दीप्ति चौखानी, सुनीता हेड़ा, निधि झंवर, अंजू मूंदड़ा ने ईसर-गणगौर की पूजा कर राजस्थानी संस्कृति को साकार किया। कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन सुमित सारस्वत ने किया। कार्यक्रम में संध्या प्रजापति, सिमलेश नंदनी, साधना सारस्वत, कांता बंसल, मोना मेहता, अंजू गर्ग, पायल अग्रवाल, शिल्पा जोशी, धर्मवती लाटा, प्रीति झंवर, रितु माहेश्वरी, सारिका यादव, अंजू हेड़ा, कमलेश बंट, वंदना शर्मा, इंदु व्यास, इंदु जोशी, स्वाति गर्ग, आशा बाबेल, संध्या कोकलिया, रेखा सोनी, नीलम चौहान, नूतन लाटा, समता गोयल, रेणु घीया, बीना सिंहल सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। 
राधा कृष्ण का मनमोहक शृंगार व भावपूर्ण प्रस्तुति। 
होली गीत पर नृत्य प्रस्तुति में अठखेलियों ने किया आनंदित।

 बीरबल का घूमर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र।
कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देते के.सुदामा मण्डल के गायक। 
सफल मंच संचालन करते उद्घोषक सुमित सारस्वत।

कार्यक्रम में शिरकत करती महिलाएं। 

फाग उत्सव का आनंद लेती महिलाएं। 
भजनों पर झूमती मंडल की महिलाएं। 

कान्हा संग झूमती रसिका।
सुन्दर आयोजन की सुनहरी यादें संजोती महिलाएं। 

चंग के साथ फागुण की मस्ती में मुस्काती सखियां। 
सुन्दर आयोजन के लिए सुमित सारस्वत को सम्मानित करती रसिका मंडल की सदस्य।
भव्य आयोजन के बाद रसिका मण्डल ने यूं मनाई खुशियां। 


Share:

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support