Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label navratri. Show all posts
Showing posts with label navratri. Show all posts

August 23, 2024

'सेक्स करना है तो हमारे पास आओ, लेकिन ऐसे नहीं..' कहते हुए क्यों रोने लगी सेक्सवर्कर्स?

  • भारत के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में इस तरह छलका सेक्सवर्कर्स का दर्द


Kolkata Doctor Rape Case: "अगर आपको हवस ही मिटानी है, अगर आपको सेक्स करना है तो हमारे पास आइए ना. पढ़ने-लिखने, कामकाज करने वाली महिलाओं को नोंचने की क्या जरूरत है! जो काम 20 रुपए से 50 रुपए में हो सकता है, उसके लिए किसी की जिंदगी खराब करने की जरूरत क्या है! आपके शहर में सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है, आप यहां आइए." कोलकाता के सोनागाछी रेड लाइट एरिया की महिलाओं के यह वो शब्द थे जो इंसानों को चीर देने वाले थे और सवाल उठा रहे थे कि उनको भी वो बात समझ आ रही है जो भारत के करोड़ों लोगों को समझ नहीं आती.

यह भी पढ़ें- जानिए गरबा का हैरान कर देने वाला सच

रेड लाइट एरिया नहीं होते तो क्या होता?
कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई वहशी बर्बरता ने पूरे देश को झकझोर दिया है. चारों ओर हैवानियत की चर्चा से लोगों में आक्रोश है. भारत के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में कोलकाता रेप केस में न्याय की मांग करते हुए सेक्सवर्कर्स का दर्द छलका. उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि देश के लगभग हर शहर में सेक्सवर्कर्स होने के बावजूद रेप हो रहे हैं. अगर रेड लाइट एरिया नहीं होते तो क्या होता? भारत में जिस तरह दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं वो घातक हैं.

यह भी पढ़ें- बंगाल की दो लड़कियों ने ऐसे रचाई शादी

दुर्गा पूजा में मिट्टी देने से किया इनकार
रेप की घटना से आक्रोशित सोनागाछी की सेक्सवर्कर्स ने इस साल दुर्गा पूजा के लिए अपने आंगन की मिट्टी देने से भी इनकार कर दिया है. आपको बता दें कि वेश्यालयों की मिट्टी का इस्तेमाल बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियां बनाने में किया जाता है. माना जाता है कि कोई व्यक्ति जब वेश्यालय में प्रवेश करता है तो अपने अच्छे गुण वहां त्याग देता है, इसलिए वहां की मिट्टी को पवित्र माना जाता है. लेकिन इस बार सेक्सवर्कर्स ने मिट्टी देने से मना कर दिया है.
©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें-
केरल में क्यों हो रही RSS की बैठक?

Sumit Saraswat available on :

Share:

October 17, 2018

लाल लाल चुनरी सितारों वाली.. | Bhajan in Durga Temple

ब्यावर में देलवाड़ा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी में शारदीय नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां माता के भव्य दरबार में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। गायिका अंजू गर्ग व आनंदी सोनी ने गणेश वंदना के साथ भक्ति संध्या की शुरूआत की।
इसके बाद गायक सुमित सारस्वत ने मातारानी के भजनों से समां बांधा। लाल लाल चुनरी सितारों वाली.., लाया थारी चूंदड़ी करियो मां स्वीकार.., प्यारा सजा है दरबार भवानी.. जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। लता शर्मा, रेखा सोनी, उर्मिला भाटी व परमेश्वरी ने भी भक्ति प्रस्तुति दी। इस दौरान संयोजक शंकरलाल प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, फूलवंती प्रजापति, भावना शर्मा, साधना सारस्वत, दिलीप शर्मा, जितेंद्र सोनी, सतीश गर्ग, नटवर पाराशर, राधेश्याम प्रजापति, निशांत मंगल, महेश प्रजापति, राकेश सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support