✍ सुमित सारस्वत
विश्व विख्यात कालबेलिया डांसर गुलाबो आगामी 9 मार्च को ब्यावर आएंगी। वे यहां आयोजित मिस्टर एंड मिस ब्यावर 2024 फैशन शो में बतौर अतिथि शिरकत करेंगी। रेड स्टार ग्रुप की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में फैशन मॉडल और टीवी कलाकार भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- दो लड़कियों की अनूठी शादी
कार्यक्रम संयोजक उर्मिला सोलंकी ने मीडिया को बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर, अजमेर, सोजत, ब्यावर व अन्य स्थानों से करीब 50 प्रतिभागी शामिल होंगे। मिस्टर एंड मिस का खिताब जीतने वाले विजेताओं को संयुक्त रूप से 21000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। 18 से 40 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के साथ आगामी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद प्रतिभागी को रैंपवॉक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी पेरेंट्स की चिंता?
आयोजन में भागीदार बन रहे फिल्म निर्देशक सुनीत कुमावत ने कहा कि हर कलाकार के लिए मुंबई सपनों की सिटी है लेकिन माता-पिता अपने बच्चों को वहां तक जाने नहीं देते। ऐसे कलाकारों को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को आगामी फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय करने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान अक्षरा प्रकाश, मनीषा धूत, नोरत सोलंकी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के लिए अक्षरा प्रकाश, मनीषा धूत, नोरत सोलंकी व कंपनी के अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। ©सुमित सारस्वत, मो.9462737273
यह भी पढ़ें- रामभक्तों को ऐसे मिलेगा यह प्रसाद
Showing posts with label Dance. Show all posts
Showing posts with label Dance. Show all posts
February 13, 2024
इंटरनेशनल डांसर गुलाबो आएंगी ब्यावर, मिस्टर एंड मिस ब्यावर फैशन शो में करेंगी शिरकत - Gulabo Dancer In Beawar
Sumit Saraswat available on :
October 11, 2018
तनाव मुक्त करता है नृत्य | Do Dance
Sumit Saraswat SPOctober 11, 2018Beawar, Bollywood News, Dance, Dandiya, Garba, Gujrati Garba, ब्यावर
1 comment:
ब्यावर शहर की नवोदित प्रतिभाओं
को निखारकर नृत्य कला में पारंगत करने के लिए प्रतिष्ठित नृत्य कला संस्थान
मैक्स आर डांस पॉइंट पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
संयोजक महेश कुमावत ने बताया कि समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित
सारस्वत थे।
सारस्वत ने कहा कि नृत्य तनाव से मुक्त कर मन को आनंदित करता
है। नवरात्रि में गरबा रास के जरिए मां दुर्गा की आराधना की जाती है। नौ
दिवसीय कार्यशाला में हर आयु वर्ग के 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इन्हें डांडिया, राजस्थानी गरबा, कृष्ण रास व गुजराती गरबा का प्रशिक्षण
दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नीता कुमावत, रमेश लालवानी, डॉली सक्सेना, सुनीता कुमावत,
रानू राठौड़, सलोनी बाहेती, सत्यनारायण कुमावत, सुनील जैन, देवाराम व अन्य
लोग शामिल हुए।







