Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label Kavi Sammelan. Show all posts
Showing posts with label Kavi Sammelan. Show all posts

September 23, 2024

अग्रवाल समाज इस तरह मनाएगा अग्रसेन महाराज की 5148वीं जयंती, जानें कब-कौनसा कार्यक्रम? - Agrasen Jayanti Mahotsav 2024

सुमित सारस्वत
भारतीय अर्थव्यवस्था में अग्रणी अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती धार्मिक नगरी ब्यावर में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी. दस दिवसीय महोत्सव के तहत विभिन्न आयु वर्ग के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी. इसे लेकर समाज ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है.

अग्रवाल समाज अध्यक्ष मुकेश अरड़का ने बताया कि 25 सितंबर को आराध्य देव के पूजन और ध्वजारोहण के साथ दस दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे. 4 अक्टूबर तक कई प्रतियोगिताओं के साथ श्याम भजन संध्या, राणी सती मंगल पाठ, कवि सम्मेलन, गरबा और अन्य आयोजन करेंगे. समाज ने जयंती संयोजक सतीश सर्राफ, सह संयोजक अशोक गोयल, निखिल जिंदल, राजेंद्र सर्राफ, संजय जिंदल को जिम्मा सौंपा है.

26 सितंबर को बरसेगा श्याम रस
जयंती संयोजक सतीश सर्राफ ने बताया कि प्रथम दिन 25 सितंबर को सुबह 9 बजे शिशु प्रदर्शनी व 9.30 बजे रक्तदान शिविर लगाएंगे. शाम 7.30 बजे से युवतियाें व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे से बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी. रात 8 बजे से श्री श्याम रस भजन संध्या में कोलकाता के गायक तुषार चौधरी, दौसा के अजय शर्मा व ब्यावर के दीपांशु अग्रवाल भक्ति गुणगान गाएंगे. भजन संध्या के लिए बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाएंगे. ©सुमित सारस्वत

सेवा के बाद होगी अंताक्षरी

27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से बालकों व युवकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी. शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक संध्या में बालिकाएं विविध वेशभूषा व एकल नृत्य प्रस्तुत करेंगी. 28 सितंबर काे सुबह 8.30 बजे गौशाला में गौ सेवा व पौधरोपण करेंगे. दोपहर 2 बजे से युवतियों व महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी. दोपहर 2.30 बजे से म्यूजिकल अंताक्षरी में गीताें के तराने गूंजेंगे.

कवि सम्मेलन में गुदगुदाएंगे कवि
28 सितंबर की रात 8 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसमें हास्य कवि अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे. मंच संचालन बुद्धिप्रकाश दाधीच करेंगे. हास्य कवि शंभू शिखर, मुन्ना बैटरी, दिनेश देसी घी के साथ श्रृंगार रस कवयित्री पद्मिनी शर्मा व ओजस्वी कवि योगेंद्र शर्मा रचनाएं सुनाएंगे.

फन फेयर में होगी मौज-मस्ती

29 सितंबर को सुबह 8 बजे से बालकों व युवकों और सुबह 10.30 बजे से बालिकाओं व युवतियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी. दोपहर 2 बजे से फन फेयर में मौज-मस्ती के साथ विभिन्न व्यंजनों व गेम्स का लुत्फ लेंगे. 30 सितंबर को दोपहर 2 बजे से महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं व भजन अंताक्षरी होगी. शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालक विविध वेशभूषा और एकल नृत्य प्रस्तुति देंगे. 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे योग शिविर, दोपहर 2 बजे बालिकाओं व युवतियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता और शाम 7.30 बजे से बॉलीवुड अंताक्षरी होगी. ©सुमित सारस्वत


मंगल पाठ कर निकालेंगे कलश शोभायात्रा
समाज मंत्री श्रवण बंसल ने बताया कि 2 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे से गायक गोपाल वर्मा के साथ राणी सती दादी का संगीतमय मंगपाठ करेंगे. 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से कलश शोभायात्रा निकालेंगे. शाम 7.30 बजे से बालिकाएं व महिलाएं गरबा डांडिया रास करेंगी. प्रचार मंत्री चंद्रेश गर्ग ने बताया कि 4 अक्टूबर को शाम 7 बजे समापन समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह होगा. कार्यक्रम में कलाकार शिव तांडव व महारास प्रस्तुत करेंगे.

समाज सदस्यों ने की व्यापक तैयारियां
जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए समाज सदस्यों ने व्यापक तैयारियां की है. निर्मल बंसल, आरसी गोयल, शैलेंद्र गुप्ता, मनीष जिंदल, मुकेश गर्ग, अतुल बंसल, अमित बंसल, पूर्वा डाणी, ललिता जालान, सीमा गुप्ता, सीमा बंसल, नरेश मित्तल, गिरधारी अग्रवाल, रोशन बादशाह, नितेश गोयल, आलोक गुप्ता, पवन रायपुरिया, श्यामसुंदर अग्रवाल, राजकुमार गोयल, अभिषेक सटाक, रजत अग्रवाल, चिराग गर्ग व अन्य समाज सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. ©सुमित सारस्वत, मो.9462737273

Sumit Saraswat available on :

Share:

October 5, 2023

धूमधाम से मनाएंगे अग्रसेन जयंती महोत्सव, 10 दिन कई कार्यक्रमों में दिखेगा उत्साह - Agrasen Jayanti Mahotsav 2023

 


सुमित सारस्वत
अग्रवाल समाज के आराध्य श्री अग्रसेन महाराज का 5147वां जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर ब्यावर में दस दिन तक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. जिनमें समाज के हर सदस्य का उत्साह दिखाई देगा. गुरुवार को समाज पदाधिकारियों ने फतेहपुरिया बगीची में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तिका का विमोचन किया.

जयंती संयोजक अमित बंसल ने बताया कि ब्यावर में 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक हर्षोल्लास से महोत्सव मनाएंगे. 7 अक्टूबर को महाराजा का पूजन और माल्यार्पण कर ध्वारोहण से महोत्सव की शुरूआत करेंगे. इसके बाद समाज सदस्यों के लिए कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे. समाज अध्यक्ष मुकेश अरड़का ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहता है. वर्षभर सामाजिक कार्य किए जाते हैं. जयंती महोत्सव के पहले ही दिन रक्तदान शिविर लगाएंगे. बच्चों और बालिकाओं को गुड टच बेड टच और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे. गौशाला जाकर गौमाता की सेवा करेंगे.

विमोचन कार्यक्रम के दौरान श्रवण बंसल, मुकेश गर्ग, निर्मल बंसल, रमेश बंसल, रमेशचंद गोयल, शैलेंद्र गुप्ता, अशोक गोयल, नितेश गोयल, प्रेम जिंदल, सतीश गर्ग, भरत मंगल, रोशन बादशाह, पवन रायपुरिया, नरेश मित्तल, सुनील सिंहल, सुनील जिंदल, राजकुमार गोयल, ललिता जालान, सीमा गुप्ता, सीमा बंसल, मयंक सिंहल, चिराग गर्ग व अन्य समाज सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी इन पेरेंट्स की चिंता?

महाराजा के दरबार में बरसेगा भक्ति रस

जयंती सह संयोजक निखिल जिंदल ने बताया कि 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से फतेहपुरिया बगीची में अग्र फन फेयर लगाएंगे. बालक-बालिकाओं और महिला-पुरूषों के लिए आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी. सतीश सर्राफ ने बताया कि 10 अक्टूबर को रात 8 बजे से श्री श्याम रस महोत्सव भजन संध्या में कोलकाता के गायक सौरभ शर्मा के साथ जयपुर के अभिषेक नामा व ब्यावर के निशांत मंगल भजनों की प्रस्तुति देंगे. पूर्वा डाणी ने बताया कि 12 अक्टूबर को रात 8 से कवि सम्मेलन में अरुण जैमिनी, विवेक पारीक, मणिका दुबे, दीपक पारीक, कुशल कुशवाहा व चिराग जैन काव्य रचनाएं सुनाएंगे. 14 अक्टूबर को गायक गोपाल वर्मा राणी सती दादी का मंगलपाठ करेंगे.

यह भी पढ़ें- दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क

गाजे-बाजे से निकलेगी विशाल शोभायात्रा

प्रचार मंत्री चंद्रेश गर्ग ने बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से विशाल शोभायात्रा निकालेंगे. जिसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगे. समाज सदस्यों के साथ महाराजा का रथ और कई धार्मिक झांकियां शामिल होंगी. यह शोभायात्रा अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों व बाजारों से होते हुए फतेहपुरिया बगीची पहुंचेगी. जहां हवन और महाप्रसाद होगा. रात 7.30 बजे से फतेहपुरिया बगीची में बालिकाओं और महिलाओं के लिए गरबा डांडिया नाईट होगी.

यह भी पढ़ें- भगवान तू जालिम क्यों बन गया!

Sumit Saraswat available on :

Share:

April 14, 2018

शब्द थे मौन और आँख कहती रही | Hindi Kavita

शाम ढलती रही और हम चुप रहे
चाँदनी चाँद में ही सिमटती रही
बात की भी नहीं बात होने लगी
शब्द थे मौन और आँख कहती रही!

इस तरह तुम हमें हो मिले भाग्य से
साधना से मिला कोई वरदान हो
पत्थरों में अगर पूज सकते खुदा
साँस लेते हुए तुम तो इंसान हो
आज तक था मेरा हाल क्या मैं कहूँ
रेत पर मछलियों सी तड़पती रही!

बात की भी नहीं बात होने लगी
शब्द थे मौन और आँख कहती रही!

नन्दिनी श्रीवास्तव "हर्ष"

Share:

January 7, 2018

कवि सुरेंद्र दुबे का जाना हास्य जगत की हानि | Tribute to Surendra Dube

ब्यावर से निकलकर पूरे विश्व में ख्यातिप्राप्त हास्य की हस्ती कवि सुरेंद्र दुबे के निधन पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें सामाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक व काव्य जगत से जुड़े लोगों ने शब्द पुष्पांजलि अर्पित की।
भारती साहित्य कला संस्थान अध्यक्ष गणपत सिंह मुग्धेश, पत्रकार रामप्रसाद कुमावत, प्रमोद वाजपेयी, कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा, रमेश आचार्य, कवयित्री वीणा शर्मा, युवा रचनाकार सुमित सारस्वत,  हास्य कवि हीरालाल जनागल, फोटो जर्नलिस्ट बबलू अग्रवाल, श्याम शर्मा, मुकेश पांडे, अशोक सेन, चेतन शर्मा, मदनमोहन शर्मा ने दुबे से जुड़े संस्मरण सुनाकर यादों को ताजा किया।
वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र दुबे का दुनिया से जाना हास्य जगत की बहुत बड़ी हानि है। उनकी कविताएं सुनकर तनाव में राहत मिलती थी। वे अपनी कविताओं के माध्यम से परिस्तिथियों पर कटाक्ष करते थे। जीवन शैली की सरलता समझाते थे।
पारिवारिक सदस्य अंकुर उपाध्याय ने काव्य जगत की विशिष्ट प्रतिभा को दुबे की स्मृति में सम्मान दिए जाने की बात कही। सभा के अंत में दुबे द्वारा आखिरी बार गाया गया जीवन और मृत्यु की हकीकत को बयां करता गीत 'जा रहा हूं दूर इतना, मिल ना पाऊंगा बिछड़कर..' ऑडियो के जरिए सुनाया तो सभी भावुक हो गए।

सभा में अभय शर्मा, मृदुला उपाध्याय, अर्चना शर्मा, ज्योति अग्रवाल, प्रकाश सेठी, कमल मारोठिया, हरीश शर्मा, उमाकांत द्विवेदी, शैलेश शर्मा, घनश्याम तंवर, विजेंद्र प्रजापति, अरूण गर्ग, संदीप खंडेलवाल, अजय गोला, जय तंवर, उत्तम भंडारी, अशोक खंडेलवाल, सुरेंद्र मारोठिया, संजय सिंह गहलोत, हेमेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Share:

December 11, 2017

राजस्थानी छोरी पर कविता सुन लोटपोट हुए श्रोता | Kavi Bhagirath Singh

राजस्थान के फेमस कवि भागीरथ सिंह भाग्य ने ठेठ देहाती भाषा में एक राजस्थानी लड़की पर कविता सुनाई तो ठहाके गूंजने लगे। श्रोता हंस हंसकर लोटपोट हो गए। ब्यावर कवि सम्मेलन में सुनाई गई इस शानदार कविता को सुनकर आप हंसी नहीं रोक पाओगे। कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि विनीत चौहान, वीणा शर्मा सागर, श्रृंगार रस के गीतकार विष्णु सक्सेना, हास्य कवि केसर देव मारवाड़ी ने भी कविता पाठ किया। हास्य से सराबोर इस कविता को अवश्य सुनें। लाइक करें और शेयर करें। ऐसे और वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब कीजिए।


For more videos, SUBSCRIBE To the Channel
Youtube 
Blog


दोस्तों, लाइक करने के साथ SUBSCRIBE वाला लाल बटन जरूर दबा दें, ताकि आगे भी ऐसे रोचक वीडियो देख सकें।Thank You

यहां हमारे पिछले वीडियो का लिंक है-





Share:

October 1, 2017

राम रहीम के नाम पे दंगा..

राम रहीम, गीता कुरान जैसे विषयों पर झगड़ा करने वालों को जवाब देती कवयित्री वीणा सागर की बेहतरीन कविता। सागर ने सुंदर भाव के साथ समझाया कि इंसान के मजहब बांट लेने से गीता और कुरान भी रो रही है। कवि ने अमन की आड़ में जुबां से आग उगलने वालों पर भी जमकर कटाक्ष किया। ब्यावर के कवि सम्मेलन में सुनाई गई सांप्रदायिकता पर आधारित इस ओजस्वी कविता को अवश्य सुनें। लाइक और शेयर करें। ऐसे और वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब कीजिए।
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

कविता सुनने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support