Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label मोरारी बापू. Show all posts
Showing posts with label मोरारी बापू. Show all posts

March 25, 2019

द्रोपदी के पांच नहीं, चौदह पति हैं फिर भी वो कुंवारी | Draupadi is Virgin

अंतर्राष्ट्रीय रामकथा वाचक संत मोरारी बापू उत्तर प्रदेश के बरेली में मानस अपराध कथा कर रहे हैं। महाभारत के प्रसंगों को केंद्र में रखकर हो रही इस कथा में बापू ने द्रोपदी को लेकर जो कहा, उसे सुनकर श्रोता हैरत में पड़ गए।

बापू ने कहा, द्रोपदी कुंवारी है। उसके पांच नहीं, चौदह से ज्यादा पति है। आपको सुनकर हैरत होगी कि इतने पति वाली स्त्री कुंवारी कैसे, लेकिन यह हकीकत है। शास्त्र में विधान मिला है कि पंच कन्या कुंवारी है। द्रोपदी इन्हीं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जो स्त्री प्रातःकाल स्नान करती है वो कुंवारी है। रात्रि में उसका जीवन बदलता है मगर हर दिन सुबह स्नान करने से उसका कौमार्य फिर लौट आता है। द्रोपदी, कन्याकुमारी, सरस्वती, भीष्म की बुद्धि, जिसकी अखंड शरणागति हो, वो कुंवारी है। ऐसा मेरी व्यासपीठ मानती है।


द्रोपदी को कुंवारी बताने के बाद बापू बोले, आप कहेंगे कि उसके तो बच्चे थे, फिर कुंवारी कैसे ? इसका जवाब बताते हुए बापू ने कहा कि द्रोपदी का तन भले कुंवारा नहीं था, मगर उसका मन कुंवारा था। द्रोपदी का मन कौमार्य से भरा था। 

यह भी पढ़ें : ठाकुर की नगरी में बापू बने शायर
Share:

पहली साहसी महिला थीं महाभारत की द्रोपदी | Brave Draupadi

बरेली रामकथा में मानस अपराध पर प्रवचन देते हुए संत मोरारी बापू ने कहा कि महाभारत की प्रमुख चरित्र द्रोपदी पहली साहसी महिला थीं, जो महाभारत काल में अन्याय के प्रति मुखर हुई थीं। वर्तमान में चारों ओर अपराध ही अपराध है। अब भगवान के अवतार लेने का समय है या शायद भगवान का अवतार हो भी गया हो। क्योंकि जब भी धरा पर अधर्म (अपराध) बढ़ा है, भगवान ने अवतार लिया है।

यह भी पढ़ें : बापू ने रामकथा में दिया नया नारा

बापू ने ‘ए मेरे पांव के छालों तुम लहू उगलो, कुछ सिरफिरे लोग मंजिल का निशां मागेंगे’ शेर सुनाते हुए एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों पर तंज कसा। हालांकि, उन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया। बापू बोले, खूब साहित्य पढ़ो, नॉवेल पढ़ो, कहानियां पढ़ो। मगर हमारे मूल ग्रन्थों को मत भूलो। मैं मेरे भाइयों-बहनों से आग्रह करता हूं, महाभारत पढ़ो। जीवन जीना सीख जाओगे।
Share:

इन चार तरह के अपराधों से बचें, वरना बर्बाद हो जाएगा जीवन : मोरारी बापू

रामगंगा के तट पर बसे भगवान शिव की नाथ नगरी बरेली में मानस अपराध रामकथा के प्रथम दिन संत मोरारी बापू ने कहा कि अपराधों की बहुत बड़ी लिस्ट है। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि आप और हम चार तरह के अपराध न करें। यदि शांति पानी है, प्रसन्नता प्राप्त करनी है तो। पहला, देह का अपराध कभी न करें। देश के लिए, धर्म के लिए, मोहब्बत के लिए देह बहुत जरूरी है। दूसरा, देव का अपराध न करें। हालांकि परमात्मा नाराज नहीं होते लेकिन करना नहीं चाहिए। तीसरा, देश का अपराध न करें। याद रखें जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है। देह, देव और देश का अपराध कभी मत करना। और अगर यह अपराध हो भी जाए तो मोरारी बापू आपसे प्रार्थना करता है कि किसी के दिल का अपराध कभी न करना। मानस का अर्थ है दिल। दिल का अपराध न करें। यह बड़ा अपराध माना जाएगा।

हम इन नौ दिनों में महाभारत की घटनाओं को याद करते हुए अपराध पर चर्चा करेंगे। डरने के लिए नहीं, डराने के लिए नहीं, इसलिए कि हम इससे मुक्त हो सकें। अपराधों से ग्रस्त इस दुनिया में नौ दिन परमात्मा ने हमें दिए हैं। इसके बारे में हम चर्चा करें। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
 
👉अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। अगर यह लेख पसंद आया तो सभी के साथ शेयर करें। 🙏

 
Sumit Saraswat available on :
 

Share:

September 3, 2017

आस्थावान सीएम ने मत्था टेककर कहा, भर दे झोली मेरी बाबा राम सा पीर

रामदेवरा में करोड़ों की लागत से बने पैनोरमा का किया उद्घाटन

🖊 सुमित सारस्वत 'SP'


पोकरण (जैसलमेर)। सूबे की आस्थावान सीएम वसुंधरा राजे रविवार को जैसलमेर दौरे पर रहीं। यहां उन्होंने रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बाबा की समाधि के समक्ष मत्था टेककर नमन किया। पुष्प माला अर्पित कर समाधि पर गुलाबी रंग की चादर चढ़ाई। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्वाभाव के साथ राजस्थान की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। यहां मंदिर महंत कमल छंगाणी ने मुख्यमंत्री को अश्व पर सवार बाबा रामदेव की रजत प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव के वंशज परिवार से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। मंदिर परिसर में कीर्तन का आनंद लेते हुए 'खम्मा-खम्मा बाबा रुणिचे रा धनिया.. भजन सुना।
बाबा का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने करोड़ों रुपए की लागत से बने पैनोरमा का उद्घाटन किया। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने उन्हें अवलोकन करवाते हुए विस्तार से जानकारी दी। बाबा रामदेव के जीवन पर आधारित इस पैनोरमा को देखकर राजे काफी खुश हुई। उन्होंने इस खुशी का इजहार विजिटर बुक में शब्दों के जरिए अपनी भावना लिखकर किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि बाबा रामदेव को नमन करने और जय बाबा री बोलने से उर्जा का संचार होता है। यह सभी धर्मों के बाबा है। सभी भक्तों की झोली भरते हैं। मुझे भी विश्वास है कि बाबा राम सा पीर मेरी झोली भरेंगे। उन्होंने कहा कि पैनोरमा से बच्चों का लोकदेवता बाबा रामदेव के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। अंत में पैनोरमा का निर्माण करने वाली टीम को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़, जिला प्रभारी शंभूसिंह खेतासर, मंदिर समिति अध्यक्ष भोमसिंह तंवर भी साथ थे।
10 रुपए का टिकट लेकर प्रवेश
सीएम ने पैनोरमा का अवलोकन करने के लिए टिकट लेकर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने निर्धारित 10 रुपए शुल्क देकर टिकट लिया। उन्होंने कहा कि ‘इस राशि से स्थान का विकास और देखरेख होगी। मैं यह अमानत जनता को सौंप रही हूं, इसकी देखरेख करना।’
रेत का टीला बचाकर रखना
सीएम ने भगवान के प्रति आस्था रखने का संदेश देते हुए प्रदेश में सुराज का राज बताया। उन्होंने कहा कि ‘एक सीएम ने पूछा हमारे प्रदेश में बारिश नहीं आती, आपके यहां इतनी बारिश कैसे आती है। मैंने कहा, हर जिले में रूद्राभिषेक करवा दो। सावन में हमने करवाया तो भरपूर बारिश हुई। जहां रेगिस्तानी इलाके में पहले लोग रेत के टीले देखने आते थे, वहां अब भरपूर पानी हो गया है। यहां के लोगों को कहती हूं कि एक रेत का टीला बचाकर रखना, ताकि आने वाले को दिखा सको।’
मुस्कुराते रहने का दिया संदेश
राजे ने रामकथा वाचक संत मोरारी बापू का जिक्र करते हुए सदैव मुस्कुराते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक-दूसरे से मुस्कुराकर मिलें, आपस में प्रेम फैलाएं और नए राजस्थान के निर्माण का संकल्प लें।

घम्मा घणी बोलकर की मुलाकात
सीएम ने घम्मा घणी बोलकर रामदेव मंदिर में आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। ग्रामीण महिलाओं से हाथ मिलाकर हालचाल जाना। कई बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया। कुछ लोग अपने मोबाइल से सीएम के साथ सेल्फी लेते भी दिखे। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता दिखाई दी। -सुमित सारस्वत 'SP', मो.9462737273
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support