Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label barmer accident. Show all posts
Showing posts with label barmer accident. Show all posts

August 21, 2019

राजस्थान : वायुसेना का ट्रक खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत | Soldiers Death in Accident


राजस्थान के सरहदी बाड़मेर जिले से एक बुरी खबर आई है। यहां चौहटन में आज भारतीय वायु सेना का एक ट्रक पहाड़ से करीब सौ फीट नीचे खाई गिरने से तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी में फंसे जवानों को बाहर निकालकर बाड़मेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक बाड़मेर के चौहटन पहाड़ी हिल टॉप पर सेना का कार्य चल रहा था। इंडियन एयर फोर्स का यह ट्रक कार्य की निगरानी के लिए पहाड़ी पर गया था। हिलटॉप तक जाने वाली सड़क इन दिनों क्षतिग्रस्त हो रखी है। नीचे उतरते समय एक मोड़ पर चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक पहाड़ी पर लुढ़कना शुरू हो गया। पत्थरों से टकराते हुए ट्रक करीब सौ फीट नीचे जाकर गिरा। जानकारी मिली है कि इस वाहन में कुल आठ जवान सवार थे। इनमें से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जवानों को बाहर निकाला। घायल जवानों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। गंभीर स्थिति को देखते हुए इन्हें जोधपुर रैफर किया जा सकता है।

इस दर्दनाक हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक जताया है। राजस्थान से सुमित सारस्वत की रिपोर्ट।
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support