पुरूषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर ब्यावर (Beawar) का एक परिवार कार में सवार होकर पवित्र स्नान करने के लिए टेंपल सिटी पुष्कर (Pushkar) जा रहा था लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. एक प्राइवेट बस की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें- मां के साथ झुलसी दो बेटियां
मृतकों में 7 साल की बच्ची भी
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जैतारण का परिवार कार में सवार होकर पुष्कर जा रहा था. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 458 पर स्थित जसनगर के निकट लूणी नदी की रपट पर एक प्राइवेट बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे. इनमें से 7 साल की बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य घायलों को उपचार के लिए गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया है.
यह भी पढ़ें- पैसे लिए तो रगड़ कर रख दूंगा
बस में सवार थे 20 लोग
जानकारी मिली है कि कार में सवार सभी लोग करौली जिले के निवासी थे और ब्यावर जिले के जैतारण (Jaitaran) में मजदूरी के लिए आए थे. हादसे में 40 वर्षीय जितेंद्र पुत्र भीम सिंह, 35 वर्षीय शीला पत्नी राजाराम और 7 वर्षीय मन्नू पुत्री योगेश की मौत हो गई. 60 वर्षीय नरसी पत्नी अर्जुन, 40 वर्षीय मुन्नी पत्नी वसन, 32 वर्षीय हकीम पुत्र भीम सिंह, 30 वर्षीय गुनेश पत्नी हकीम समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. निजी बस में करीब 20 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया. ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मिनरल उद्योग पर संकट
June 15, 2026
सोमवती अमावस्या पर स्नान करने जा रहे थे पुष्कर, घर लौटे तीन लोगाें के शव
राजस्थान सरकार के मंत्री बोले- 'पैसे लिए तो रगड़ कर रख दूंगा', अधिकारियों को दी चेतावनी
✍🏻 सुमित सारस्वत
राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बाद अब भजनलाल सरकार के मंत्री ने रगड़ाई शब्द का उपयोग किया है. सोमवार को ब्यावर (Beawar) में सरकार की ओर से लगाए गए ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री अविनाश गहलोत (Avinash Gehlot) ने अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 'यदि जनता से पैसे मांगे तो रगड़ कर रख दूंगा. ऐसा सबक सिखाऊंगा, कभी भूलोगे नहीं. जीवन में कहीं नौकरी नहीं कर पाओगे.'
यह भी पढ़ें- लापरवाह अधिकारी होंगे सस्पेंड
बीट कांस्टेबल को लगाई फटकार
कैबिनेट मंत्री गहलोत ने जैतारण विधानसभा क्षेत्र के बांजाकुड़ी गांव में आयोजित शिविर का अवलोकन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया. भाषण के बीच इलाके के बीट कांस्टेबल को चेतावनी देते हुए दिखे. मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को चंद मिनटों में सस्पेंड करवाने की बात भी कही. मंत्री ने शिविर में भाषण देते हुए जनता से पूछा कि किसी अधिकारी की शिकायत हो तो बताओ, अभी सस्पेंड करवा दूंगा.
यह भी पढ़ें- क्यों आया भाजपा में भूचाल !
लाभार्थियों को बांटे सर्टिफिकेट
मंत्री गहलोत ने ब्यावर जिले के बांजाकुड़ी और बलुन्दा गांव में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया. आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली. ग्राम पंचायत बांजाकुड़ी में सरकारी योजना की लाभार्थी संतोष को विधवा पेंशन योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया. अन्य लाभार्थियों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किए. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है. इस दौरान जिला कलेक्टर कमलराम मीना, एसडीएम मनोज कुमार मीणा, पुलिस उपअधीक्षक रमेंद्र सिंह हाड़ा भी मौजूद रहे. ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मिनरल उद्योग पर संकट
राजस्थान में ग्रामीण सेवा शिविरों से अधिकारी गायब, नाराज मंत्री बोले- 'लापरवाह अधिकारी होंगे सस्पेंड'
✍🏻 सुमित सारस्वत
राजस्थान (Rajasthan) प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री अविनाश गहलोत (Avinash Gehlot) सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर ब्यावर (Beawar) रहे. यहां जैतारण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलाेकन किया. मंत्री की विजिट के दौरान प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई. मंत्री की मौजूदगी में भी कई अधिकारी कैंप में अनुपस्थित मिले. बांजाकुड़ी गांव में आयोजित शिविर में अधिकारियों के नदारद होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई. जनता के बीच भाषण देते हुए मंत्री गहलोत ने चेतावनी दी कि सरकारी काम में किसी प्रकार की कोताई बर्दाश्त नहीं करेंगे. शिविर में अनपुस्थित रहने वाले लापरवाह अधिकारी सस्पेंड होंगे. उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी ही नदारद रहेंगे तो जनता को लाभ कैसे मिलेगा? राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें- क्यों आया भाजपा में भूचाल !
लाभार्थियों को बांटे सर्टिफिकेट
मंत्री गहलोत ने ब्यावर जिले के बांजाकुड़ी और बलुन्दा गांव में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया. जिला कलेक्टर कमलराम मीना (IAS Kamalram Meena) से आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली. ग्राम पंचायत बांजाकुड़ी में सरकारी योजना की लाभार्थी संतोष को विधवा पेंशन योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया. अन्य लाभार्थियों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किए. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मिनरल उद्योग पर संकट
पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मंत्री गहलोत ने ग्राम पंचायत बलुन्दा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक पेड़ मां के नाम अभियान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने हरियालो राजस्थान अभियान इस धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए शुरू किया. सभी को अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनके पेड़ बनने तक देखभाल करनी चाहिए. निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर कमलराम मीना, एसडीएम मनोज कुमार मीणा, पुलिस उपअधीक्षक रमेंद्र सिंह हाड़ा भी मौजूद रहे. ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- राम की राह पर कांग्रेस





