पुरूषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर ब्यावर (Beawar) का एक परिवार कार में सवार होकर पवित्र स्नान करने के लिए टेंपल सिटी पुष्कर (Pushkar) जा रहा था लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. एक प्राइवेट बस की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें- मां के साथ झुलसी दो बेटियां
मृतकों में 7 साल की बच्ची भी
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जैतारण का परिवार कार में सवार होकर पुष्कर जा रहा था. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 458 पर स्थित जसनगर के निकट लूणी नदी की रपट पर एक प्राइवेट बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे. इनमें से 7 साल की बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य घायलों को उपचार के लिए गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया है.
यह भी पढ़ें- पैसे लिए तो रगड़ कर रख दूंगा
बस में सवार थे 20 लोग
जानकारी मिली है कि कार में सवार सभी लोग करौली जिले के निवासी थे और ब्यावर जिले के जैतारण (Jaitaran) में मजदूरी के लिए आए थे. हादसे में 40 वर्षीय जितेंद्र पुत्र भीम सिंह, 35 वर्षीय शीला पत्नी राजाराम और 7 वर्षीय मन्नू पुत्री योगेश की मौत हो गई. 60 वर्षीय नरसी पत्नी अर्जुन, 40 वर्षीय मुन्नी पत्नी वसन, 32 वर्षीय हकीम पुत्र भीम सिंह, 30 वर्षीय गुनेश पत्नी हकीम समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. निजी बस में करीब 20 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया. ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मिनरल उद्योग पर संकट
June 15, 2026
Home »
accident
,
Beawar
,
Beawar District
,
Beawar News
,
Crime News
,
death
,
Death in Accident
,
death on road
,
Road Accident
» सोमवती अमावस्या पर स्नान करने जा रहे थे पुष्कर, घर लौटे तीन लोगाें के शव






0 comments:
Post a Comment