राजस्थान
विधानसभा चुनाव को लेकर रणकपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रायशुमारी कार्यक्रम
में राजपूत समाज से मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजपूत समाज
भाजपा के साथ है। राजपूत समाज से 26 विधायक भाजपा के साथ हैं। यह समाज भाजपा का आधार
है। मानवेन्द्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि
बीजेपी से छिटकाए नेताओं को प्रलोभन देकर कांग्रेस जोड़ रही है। मानवेंद्र सिंह के साथ
बहुत बड़ा धोखा होने वाला है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट अभी राजनीति में अपरिपक्व
हैं और शेखचिल्ली के सपने देख रहे हैं। मानवेंद्र सिंह व्यक्तिगत कुठाओं से ग्रसित
हैं। उनके पिता भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं उन्हें पार्टी छोड़ने
से पहले सोचना चाहिए। मानवेंद्र सिंह के भाजपा छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
बाड़मेर-जैसलमेर में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Showing posts with label manvendra singh jasol. Show all posts
Showing posts with label manvendra singh jasol. Show all posts





