Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label Bhakti Songs. Show all posts
Showing posts with label Bhakti Songs. Show all posts

May 16, 2019

श्याम दीवानों ने महफिल सजाई.. | Shyam Bhajan


ब्यावर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें राधा रसिक बिहारी परिवार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई।


सुमित सारस्वत ने बताया कि लखदातार के भव्य दरबार में गायिका प्रियंका चतुर्वेदी व कोमल चतुर्वेदी ने भक्ति गीतों से बाबा को रिझाया। श्याम दीवानों ने महफिल सजाई.., आएगा मेरा सांवरा.., म्हने श्याम से कोई मिला दो.. जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में मोनिका कौशिक, राधा चतुर्वेदी, अंजू गर्ग, सुनीता कौशिक, प्रभा शर्मा, सुनील कौशिक, नरेंद्र भारद्वाज ने धर्मलाभ लिया।


रात्रि में श्री श्याम परिवार की ओर से खाटू नरेश का गुणगान किया गया। इसमें विजय मंडोरा, निशांत मंगल, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल व अन्य ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। मयंक सिंहल ने बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर दरबार सजाया। विनेश कौशिक, विकास शर्मा, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, अंकुर मित्तल, सुनील सिंहल, अरविंद बंसल, श्रवण भूतड़ा, दीपेश गोयल, संस्कार मंगल सहित कई श्याम भक्त शामिल हुए।


Sumit Saraswat available on :
 
Share:

October 17, 2018

प्यारा सजा है दरबार भवानी.. | Jwalamukhi Mata Bhajan Sandhya

  • अजमेर रोड पर देर रात तक बही भजन सरिता
  • ज्वालामुखी माता के दरबार में चढ़ाया ध्वज
ब्यावर में श्री ज्वालामुखी नवरात्र संघ की ओर से अजमेर रोड पर 31वीं भजन संध्या का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी में सजे पांडाल में देर रात्रि तक श्रद्धालु माताजी के भजनों पर झूमते रहे। छोटूसिंह रावणा एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। गणेश वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। इसके बाद वो महाराणा प्रताप कठे.., लौट के आजा मेरे हनुमान.., प्यारा सजा है दरबार भवानी.., चौसठ जोगणी मां... जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। लोक कलाकार छंवरलाल गहलोत व सैनी खुशबू कंवर ने भी प्रस्तुतियां दी। संचालन यश महावर ने किया।

बुधवार को दुर्गा अष्टमी के मौके पर संघ की ओर से ध्वज चढ़ाने की परम्परा निभाई गई। संघ सदस्य अजमेर रोड से पदयात्रा करते हुए आठ किलोमीटर दूर स्थित ज्वालामुखी माता मंदिर डूंगरी पहुंचे और मंदिर पर ध्वज चढ़ाया। मार्ग में कई जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान सुभाष चौधरी, अनिल भोजक, चेतन शर्मा, नोरतमल चौहान, कमल शर्मा, पवन दगदी, गौरीशंकर शर्मा, सोनू भाटी, हेमेंद्र  शर्मा, तरूण शर्मा, रवि डंडायत, लक्ष्मीनारायण सोनी, हरिओम शर्मा, शंकर गुर्जर, अनिल सोलंकी, प्रदीप शर्मा, गिरीराज शर्मा, गजेंद्र तंवर, ईश्वर चौधरी, राजेंद्र सोमानी, मालसिंह प्रजापति, जीतू सैन, नितेश दगदी, महेंद्र चौहान, सूरज त्रिपाठी, शैरू शर्मा, रिंकू शर्मा, नरेंद्र पारीक, निक्कू पंजाबी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
Share:

लाल लाल चुनरी सितारों वाली.. | Bhajan in Durga Temple

ब्यावर में देलवाड़ा रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी में शारदीय नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां माता के भव्य दरबार में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। गायिका अंजू गर्ग व आनंदी सोनी ने गणेश वंदना के साथ भक्ति संध्या की शुरूआत की।
इसके बाद गायक सुमित सारस्वत ने मातारानी के भजनों से समां बांधा। लाल लाल चुनरी सितारों वाली.., लाया थारी चूंदड़ी करियो मां स्वीकार.., प्यारा सजा है दरबार भवानी.. जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। लता शर्मा, रेखा सोनी, उर्मिला भाटी व परमेश्वरी ने भी भक्ति प्रस्तुति दी। इस दौरान संयोजक शंकरलाल प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, फूलवंती प्रजापति, भावना शर्मा, साधना सारस्वत, दिलीप शर्मा, जितेंद्र सोनी, सतीश गर्ग, नटवर पाराशर, राधेश्याम प्रजापति, निशांत मंगल, महेश प्रजापति, राकेश सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

Share:

August 2, 2018

सतरंगी सावन उत्सव में थिरकी रसिकाएं | Satrangi Sawan Utsav

ब्यावर (राजस्थान)। रसिका मंडल की ओर से फतेहपुरिया बगीची में सतरंगी सावन उत्सव आयोजित किया गया। सतरंगी लहरिए से सजे दरबार में रासबिहारी व राधारानी का झूला सजाया गया। महिलाओं ने ठाकुरजी को झूलते हुए भक्ति आनंद लिया।


कार्यक्रम संयोजक रीना बंसल ने बताया कि सावन के मौके पर आयोजित आनंदमय कार्यक्रम में गायक भागचंद सोनी व सुमित सारस्वत ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। मेरे लाल लाड़ली को झूला झुला रहे हैं.., कितना प्यारा है श्रृंगार तेरी लेऊं नजर उतार.., फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी.., सावन का महीना झूले राधा नंदकिशोर.. जैसे भजनों पर सभी झूम उठे। गौतम सोलीवाल, किशन सोनी, यश त्रिपाठी, विजय भट्ट, भरत ने सह गायन किया।

ठाकुरजी का गुलाब व मोगरे के फूलों और मोरपंख से नयनाभिराम श्रृंगार कर मनमोहक दरबार सजाया गया। सुंदर दरबार में रीना बंसल, मधु जोशी व रेखा गोयल ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी तो सभी आनंदित हो उठे। निधि झंवर, अंजू हेड़ा, स्वाति राठी, विनीता अग्रवाल ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन सुमित सारस्वत ने किया। कार्यक्रम के बीच हुई रोचक प्रतियोगिताएं में सभी ने उत्साह से भाग लिया। इसमें अमेरिका की मंजू जैन, गुजरात की टीना अग्रवाल, मुंबई की अनुपमा उपाध्याय, ब्यावर की सिमलेश नंदनी, राजुल मूथा, अंजू गर्ग, कीर्ति मालपानी, रानू जोशी, शीतल भूतड़ा, संध्या प्रजापति, नमिता जालान, संगीता गर्ग विजेता रही।
कार्यक्रम में अमिता बंसल, सुनीता हेड़ा, नीता कुमावत, सारिका यादव, दीपिका शर्मा, कांता सोमानी, हेमलता गर्ग, आशा जैन, कांता बंसल, संगीता यादव, बबीता कुमावत, शिल्पा सुराणा, अभिलाषा डांगी, शीतल जिंदल, संगीता गर्ग, लता शर्मा, आनंदी सोनी, पूनम जोशी, अमिता गुप्ता, मनीषा जैन, रेखा बाहेती, शशि मोदी, ललिता जालान, शकुंतला सोलंकी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेंClick Here 

Sumit Saraswat available on :

Share:

February 5, 2018

सांवरिया आपा होली तो खेलां जी, फागणियो आ गयो.. | Holi Bhajan

फाल्गुन का महीना, श्रीजी बाबा का चित्ताकर्षक दरबार, फूलों की झमाझम बौछार और गोपाल के भजनों पर झूमते रसिया। मन को आनंदित कर देने वाला यह नजारा दिखाई दिया ब्यावर के श्री विहार स्थित सतलज में। यहां रसिकों के रसिया रास बिहारी ठाकुर का छठा विशाल फाग महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें श्री श्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से मधुर भजनों की मंदाकिनी बहाई गई।


गायक गोपाल वर्मा ने भगवान गणेश व हनुमान वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद शब्द रूपी रंग बिखेरते हुए सांवरिया आपा होली तो खेलां जी.., आज बिरज में होली रे रसिया.., रंग मत डाले रे सांवरिया.., रोज-रोज नहीं आना यह फागुण.., होली का रसिया.., खेलन सखियन सो फाग मेरो लाला जावे सासरिए.. जैसे होली भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर फाग की मस्ती लुटाई। ढोल और चंग की थाप के साथ घूमर और धमाल की धुनों पर भक्त झूम उठे। करीब चार घंटे तक लगातार रंग-बिरंगे फूल बरसते रहे। कार्यक्रम में पहुंचा हर भक्त अपनी उम्र और ओहदे को भूलकर झूमता हुआ फाग के रंग में रंगा नजर आया। आयोजक राकेश शर्मा ने आत्मीयता के साथ सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नवनीत हेड़ा, एन.के. मिश्रा, एस.के. सोनी, सुमित सारस्वत, एम.एम. राठी, पंकज शर्मा, रवि शर्मा, अनुराग जैन, के.के. जैन, सुनील गुप्ता, अंजू हेड़ा, प्रीति शर्मा, विजेता तिवारी, खूशबू जैन, उर्मिला भाटी, शालिनी शर्मा, चंचल सोनी, संगीता पसारी, तारा सोनी, रेनु मिश्रा, सुनीता शर्मा, विनीता जैन, मोनू अरोड़ा, विजय तंवर, अनिरुद्ध शर्मा, राहुल अग्रवाल, हेमंत शर्मा, गौतम सोलीवाल, अशोक पसारी, सतीश गर्ग, विक्रम सोलीवाल, मनमोहन पाराशर, मनीष तिवारी, मदनमोहन जोशी, नीलू रावत, सुरेंद्र, गिरिजाशंकर, मुरली मनोहर, राजेंद्र, विजय, दीनदयाल, कंचन, अलका, पिंकी, सुनीता, उषा, कीर्ति, रेणु, प्रिंसी, रितिका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने धर्मलाभ लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273


Sumit Saraswat available on :
Share:

October 30, 2017

साधो ये मुर्दों का गांव : संत कबीर | Sadho Ye Murdo Ka Ganv : Sant Kabeer

साधो ये मुर्दों का गांव !
पीर मरे, पैगम्बर मरि हैं,
मरि हैं ज़िन्दा जोगी,
राजा मरि हैं परजा मरि हैं,
मरि हैं बैद और रोगी।
साधो ये मुर्दों का गांव !
चंदा मरि है, सूरज मरि है,
मरि हैं धरती आकासा,
चौदह भुवन के चौधरी मरि हैं,
इन्हूँ से का आसा।
साधो ये मुर्दों का गांव !
नौहूँ मरि हैं, दसहुँ मरि हैं,
मरि हैं सहज अठ्ठासी,
तैंतीस कोटि देवता मरि हैं,
बड़ी काल की बाज़ी।
साधो ये मुर्दों का गांव !
नाम अनाम अनंत रहत है,
दूजा तत्व न होइ,
कहे कबीर सुनो भाई साधो,
भटक मरो मत कोई।

संत कबीर


Share:

July 19, 2017

चांदी के झूले में झूले राधा-रासबिहारी | कृष्ण राधिका के भजनों पर झूमी महिलाएं

सावन का महीना, फूलों की वर्षा, कृष्ण राधिका के भजन और चांदी के झूले में झूलते राधा-रासबिहारी। यह मनभावन नजारा था बुधवार को राजस्थान के ब्यावर में बने भव्य श्री बांकेबिहारी मंदिर में। यहां सावन एकादशी के मौके पर एक शाम राधा-रासबिहारी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्री कृष्ण राधिका मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई।
चित्र-विचित्र समान विख्यात ब्यावर में गायिका मधु-तनीषा सोलीवाल की जोड़ी। 
श्री हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद गायिका मधु सोलीवाल ने तुम दौड़े आना सांवरे मैं रास दिखाऊंगी.., सज रहे मेरे घनश्याम सुनहरे झूले में.., पर्दा हमसे क्यूं करते हो बिहारीजी.. भजन की प्रस्तुति दी। गायिका तनीषा सोलीवाल ने झूला महोत्सव आया रे आजा सांवरिया.., जाए छुपे हो कहां बांकेबिहारीजी.., करुणामयी कृपा कीजिए श्रीराधे.. भजन की प्रस्तुति दी। गीता चौहान ने कर गए दिल पे टोना, बांकेबिहारी के नैना.., इंद्रा सोलीवाल ने मैं तो म्हारा श्याम ने रिझावण आया हां.., भगवती सोलीवाल ने दिल की पतंग मेरे सांवरे बांध ले अपनी डोर.., आनंदी सोनी ने पत्थर की राधा प्यारी, पत्थर के कृष्ण मुरारी.., रेखा सोनी ने मुझे अपने रंग में रंग ले दिलदार सांवरे.. भजन की प्रस्तुति दी। प्रेम परिहार, संध्या सोनी, ऊषा सोलीवाल, निर्मला सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों की धुनों पर महिलाएं भाव विभोर होकर झूम रही थी।


झूला महोत्सव में भक्ति का आनंद लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब। 

भजनों की प्रस्तुति देती कृष्ण राधिका मंडल की सदस्याएं।
पंडित शिवरतन दाधीच ने बांकेबिहारीजी का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर चांदी का झूला सजाया। भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ राधारानी और बिहारीजी को झुलाया। दामोदर सर्राफ व कमल सिंहल ने परिवार सहित झूला महोत्सव का मनोरथ लिया। कार्यक्रम में दिलीप सोलीवाल, पुरूषोत्तम सोलीवाल, गौतम सोलीवाल, संतोष सर्राफ, खुशबू सिंहल, कुसुम डाणी, कीर्ति मालपानी, कांता सोमानी, साधना सारस्वत, सुमित्रा जैथल्या, संतोष सोनी, महेंद्र सलेमाबादी, सुमित सारस्वत, दिनेश जैन, राधेश्याम डाणी, सतीश गर्ग, लता शर्मा, उर्मिला भाटी, अंजू गर्ग, आरती सोमानी, गंगा कच्छावा, संगीता दवे, कोमल चतुर्वेदी, कल्याणी अवधिया, रेणु बंसल, ममता गुप्ता, प्रीति खंडेलवाल, ट्विंकल गर्ग, संध्या अग्रवाल, पुष्पा पाराशर, अर्चना बेरीवाला, राखी गर्ग, मंजू गर्ग, सुनील जैथल्या, मनोज शर्मा, केवलकृष्ण गांधी, विष्णुकांत अवधिया सहित सैंकड़ों भक्तों ने बिहारीजी के भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
श्री बांकेबिहारी के दरबार में श्री कृष्ण राधिका मंडल की सदस्याएं।

उत्साह से मनाएंगे हरियाली तीज
श्री बांकेबिहारी मंदिर में आगामी बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। 26 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार की ओर से हरियाला आनंदोत्सव मनाया जाएगा। इसमें श्याम परिवार के गायक निशांत मंगल, विजय मंडोरा, मनोज शर्मा, सुमित सारस्वत, गौरव गर्ग की ओर से ठाकुरजी के हिंडोला भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। -सुमित सारस्वत 'SP', मो.09462737273 

Share:

July 14, 2017

भजन : बाबा मेरा काम करोगे क्या लोगे

तर्ज- दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है


बाबा मेरा काम करोगे क्या लोगे
सर पर हाथ धरोगे बोलो क्या लोगे 
नाव हमारी छोटी सी है बाबा जी
इसको बाबा पार करोगे, बोलो क्या लोगे |

ये जीवन चार दिन का है, तुम्हारा साथ क्या माँगे,
बड़ी छोटी है ज़िन्दगानी, तुम्हारा हाथ क्या माँगे,
लम्बी उमर जो दोगे, बोलो क्या लोगे || १ ||

मेरी नैया पुरानी है, मुझे उस पार जाना है,
बड़ा कमज़ोर हूँ बाबा, तुझे माँझी बनाना है,
सबको पार करोगे, बोलो क्या लोगे || २ ||

हज़ारो गम छुपाये हैं, की लाखों बार रोये हैं,
मगर अफ़सोस " बनवारी", मेरे सरकार सोये हैं,
मेरे मन की बात सुनोगे, बोलो क्या लोगे || ३ ||
Share:

July 1, 2017

पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने..

जगन्नाथ के दरबार में किशोरी सखी ने बिखेरा आनंद, झूले में विराजे महाप्रभु

राजस्थान के ब्यावर स्थित भगवान जगन्नाथ व बांकेबिहारी के दरबार में शनिवार को किशोरी सखी मंडल ने जमकर आनंद बिखेरा। दस दिवसीय रथयात्रा महोत्सव के सातवें दिन एक शाम लाड़ली जू के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायिका कांता सोमानी व आनंदी सोनी ने गजानंद बेगा आओ जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद सावन की बरसे बदरिया.., राधा के मन बस गए श्याम.. भजन की प्रस्तुति दी। अंजू गर्ग ने पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने.., रेखा सोनी ने कन्हैया एक बार सुना दे थारी बांसुरी.., उर्मिला भाटी व आरती सोमानी ने मेरे श्याम संवरना छोड़ो.., लता शर्मा व स्वाति मेहता ने हम हो गए राधारानी के.. भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी। इसके बाद सुमित सारस्वत ने स्वरचित भजन बांकेबिहारी की बांकी मूरतिया, लागे है म्हाने प्यारी सूरतिया.. भजन सुनाया तो भक्त झूम उठे। जगन्नाथ भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए ठाकुर पधारया म्हारे आंगणा.. एवं एक अकेले कान्हा और गोपी कई हजार, राधा के बिन सुना है झूले का त्योहार.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ महाप्रभु फूलों से सजे मनमोहक झूले में विराजे। भक्तों ने भगवान का झूला दर्शन कर आनंद की अनुभूति की। हरिनाम संकीर्तन परिवार की सदस्य कौशल्या फतेहपुरिया, पुष्पा अरोड़ा, गंगा सोनी, हेमा सोनी, मंजू टांक, अर्चना सिंहल, जसबीर कौर, कुसुम डाणी, सुलेखा झा ने किशोरी सखी मंडल का स्वागत किया। 


इन भक्तों ने लिया धर्मलाभ
कार्यक्रम में हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, शृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, बबीता गौड़, चंचल सोनी, मंजू सोनी, धरा भाटी, मीनू शर्मा, राखी गर्ग, रेखा शर्मा, उषा गर्ग, शोभा चोटिया, कोमल चतुर्वेदी, निकिता गर्ग, राधेश्याम डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, दिनेश जैन, सतीश गर्ग, मनोज शर्मा, निशांत मंगल, विजय मंडोरा, महेश सिंहल, गोपाल चतुर्वेदी, प्रेम जिंदल, विष्णु चोटिया सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा।  -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

वीडियो देखें : बांकेबिहारी मंदिर में किशोरी सखी की भक्तिमय प्रस्तुति



Share:

June 30, 2017

भगवान जगन्नाथ के दरबार में सुदामा ने श्याम को रिझाया


ब्यावर शहर के बांकेबिहारी मंदिर में दस दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां महाप्रभु के भक्त श्रद्धा भाव के साथ प्रभु की भक्ति में लीन हैं। महोत्सव के तहत शुक्रवार को जानकी मंडल के सौजन्य से एक शाम खाटू नरेश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें के.सुदामा भजन मंडल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। गायक भागचंद चौहान व महेंद्र सांखला ने हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद छम-छम नाचे वीर हनुमाना.., नजर हमारी आपकी चौखट पर है प्रभु.., राधा का भी श्याम वो मीरा का भी श्याम.., खुश हो जाए गर सांवरा ठाठ देता है.., मोरछड़ी लहराई रे रसिया सांवरा.. भजन की प्रस्तुति दी। मेरे देश की धरती.., संदेशे आते हैं.., मेरा कर्मा तू.. जैसे गीतों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग में रंग दिया। विजय अनुरोध, सतीश गर्ग, सुनील गर्ग, विक्रम सोलीवाल ने सह गायन किया।
इससे पूर्व माणक डाणी, विजय तंवर, सुरेश रायपुरिया, राधेश्याम डाणी, मोनू अरोड़ा, महेश सिंहल, स्नेहलता गोयल, कुसुम डाणी, शकुंतला गोयल, सुनीता यादव, सरस्वती अग्रवाल, शोभा चोटिया, कविता शर्मा, प्रेम गर्ग, सुलेखा झा ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुई। ठाकुरजी को पीताम्बर पहनाकर पगड़ी धारण करवाई गई। अंत में पं.शिवरतन दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की। कार्यक्रम में तहसीलदार योगेश अग्रवाल, मधु सोलीवाल, तनीषा सोनी, मधु जोशी, रेखा गोयल, बबीता गौड़, गीता चौहान, गंगा कच्छावा, भारती कुमावत, कंचन तंवर, रानू जोशी, कांता सोमानी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी, नीलम चौहान, आरती सोमानी, प्रतिभा शर्मा, सुमन पालड़िया, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, पुष्पा अरोड़ा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, लता शर्मा, शीतल दाधीच, कौशल्या फतेहपुरिया, राखी गर्ग, महेंद्र सलेमाबादी, किशोर अग्रवाल, प्रेम जिंदल, राधेश्याम शर्मा, नरेश झंवर, अनिल शर्मा,अंकुर मित्तल, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित कई भक्त शामिल हुए।

धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें..Click Here for Subscribe Youtube Channel


शनिवार को किशोरी सखी करेगी भजन
विजय तंवर ने बताया कि शनिवार को एक शाम लाड़ली जू के नाम भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गायिका आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, कांता सोमानी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी भजनों से राधारानी की आराधना करेंगी।

यहां क्लिक करके देखें : किशोरी सखी के भजन

महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
सुमित सारस्वत ने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। 4 जुलाई को हरिनाम संकीर्तन के साथ महाप्रभु पुन: निज धाम प्रस्थान करेंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273





यहां क्लिक करके पढ़ें : आसमानी बिजली से बचने के उपाय

Share:

June 29, 2017

मोगरे से महकते माहौल में बही ब्रज रस की मन्दाकिनी

भगवान जगन्नाथ का दरबार, रंग-बिरंगे फूलों का शृंगार, मोगरे से महकता माहौल, गोपाल के भक्ति गीत और भावों में डूबे सैंकड़ों भक्त। असीम आनंद से भरा यह नजारा दिखा गुरुवार को राजस्थान के ब्यावर शहर में। यहां बांकेबिहारी मंदिर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत ब्रजरस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रीश्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायक गोपाल वर्मा ने गजानंद कृपा करियो जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। राम नाम का ओढ़ दुशाला छम-छम नाच दिखावे जी.. भजन से हनुमानजी का आह्वान किया। इसके बाद सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया.., कन्हैया हिण्डो डाल्यो रे हरिया बाग में.., तेरे बिना मैं रोइ रे सांवरिया तेरी याद में.., सांवरिया क्यों हमें सताकर मुस्कुराते हो.., चौक पुराओ आज मोरे कान्हा घर आए हैं.., नाच्यो बहुत गोपाल अब मैं.. जैसे भजनों की सरिता बहाई तो भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। ठाकुरजी के ननिहाल में ब्रज की धूम मच गई। हर भक्त ठाकुरजी को पुकार लगाते हुए भावों में डूबा हुआ झूम रहा था। हेमंत शर्मा, शुभम शर्मा, हर्षल, राहुल अग्रवाल ने सहगायन किया। उद्घोषक सुमित सारस्वत ने मंच संचालन किया। हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, शृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, राधेश्याम डाणी, लीलाधर झा, किशोर अग्रवाल, सुरेश रायपुरिया, राजीव दाधीच, महेश सिंहल, महेंद्र सलेमाबादी, नरेश झंवर ने गायक कलाकारों व कार्यक्रम सौजन्यकर्ता दयाप्रसाद अग्रवाल व गुंजन अग्रवाल का स्वागत किया। भजन विश्राम होने पर पं.शिवरतन दाधीच, दिलीप शर्मा, राजीव दाधीच व अन्य विप्रजनों ने राजस्थानी परिधान धारण कर पारपंरिक अंदाज में ठाकुरजी की विशेष महाआरती की।


लडडू गोपाल ने मन मोहा
जगन्नाथ महाप्रभु के दरबार में गुरुवार को लडडू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भक्त अपने घरों में विराजित लडडू गोपाल का शृंगार कर दरबार में लाए। यहां सभी बाल गोपाल को एक साथ विराजमान किया गया। कोई गोपाल को झूले में तो कोई ठाकुरजी को बैलगाड़ी में सजाकर लाया। सुंदर सलोने बाल गोपाल को देखकर निगाहें स्थिर हो गई। शुक्रवार को दरबार में के.सुदामा भजन मंडल की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।

यहां क्लिक करके देखें : बांकेबिहारी मंदिर में भजन

इन भक्तों ने लिया आनंद
कार्यक्रम में कौशल्या फतेहपुरिया, प्रतिभा शर्मा, कुसुम डाणी, कांता सोमानी, साधना सारस्वत, सुमित्रा जैथल्या, कंचन तंवर, सुमन पालड़िया, सुनीता हेड़ा, संगीता गर्ग, संगीता पसारी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, निधि झंवर, अंजू हेड़ा, मनीषा गर्ग, पुष्पा अरोड़ा, कविता शर्मा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, प्रीति शर्मा, भारती कुमावत, ममता गुप्ता, उषा गर्ग, सुलेखा झा, शीतल दाधीच, रेखा शर्मा, कांता गुजराती, ज्योति कुमावत, सुरभि गोयल, प्रियंका चतुर्वेदी, रानी सिंह, सपना राजपूत, ख्याति गर्ग, खुशी, शिखा, कोमल, सत्यनारायण अरोड़ा, नटवर अरोड़ा, चतुर्भुज साहू, राजकुमार टांक, बालकिशन सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश गर्ग, दिनेश जैन, विष्णु चौटिया, अनिल शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, लक्ष्मीप्रसाद आकोलावाला, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित सैंकड़ों भक्तों ने बिहारीजी के भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ के दरबार में गंगा-जमुनी तहजीब का मिलन

महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। दरबार में प्रतिदिन आकर्षक शृंगार किया रहा है। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें..Click Here
Share:

June 28, 2017

रथ पे बैठ के आज जगत के नाथ पधारे हैं..


बांकेबिहारी मंदिर में स्वरागिनी ग्रुप की भक्तिमय प्रस्तुति

भगवान जगन्नाथ के दरबार में प्रस्तुति देती स्वरागिनी ग्रुप की गायिकाएं।
बांकेबिहारी मंदिर में भजनों का आनंद लेती महिलाएं।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर राजस्थान के ब्यावर शहर में आयोजित दस दिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार को बांकेबिहारी मंदिर में स्वरागिनी ग्रुप ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। गायिका चंचल सोनी ने आओ विनायक आओ.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जमुना किनारे झिलमिल करे तारे.., तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई.., अगले जन्म में राधा बन जाना मुझे कान्हा बना देना.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शालिनी शर्मा ने नैनों के रास्ते प्रभु दिल में समां रहे हो.., संतोष सोनी ने रथ पे बैठ के जगत के नाथ पधारे हैं.., मंजू गर्ग ने थाने पलकां में बंद कर राखूं श्याम.., मंजू सोनी व कृष्णा गोयल ने सांवरिया ले चल परली पार.., अलका सोनी व पिंकी सोनी ने काली कमली वाला मेरा यार है.. भजन की प्रस्तुति दी। अंत में श्याम माई डियर मस्ताना, दीवानों का दीवाना.. भजन पर सभी आनंदित होकर झूम उठे। इससे पूर्व हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा समिति प्रमुख विजय तंवर, मोनू अरोड़ा, सुमित सारस्वत, कुसुम डाणी, साधना सारस्वत, अर्चना बेरीवाला, सुलेखा झा, सुमन पालड़िया, कविता शर्मा, अंजू हेड़ा ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। पं.शिवरतन दाधीच ने बांकेबिहारी व जगन्नाथ महाप्रभु की आरती की। कार्यक्रम में कांता सोमानी, मीनू शर्मा, भारती कुमावत, सुनीता साहू, कृपाली तंवर, आरती सोमानी, रेखा शर्मा, उषा गर्ग, राधेश्याम शर्मा, सुरेश रायपुरिया, सतीश गर्ग, गोपाल चतुर्वेदी, किशोर अग्रवाल, अनिल शर्मा, महेश सिंहल, राधेश्याम डाणी, प्रेम जिंदल, नरेश झंवर, मुकेश चौहान, राहुल अग्रवाल, कौशल्या फतेहपुरिया, उर्मिला भाटी, प्रियंका चतुर्वेदी, राखी गर्ग, पुष्पा अरोड़ा, कोमल चतुर्वेदी, नटवर अरोड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, विष्णु चौटिया, दिलीप शर्मा सहित कई भक्त शामिल हुए।

धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें..Click Here for Subscribe Youtube Channel


गुरुवार को सजेगी लडडू गोपाल की झांकी

गुरुवार को श्यामा श्याम वंदना परिवार के गायक गोपाल वर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। जगन्नाथ महाप्रभु के दरबार में लडडू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भक्त अपने घरों में विराजित लडडू गोपाल का शृंगार कर दरबार में लाएंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ के दरबार में मुस्लिम गायक के भजन


बांकेबिहारी व राधारानी का मनमोहक शृंगार।
 फूल बंगले में विराजे जगन्नाथ महाप्रभु। 
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Recent Posts

Unordered List

Theme Support