Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label awareness. Show all posts
Showing posts with label awareness. Show all posts

October 22, 2025

फंगल इंफेक्शन ने बढ़ाई डब्ल्यूएचओ की चिंता, यह लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें - Fungal Infection

 ✍🏻 सुमित सारस्वत

इन दिनों फंगल इंफेक्शन डब्ल्यूएचओ (WHO) के साथ देश-दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. बदलता मौसम (Climate Change) लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है. दिन में गर्मी और रात में सर्दी की वजह से इन दिनों फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इनमें अधिकतर युवा और मध्यम आयु वर्ग के मरीज हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) ने खतरनाक फंगल डिजीज से निपटने के लिए नए रिसर्च और डेवलपमेंट की तत्काल जरूरत बताई है.


चंद रोज पहले हरियाणा के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने तेजी से बढ़ रही फंगल बीमारियों पर चिंता जताई थी. कुलपति ने कहा कि नमी और पसीने के कारण संक्रमण तेजी से फैलते हैं. यह समस्या अधिकतर शरीर के गुप्तांग, बगल, गर्दन और पैरों के तलवों पर देखने को मिल रही है. समय पर इलाज न कराने पर यह संक्रमण गंभीर और जानलेवा हो सकता है. मरीजों को स्वच्छता और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. अभी फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है, यह चिंताजनक है.


फंगल इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण

कुलसचिव डाॅ. रूपसिंह ने सलाह दी कि फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लाल दाने, खुजलीदार त्वचा, नाखूनों का रंग बदलना या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें.


संक्रमण से ऐसे करें बचाव

विशेषज्ञों के मुताबिक, संक्रमण से बचाव के लिए त्वचा को साफ रखें. नहाने के बाद शरीर को अच्छे से पोंछें, खासकर अंडरआर्म्स, गर्दन, पैरों के बीच और प्राइवेट पार्ट्स को. बता दें कि नमी फंगल ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण है, इसलिए स्किन को ड्राई रखना जरूरी है. रोज नहाएं और तौलिए को धूप में सुखाएं. दूसरों के तौलिया, मोजे या अंडरगारमेंट्स का इस्तेमाल न करें. जिम या स्वीमिंग पूल जैसी जगहों पर साफ-सफाई को लेकर ज्यादा सावधानी बरतें. खुजली या रेडनेस लगातार लंबे समय तक बनी रहे, तो तुरंत ही किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें. ©सुमित सारस्वत

Share:

July 18, 2025

स्कूलों में स्टूडेंट्स का यौन शोषण कर रहे टीचर, राजस्थान में हुआ बड़ा खुलासा - Sexual harassment of Students in Schools

शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. राजस्थान (Rajasthan) के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की और उनके वीडियो बनाए. परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर कई स्टूडेंट्स को अपनी हवस का शिकार बनाया. स्टूडेंट्स के वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया है.

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स रखें यह सावधानी

बेगूं उपखंड में आंवलहेडा गांव के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की काली करतूत सामने आने के बाद गांव का माहौल गर्म है. ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए शिक्षक (Teacher) के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की. हंगामे की सूचना पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी अध्यापक शंभूलाल को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो, एससी-एसटी, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. टीचर का शिकार हुए 15 से ज्यादा स्टूडेंट्स के बयान लेकर मेडिकल जांच करवाई जा रही है. पीड़ित स्टूडेंट्स की उम्र 12 से 18 साल बताई जा रही है. बताया गया कि यह टीचर बीते 7 साल से इसी स्कूल में कार्यरत था.

यह भी पढ़ें- महिला ने किया लड़के का बलात्कार

चंद रोज पहले भीलवाड़ा (Bhilwara) में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्रा का यौन शोषण करते ग्रामीणों ने पकड़ा था. टीचर स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर घर बुलाकर उनसे अश्लील हरकतें करता था. गांव की महिलाओं को भी यौन शोषण का शिकार बनाया. इससे पहले ब्यावर, सीकर व अन्य इलाकों में भी टीचर्स की ऐसी करतूतें सामने आई हैं.

अपने बच्चों पर नजर रखें. आजकल स्कूलों में कई टीचर परीक्षा में पास करने का झांसा देकर बच्चों का देह शोषण करने लगे हैं. आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. बेशक, शिक्षा जरूरी है लेकिन बच्चों की सुरक्षा (Safety) के लिए अभिभावकों की सजगता भी जरूरी है. हर घर में बच्चे हैं, अतः आपसे आग्रह है कि मासूमों की सुरक्षा से जुड़ा यह संदेश जन-जन तक जरूर पहुंचाएं. 
©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान के पीछे जम्मू कश्मीर

Share:

July 13, 2025

स्कूल टीचर कर रहे स्टूडेंट्स का यौन शोषण, पेरेंट्स रखें यह सावधानी - Sexual harassment of Students

अपने बच्चों पर नजर रखें. आजकल स्कूलों में कई टीचर परीक्षा में पास करने का झांसा देकर बच्चों का देह शोषण करने लगे हैं. आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है, जहां एक सरकारी स्कूल टीचर बच्चियों को ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर घर बुलाकर उनसे अश्लील हरकतें करता था. जानकारी होने पर गांव वालों ने टीचर के घर पर धावा बोलकर उसे एक नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा है. टीचर टॉवेल लपेटे हुए बाहर आया और छात्रा बिस्तर पर मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने टीचर की जमकर धुनाई की. पता लगा कि टीचर ने बीते एक साल में कई लड़कियों के साथ अनैतिक कृत्य किया है. इतना ही नहीं, गांव की गरीब महिलाओं को काम दिलवाने के बहाने घर बुलाकर गलत हरकतें करता था. टीचर की करतूत और रंगे हाथ पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांड उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को एपीओ कर जांच शुरू कर दी है.


इससे पहले सीकर में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने एक छात्रा को एग्जाम नोट्स देने के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म किया. मेल टीचर ही नहीं, फीमेल टीचर भी स्टूडेंट्स का यौन शोषण कर रहीं हैं. मुंबई और गुरुग्राम में महिला टीचर ने छात्रों के साथ दुष्कर्म किया. यह मामले तो महज बानगी है. ऐसे अनेक मामले सामने आए हैं जब शिक्षा और संस्कार देने वाले शिक्षकों ने विद्या के मंदिरों को शर्मसार कर छात्र-छात्राओं को शिकार बनाया है.


बेशक, शिक्षा जरूरी है लेकिन बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों की सजगता भी जरूरी है. हर घर में बच्चे हैं, अतः आपसे आग्रह है कि मासूमों की सुरक्षा से जुड़ा यह संदेश जन-जन तक जरूर पहुंचाएं. ©सुमित सारस्वत

Share:

January 5, 2025

‘ये ब्रेस्ट हैं, संतरे नहीं…’, जानें इस बात पर क्यों मचा बवाल ? - These are Breasts not Oranges

✍🏻 सुमित सारस्वत
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) एक बार फिर देश की सुर्खियों में है. कभी कपल्स की अश्लील हरकतों के कारण, कभी लड़ाई झगड़ों के कारण, तो कभी फूहड़ रील्स को लेकर चर्चा में रहने वाली मेट्रो इस बार एक पोस्टर के कारण देश की सुर्खियों में आई है.

यह भी पढ़ें- हार्टअटैक से कैसे बचें ?

मामले के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए यूवीकैन फाउंडेशन ने एक विज्ञापन जारी किया है. AI जेनरेटेड इस विज्ञापन (Breast Cancer Awareness Advertisement) को ज्यादा क्रिएटिव बनने के चक्कर में ऐसा बना दिया कि बवाल मच गया. दिल्ली मेट्रो में लगे विज्ञापन को देखकर पैसेंजर्स ने आपत्ति की. पोस्टर को देखकर मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं और लड़कियों को शर्म आ गई. विज्ञापन में लिखा है- 'हर महीने अपने संतरे की जांच करें.'

यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी पेरेंट्स की चिंता ?

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए बनाकर लगाए गए इस पोस्टर की हर तरफ आलोचना हो रही है. लोग इन पोस्टर्स को अश्लील बताकर विरोध कर रहे हैं. ब्रेस्ट को संतरे के रूप में संदर्भित किए गए इस पोस्टर में एक बस के अंदर संतरे पकड़े महिलाओं की एआई-जनरेटेड तस्वीरें हैं. महिलाओं का कहना है कि- ‘ये ब्रेस्ट हैं, संतरे नहीं.’ सोशल मीडिया पर कई लोगों ने DMRC से सवाल किया है कि ट्रेन में इस तरह के विज्ञापन क्यों लगाने दिए? बवाल मचने के साथ ही लोग इन पोस्टर्स को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- इश्क की अनूठी दास्तां

इस मामले में यूवीकैन फाउंडेशन (YouWeCan Foundation) ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि अगर संतरों के इस्तेमाल से लोग ब्रेस्ट के स्वास्थ्य की बात करते हैं और उससे एक भी जिंदगी बचती है तो यह सार्थक है. उन्होंने इस बात पर चिंता भी जताई कि भारत में ब्रेस्ट की बात करने में लोग असहज महसूस करते हैं. शर्म करने की बजाय ब्रेस्ट अवेयरनेस की बात करनी चाहिए.
©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में आतंकी हमले की साजिश !

Share:

हार्टअटैक से बचने के लिए तनाव मुक्त रहें, बार अध्यक्ष ने दिया खुश रहने का संदेश - Stay Stress Free To Avoid Heart Attack

✍🏻 सुमित सारस्वत
ब्यावर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप गोरा ने मौजूदा वक्त में बढ़ते हार्टअटैक के मामलों पर चिंता जताते हुए खुश रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए तनाव मुक्त रहें और हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें. पारस देवी प्रोडक्शन की ओर से बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में गोरा ने यह विचार व्यक्त किए.ग

यह भी पढ़ें- इश्क की अनूठी दास्तां

उन्होंने कहा कि 'प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी बात का तनाव है. आजकल यह तनाव घातक होता जा रहा है. रोजाना किसी न किसी के असमय निधन की सूचनाएं मिलती है, यह चिंताजनक है. इससे बचने का बेहतरीन उपाय है कि खुद को टेंशन फ्री रखें. मुझे जब किसी बात की टेंशन होने लगती है तो मैं अकेला बैठा भी हंसने लगता हूं ताकि तनाव हावी न हो.'

यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी पेरेंट्स की चिंता ?

'अपनों के साथ वफादार रहें'
गोरा ने कहा कि 'जिन भी लोगों ने आपका दुख-सुख में साथ दिया, उनके प्रति वफादार रहें. अगर कोई भाई का वफादार नहीं है तो दोस्त का वफादार नहीं हो सकता, अगर दोस्त के प्रति वफादार नहीं है तो समाज या संगठन का वफादार नहीं हो सकता, क्योंकि वफादारी की पीढ़ी घर से शुरू होती है. दूसरों के प्रति वफादारी आपके संस्कार भी दर्शाती है. दूसरों को दगा देने की बजाय उनके सहयोगी बनें.'

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में आतंकी हमले की साजिश !

बार एसोसिएशन का किया अभिनंदन
बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष दिलीप गोरा, उपाध्यक्ष तुषार दुबे व ऋषिराज चौहान, सचिव नरेंद्र शर्मा का आयोजक संदीप जैन, ममता जैन, इशिका जैन, सुशील जैन, डिंपल जैन, सुहानी ने स्वागत कर जीत की बधाई दी. 'फोटो ऑफ द ईयर' के लिए इंटरनेशनल जर्नलिस्ट सुमित सारस्वत का सम्मान किया. शिक्षक राजेंद्र टेलर ने मधुर गाने सुनाकर सभी को आनंदित किया.

यह भी पढ़ें- अजमेर दरगाह में शिव मंदिर

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अजय शर्मा, रवि दंडायत, अभिषेक रुणीवाल, अजमत काठात, भुवनेश शर्मा, पत्रकार विमल चौहान, किशन नटराज, राधेश्याम दर्जी, हेमेंद्र सोनी, एडवोकेट राकेश प्रजापति, शाहिद खान, शेखर मेहरात, रवि टांक, लोकेंद्र सिंह, ब्रजेश सेन, जीतू पंवार, नितेश पंवार, भामाशाह शाह, प्रकाश मोदी, राजकुमार पंवार, खुशबू सोनी, पुष्पा प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे
. ©सुमित सारस्वत

Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support