Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label rajasthan election. Show all posts
Showing posts with label rajasthan election. Show all posts

November 24, 2023

Rajasthan Elections 2023: यहां पहली बार होगा मतदान, सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पहुंची पोलिंग टीम

शेरगांव के लिए रवाना होते मतदान दल सदस्य.


✍ सुमित सारस्वत
राजस्थान विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी है. हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसलिए निर्वाचन विभाग ने दुर्गम इलाकों में भी मतदान केंद्र बनाए हैं. कल 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदान दल प्रदेश के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र शेरगांव तक पहुंच गया है.

आज नवीन भवन विद्यालय में प्रशिक्षण के बाद यह दल सबसे पहले हुआ रवाना हुआ. गुरुशिखर से करीब 17 किलोमीटर पैदल चलकर यह मतदान दल शेरगांव पहुंचा. यहां बने पोलिंग बूथ पर 118 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन विभाग ने पहली बार यहां पोलिंग बूथ बनाया है. इससे पहले शेरगांव के मतदाता 10 किलोमीटर पैदल चलकर उतरज में मतदान करते थे.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने मीडिया को बताया कि सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के वोटर पहली बार अपने ही गांव में वोटिंग कर सकेंगे. मतदान टीम फोरेस्ट गार्ड की मदद से घने जंगल में करीब 17 किलोमीटर तक पगडंडियों पर पैदल चलकर इस मतदान केंद्र तक पहुंची है.
©सुमित सारस्वत


यह भी पढ़ें- दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क


Sumit Saraswat
 
available on :
Share:

April 2, 2019

LokSabha Election 2019 : राजस्थान की इस सीट पर दो खिलाड़ियों के बीच होगा रोचक मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट पर चुनावी मुकाबला रोचक होगा। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जहां केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पुन: टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया पर दांव लगाया है।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया को जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस का लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूनिया के आवास पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नाम की घोषणा के बाद पूनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का आभार जताया। उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। हम जनता के सहयोग और सभी के आशीर्वाद से इस सीट को जीतेंगे।

गौरतलब है कि पूनिया चूरू में हुई एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं थी। पूनिया ने सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 18,084 मत से जीत हासिल की थी। अब इनका मुकाबला ओलंपिक में रजत पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या राज्यवर्धन एक बार फिर अपने निशाने से कांग्रेस को उड़ा पाएंगे या कृष्णा थ्रो मारकर राज्यवर्धन की सीट पाने में कामयाब होंगी।
-सुमित सारस्वत, मो.09462737273

👉अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। अगर यह लेख पसंद आया तो सभी के साथ शेयर करें। 🙏

Sumit Saraswat available on :
Share:

November 22, 2018

राहुल गांधी 26 को आएंगे अजमेर, दरगाह व ब्रह्मा मंदिर में देंगे कौमी एकता संदेश

राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 26 नवंबर को अजमेर आएंगे। वे यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर मखमली चादर चढ़ाकर कांग्रेस के जीत की दुआ करेंगे। वे पुष्कर में स्थित दुनिया के एकमात्र जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

राहुल गांधी अजमेर दौरे के दौरान देश में कौमी एकता का संदेश देने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को लेकर लेकर स्थानीय नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। युवा नेता राहुल गांधी के आगमन से अजमेर और पुष्कर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश जागा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों पर असर पड़ सकता है।

Sumit Saraswat available on :
Share:

October 24, 2018

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की नई कार्यकारिणी | Congress Committee

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की गई है। अध्यक्ष अजय शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी में हर वर्ग को शामिल कर दायित्त्व सौंपे हैं। कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 12 सचिव, 12 सह सचिव, 12 स्थाई आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 2 पूर्व विधायक व 5 सभापति भी शामिल है।

कार्यकारिणी में राजेश शर्मा, गोपालकृष्ण डाणी, रामेश्वर मेवाड़ा, प्रकाशचंद सांखला, कमला तुनगरिया, मोहम्मद हारून छीपा, सतीश जाग्रत, सरस्वती शर्मा, जयनारायण साहू, अजय मूंदड़ा, लालचंद दगदी और सुनील कुमार लॉयल को उपाध्यक्ष, घनश्याम वर्मा को महामंत्री, दलपतराज मेवाड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।



अनिल शर्मा, नंदकिशोर डाबला, प्रीतमसिंह छाबड़ा, अश्विनी प्रजापति, बालकिशन गोठवाल, प्रवीण बड़ौला, विमला जूनवाल, भानूप्रताप सिंह, संजय चौहान, दिलीप सोलीवाल, सुनील कांठेड़, धर्मराज जांगिड़ को महासचिव, गायत्री जेसवानी, राजेंद्र एन अग्रवाल, ध्यानचंद भारती, धर्मेंद्र बारिया, रितेश बाबेल, सुनील चौहान, शंभू यादव, नेमीचंद राठौड़, अरविंद शर्मा, अनिल दाधीच, नरेश कुमार प्रजापत, मोहम्मद रफीक को सचिव, संदीप बंजारा, नीरज घावरी, मुकेश सेन, संजय भाटी, जगदीश प्रजापत, अशोक जांगिड़, मोहम्मद रमजान मंसूरी, हीरासिंह कड़ीवाल, जगदीश सिंह राठौड़, लालीदेवी, बीना रांका, मोमादेवी पोपावत को सह सचिव और जितेंद्र सिंह राजावत व रवि डंडायत को प्रवक्ता बनाया है।

डॉ. केसी चौधरी, माणक डाणी, शांतिलाल डाणी, डॉ. एससी जैन, पारसमल जैन पंच, चंद्रकांता मिश्रा, मनोज चौहान, तारा झंवर, शांति डाबला, मुकेश सोलंकी, पार्वती जाग्रत, डॉ. मुकेश मौर्य को बतौर स्थाई आमंत्रित सदस्य शामिल किया है।

Share:

October 18, 2018

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, आप प्रत्याशी को थमाया नोटिस

ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुरेश चौधरी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में संबंधित व्यक्तियों से दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। कारण स्पष्ट नहीं करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की समक्ष धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एसडीएम ने इस संदर्भ में देवेन्द्रसिंह चौहान को एक नोटिस जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद भी उनकी ओर से ब्यावर शहर के मुख्य मार्गों पर चौराहों पर पोस्टर-होर्डिंग्स लगाए जाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है जबकि इस बाबत रिटर्निंग अधिकारी अथवा किसी सक्षम अधिकारी से इसकी अनुमति नहीं ली गई है। उक्त कृत्य आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसी महेन्द्र मारोठिया को भी एक नोटिस जारी कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी बताया है। मारोठिया को सोशियल मीडिया वाट्सएप ग्रुप में चुनाव प्रचार करने तथा आम आदमी पार्टी के ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी मनजीतसिंह हुडा को मोबाइल पर आप को वोट देने की अपील के एसएमएस डालने के मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी बताया है। एसडीएम चौधरी ने तीनों को दो दिन के भीतर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। अगर निश्चित समयावधि में कारण स्पष्ट नहीं किया गया तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की समक्ष धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Share:

October 16, 2018

मानवेन्द्र सिंह के भाजपा छोड़ने पर मंत्री राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रणकपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रायशुमारी कार्यक्रम में राजपूत समाज से मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजपूत समाज भाजपा के साथ है। राजपूत समाज से 26 विधायक भाजपा के साथ हैं। यह समाज भाजपा का आधार है। मानवेन्द्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि बीजेपी से छिटकाए नेताओं को प्रलोभन देकर कांग्रेस जोड़ रही है। मानवेंद्र सिंह के साथ बहुत बड़ा धोखा होने वाला है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट अभी राजनीति में अपरिपक्व हैं और शेखचिल्ली के सपने देख रहे हैं। मानवेंद्र सिंह व्यक्तिगत कुठाओं से ग्रसित हैं। उनके पिता भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं उन्हें पार्टी छोड़ने से पहले सोचना चाहिए। मानवेंद्र सिंह के भाजपा छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बाड़मेर-जैसलमेर में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support