Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label Fag Utsav. Show all posts
Showing posts with label Fag Utsav. Show all posts

March 24, 2019

खेलन सखियन सो फाग मेरो लाला जावे सासरिए | Fag Bhajan

श्री विहार में धूमधाम से मनाया फाग उत्सव


फाल्गुन का महीना, श्रीजी बाबा का चित्ताकर्षक दरबार, फूलों की झमाझम बौछार और भजनों पर झूमते रसिया। मन को आनंदित कर देने वाला यह नजारा दिखाई दिया श्री विहार स्थित सतलज में। यहां रसिकों के रसिया रास बिहारी ठाकुर का सातवां विशाल फाग उत्सव आयोजित किया गया। इसमें श्री श्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से मधुर भजनों की मंदाकिनी बहाई गई। भक्तों ने 800 किलो फूलों से होली खेली।

आयोजक राकेश कीर्ति शर्मा ने बताया कि गायक गोपाल वर्मा ने भगवान गणेश व हनुमान वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद सांवरिया आपा होली तो खेलां जी.., आज बिरज में होली रे रसिया.., रंग मत डाले रे सांवरिया.., रोज-रोज नहीं आना यह फागुण.., खेलन सखियन सो फाग मेरो लाला जावे सासरिए.. जैसे होली भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर फाग की मस्ती लुटाई। ढोल और चंग की थाप के साथ घूमर और धमाल की धुनों पर भक्त झूम उठे। करीब चार घंटे तक लगातार रंग-बिरंगे फूल बरसते रहे। कार्यक्रम में पहुंचा हर भक्त अपनी उम्र और ओहदे को भूलकर झूमता हुआ फाग के रंग में रंगा नजर आया।


अतिथि के रूप में अयोध्या से आए संत उमाशंकर महाराज, नवनीत हेड़ा, एन.के. मिश्रा, एस.के. सोनी, सुमित सारस्वत, वंदना शर्मा, अंजू हेड़ा, नीरु सिंहल, अनुराग खुशबू जैन, के.के. जैन, सुनील गुप्ता, पंकज शर्मा, बृजवल्लभ पाराशर, मनोरंजन कुमार, श्याम खंडेलवाल, मनीषा गर्ग, कुसुम मालू, वर्षा तापड़िया, आशा मूंदड़ा, रेणु जागेटिया, ताशु अग्रवाल, उर्मिला भाटी, श्याम शर्मा, मुकेश दाधीच, मोनू अरोड़ा, हेमंत शर्मा, सतीश गर्ग, संजय घीया, विजय तंवर, अनिरुद्ध शर्मा, मुकेश टांक, दिनेश गोयल, मनीष जैन ने शिरकत की। रवि शर्मा, रजनीश माहेश्वरी, नवनीत पाराशर, नरसिंह तंवर, संतोष गुप्ता ने फूलों से ठाकुरजी का आकर्षक दरबार सजाया। आरती के बाद सभी को विशेष भेंट स्वरूप प्रभु का नजराना दिया गया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, गिरिजा शंकर, मुरली मनोहर, राजेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, दीनदयाल, राजेश हेड़ा, अशोक पसारी, तारा सोनी, रेणु मिश्रा, प्रीति शर्मा, सुनीता हेड़ा, संगीता पसारी, ज्योति स्वरूप, राजेश शर्मा, प्रिंसी, रितिका, कंचन, अलका, पिंकी, सुनीता, ऊषा, कीर्ति, रेणु सहित जयपुर, जोधपुर, पाली, गुड़गांव, जैतारण, रास व ब्यावर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
 -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
👉अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। अगर यह लेख पसंद आया तो सभी के साथ शेयर करें। 🙏
 
Sumit Saraswat available on :
 
Share:

February 23, 2018

फागण आयो है रंगीलो श्याम.. | Kishori Sakhi with Baba Shyam

  • किशोरी सखी ने बिखेरे होली के रंग
  • श्री श्याम मंदिर में रंगीला फागण महोत्सव

ब्यावर के श्री श्याम मंदिर में आयोजित नवां रंगीला फागण महोत्सव के तीसरे दिन किशोरी सखी मंडल ने भक्ति और शक्ति के साथ फागण की मस्ती बिखेरी। होली के फाग भजनों पर झूमते हुए भक्तों ने श्याम प्रभु के साथ रंग-बिरंगे फूलों से जमकर होली खेली।


महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि गायिका अंजू गर्ग ने मेरे लाड़ले गणेश प्यारे.. वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद आनंदी सोनी ने फागण आयो है रंगीलो श्याम.., रेखा सोनी ने भागा रे नंदलाला राधा ने पकड़ा रंग डाला.., उर्मिला भाटी ने बाबा तेरे दर से रिश्ता पुराना है.., लता शर्मा ने तेरी बंशी की धुन सुनकर बरसाने से आई हूं.., नीलम चौहान व स्वाति मेहता ने आज बिरज में होली रे रसिया.. जैसे भजनों की प्रस्तुति दी तो सभी भक्त होली की मस्ती में झूम उठे।

श्याम परिवार की कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, साधना सारस्वत, अमिता मंगल, निशा गर्ग, सरस्वती शर्मा, रत्ना कौशिक, कौशल्या फतेहपुरिया, अर्चना बेरीवाला, मनीषा गर्ग ने गायिका व मंडल सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।


कार्यक्रम में प्रमिला शर्मा, प्रभा मित्तल, सीमा मित्तल, अर्पिता मंगल, श्वेता अग्रवाल, गंगा कच्छावा, प्रभा शर्मा, बबीता मंगल, सुनीता मित्तल, मीनाक्षी मित्तल, सीमा अग्रवाल, माधुरी गर्ग, मीनू शर्मा, राखी गर्ग, कंचन अरोड़ा, मंजू गर्ग, अनु बंसल, सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, सुनील मित्तल, अंकुर मित्तल, दिलीप शर्मा, ओमप्रकाश रायपुरिया, अशोक गोयल, निशांत मंगल, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, तुषार गोयल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने धर्मलाभ लिया।

फूल बंगले में विराजित बाबा श्याम के दरबार में पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने आरती कर प्रसाद वितरित किया। महोत्सव के तहत शनिवार को दोपहर सवा 12 बजे से श्री श्याम ज्योत अखंड पाठ का आयोजन होगा। भक्त बाबा की अमृतमय जीवन गाथा का पाठ करेंगे। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
कार्यक्रम के वीडियो देखने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें- क्लिक करें

Sumit Saraswat available on :

Share:

February 22, 2018

होली खेलन राधा आई रे, आओ श्याम बिहारी.. | Krishn Radhika in Shyam Temple

श्याम दरबार में कृष्ण राधिका ने बिखेरे रसिया के रंग

ब्यावर के श्री श्याम मंदिर में आयोजित रंगीला फागण महोत्सव के दूसरे दिन श्याम सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने देर शाम तक भक्ति सरिता में आनंद की डुबकी लगाई।



महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में गुरुवार को कृष्ण राधिका मंडल ने रसिया के रंग बिखेरे। युगल जोड़ी मधु सोलीवाल व तनीषा सोनी ने हरिनाम संकीर्तन के साथ गायिकी की शुरुआत की। इसके बाद घणा चाव सूं श्याम मैं थाने मनावां.., जब सूरत देखूं श्याम की जाने क्या हो जाता है.., करुणामयी कृपा कीजिए श्रीराधे.., किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार.., मेरे गिरधर तू मेरी नैया का किनारा है.. जैसे भावपूर्ण भजन सुनाए।

होली के रंग बिखेरते हुए मैं खेलूंगा तोसे होरी, बरसाने वाली छोरी.., श्याम रंग मन भायो मेरे.., होली खेलन राधा आई रे, आओ श्याम बिहारी.. जैसे भजनों से फाग की मस्ती लुटाई।
भक्तों ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली। भगवती सोलीवाल, आनंदी सोनी, रेखा सोनी, इंद्रा सोलीवाल, निर्मला सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।
श्याम परिवार की कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, साधना सारस्वत, शकुंतला गर्ग, निशा गर्ग, बबीता मंगल, रत्ना कौशिक ने गायिका व मंडल सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में सरस्वती शर्मा, अमिता मंगल, गंगा कच्छावा, राखी गर्ग, लता शर्मा, अंजू गर्ग, स्वाति मेहता, मीनू शर्मा, नीलम चौहान, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, शालू शर्मा, कंचन अरोड़ा, हेमेंद्र कौशिक, सुनील कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, पुरूषोत्तम सोनी, मुकेश गर्ग, राजेंद्र मंगल, तुषार गोयल, निशांत मंगल, अशोक गोयल, दिलीप खत्री, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित कई श्याम भक्त शामिल हुए। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे दरबार में पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने बाबा की आरती कर प्रसाद वितरित किया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
बाबा को रिझाएंगी किशोरी सखी
महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से किशोरी सखी मंडल भजनों की प्रस्तुति देंगी। गायिका कांता सोमानी, आनंदी सोनी, अंजू गर्ग भाव भजनों से बाबा को रिझाएंगी। इस मौके पर बाबा का फूलों से श्रृंगार कर आकर्षक दरबार सजाया जाएगा।
कार्यक्रम के वीडियो देखने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें- क्लिक करें

Sumit Saraswat available on :

Share:

February 20, 2018

बाबा श्याम के दरबार में बिखरेंगे फागण के रंग | Fagan Mahotsav of Khatu Shyam

  • सात दिन होंगे कई धार्मिक आयोजन
  • सुंदरकांड पाठ से होगी महोत्सव की शुरुआत

खाटू की तरह धार्मिक नगरी ब्यावर में बने कलयुग अवतारी बाबा श्याम के दरबार में बुधवार से नवां रंगीला फागण महोत्सव का आयोजन उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ होगा। सात दिवसीय महोत्सव के तहत श्री श्याम परिवार की ओर से कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि ब्यावर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होने वाले महोत्सव का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगा। सायं 7 बजे से रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री व अन्य सदस्य सपत्नीक पूजा में भाग लेंगे। पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री बाबा का श्रृंगार कर दरबार सजाएंगे। महोत्सव आयोजन के लिए मंगलवार को सभी सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंदिर को सतरंगी रोशनी से आकर्षक रूप में सजाया गया है। बाबा का प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार कर विशेष प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। ग्यारस के दिन नगर में बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विशाल फाग महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। जयपुर से आए कलाकार खाटू नरेश का दिव्य दरबार सजाएंगे। पहली बार भक्तों को बाबा के शीश का विशेष दर्शन होगा। महोत्सव के लिए शहर के सभी धार्मिक मंडलों व संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।

देखें : कन्हैया मित्तल की श्याम दीवानगी

श्याम परिवार के निशांत मंगल, श्याम सिंहल, विनेश कौशिक, मयंक सिंहल, गौरव गर्ग, राधेश्याम प्रजापति, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, पुनीत बंसल, पुलकित सिंहल, विजय मंडोरा, संस्कार मंगल, मनोज अग्रवाल, चिराग गर्ग, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल व अन्य सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस आनंदमय आयोजन में आकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

देखें : होली के रसिया की मस्ती

सात दिवसीय कार्यक्रम पर एक नजर
21 फरवरी : बुधवार को सायं 7 बजे से रामायण मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ
22 फरवरी : गुरूवार को दोपहर 3 बजे से कृष्ण राधिका मंडल की युगल जोड़ी मधु सोलीवाल व तनीषा सोनी द्वारा श्याम सत्संग
23 फरवरी : शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से किशोरी सखी मंडल द्वारा भावमय भजन
24 फरवरी : शनिवार को दोपहर 12.15 बजे से श्री श्याम ज्योत अखंड पाठ
25 फरवरी : रविवार को दोपहर 3 बजे से श्री श्याम परिवार द्वारा भजन संकीर्तन
26 फरवरी : सोमवार को प्रात: 8.15 बजे से श्याम शोभायात्रा, दोपहर 12.15 बजे से बाबा का पंचामृत अभिषेक, रात्रि 8 बजे से के.सुदामा भजन मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या
27 फरवरी : मंगलवार को दोपहर 3  बजे से बालाजी महिला मंडल द्वारा होली रसिया फाग, सायं 7.15 बजे महाआरती

देखें : ब्यावर की पिछली श्याम शोभायात्रा

Share:

February 13, 2018

धूमधाम से मनाएंगें बाबा श्याम का नवां रंगीला फागण महोत्सव

श्री श्याम मंदिर में 21 से 27 फरवरी तक होंगे कई आयोजन

ब्यावर में श्री श्याम परिवार की ओर से नवां रंगीला फागण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव आयोजन को लेकर फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में सुनील कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सुमित सारस्वत ने तीन दिवसीय उत्सव को सात दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी ने सहमति देते हुए हर्ष जताया।


सारस्वत ने बताया कि इस बार बाबा श्याम का नवां रंगीला फागण महोत्सव आगामी 21 से 27 फरवरी तक मनाया जाएगा। सात दिन तक मंदिर प्रांगण में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्यारस के दिन नगर में बाबा की भव्य शोभायात्रा व विशाल फाग महोत्सव का विशेष आयोजन होगा। इसके अलावा सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, श्याम ज्योत अखंड पाठ, पंचामृत अभिषेक, महाआरती, श्याम संकीर्तन, होली रसिया जैसे कार्यक्रम भी होंगे। महोत्सव के लिए शहर के सभी धार्मिक मंडलों व संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा। मंदिर को सतरंगी रोशनी व पर्दों से आकर्षक रूप में सजाया जाएगा। बाबा को प्रतिदिन विशेष प्रसाद का भोग लगेगा।


आयोजन की भव्यता के लिए परिवार के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, श्याम सिंहल, राधेश्याम प्रजापति, निशांत मंगल, विकास शर्मा, विनेश कौशिक, मनोज शर्मा, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, पुलकित सिंहल, विजय मंडोरा, मयंक सिंहल, संस्कार मंगल, मनोज अग्रवाल, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल, चिराग गर्ग व अन्य सदस्य शामिल थे।


Sumit Saraswat available on :

Share:

February 11, 2018

फागण आयो रंगीलो रंग डालो श्यामजी.. | Fag Utsav in Bankebihari Temple

बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा संग झूमी किशोरी

राधा-रासबिहारी का दरबार, होली के रसिया गीत, फागण की मस्ती, फूलों की बौछार और कान्हा संग झूमती किशोरी। यह नजारा दिखा रविवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर में आयोजित ‘होली के रंग, कान्हा किशोरी संग’ कार्यक्रम में। यहां विजया एकादशी के मौके पर किशोरी सखी मंडल की ओर से फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।


भजन गायिका कांता सोमानी ने मच रही रणत भंवर में होली खेले गणपति महाराज.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद आनंदी सोनी ने रंग मत डाले रे सांवरिया.., अंजू गर्ग ने दिल दिया मैंने उस सांवरे को.., रेखा सोनी ने कानूड़ा को दिल लुट ले गई गुजरी.., लता शर्मा ने फागण आयो रंगीलो रंग डालो श्यामजी.., आरती सोमानी ने कान्हा थारी होली मैं खेलूंगी रंग गुलाल से.., नीलम चौहान ने मेरो टूट गयो बाजूबंद श्याम थारी होली में.., लता शर्मा ने ग्यारस फागण की आई.., स्वाति मेहता ने भागा रे नंदलाला राधा ने पकड़ा रंग डाला.. जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
श्री बांकेबिहारी मंदिर में फागण के भजनों की प्रस्तुति देते गायक।
मधु सोलीवाल व तनीषा सोलीवाल ने श्याम रंग मन भायो मेरे.., सुमित सारस्वत ने प्यारा सांवरिया थारा ठाठ देखकर मन हरषावे.., भागचंद चौहान ने आज बिरज में होली रे रसिया.. भजन के साथ धमाल गीत गाए तो सभी भक्त झूम उठे। 
फागण के भजनों पर घुंघट के साथ प्रस्तुति देती किशोरी सखी मंडल सदस्य।
भक्तों ने फाग रसिया का आनंद लेते हुए फूलों की होली खेली। पंडित जितेंद्र दाधीच, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, महेश सिंहल ने ठाकुरजी का श्रृंगार कर सुंदर दरबार सजाया। 
विजया एकादशी के मौके पर सुसज्जित श्री बांकेबिहारीजी व राधारानी।
कार्यक्रम में विमला शर्मा, मीनाक्षी भारद्वाज, वंदना शर्मा, प्रिया शर्मा, साधना सारस्वत, शालू सोमानी, राधा चतुर्वेदी, उषा गर्ग, पिंकी शर्मा, दीपिका सिंहल, अंजू पांडे, कीर्ति मालपानी, सारिका यादव, राममूर्ति शर्मा, कौशल्या फतेहपुरिया, मीनू शर्मा, कंचन अरोड़ा, सरला शर्मा, मधु हेमलानी, संध्या प्रजापति, रजनी शर्मा, रिंकू माहेश्वरी, चंचल सोनी, कविता शर्मा, सुलेखा झा, भारती कुमावत, कोमल चतुर्वेदी, गौरांशी, राधेश्याम डाणी, जितेंद्र सोनी, महेंद्र सलेमाबादी, सतीश गर्ग, विजय अनुरोध, अशोक गोयल, लोकेश पाराशर, मुकेश चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
बिहारीजी के दरबार में किशोरी सखी मंडल व पारिवारिक सदस्य।

देखिए : बांकेबिहारी मंदिर में भजन




Sumit Saraswat available on :
Share:

February 5, 2018

सांवरिया आपा होली तो खेलां जी, फागणियो आ गयो.. | Holi Bhajan

फाल्गुन का महीना, श्रीजी बाबा का चित्ताकर्षक दरबार, फूलों की झमाझम बौछार और गोपाल के भजनों पर झूमते रसिया। मन को आनंदित कर देने वाला यह नजारा दिखाई दिया ब्यावर के श्री विहार स्थित सतलज में। यहां रसिकों के रसिया रास बिहारी ठाकुर का छठा विशाल फाग महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें श्री श्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से मधुर भजनों की मंदाकिनी बहाई गई।


गायक गोपाल वर्मा ने भगवान गणेश व हनुमान वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद शब्द रूपी रंग बिखेरते हुए सांवरिया आपा होली तो खेलां जी.., आज बिरज में होली रे रसिया.., रंग मत डाले रे सांवरिया.., रोज-रोज नहीं आना यह फागुण.., होली का रसिया.., खेलन सखियन सो फाग मेरो लाला जावे सासरिए.. जैसे होली भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर फाग की मस्ती लुटाई। ढोल और चंग की थाप के साथ घूमर और धमाल की धुनों पर भक्त झूम उठे। करीब चार घंटे तक लगातार रंग-बिरंगे फूल बरसते रहे। कार्यक्रम में पहुंचा हर भक्त अपनी उम्र और ओहदे को भूलकर झूमता हुआ फाग के रंग में रंगा नजर आया। आयोजक राकेश शर्मा ने आत्मीयता के साथ सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नवनीत हेड़ा, एन.के. मिश्रा, एस.के. सोनी, सुमित सारस्वत, एम.एम. राठी, पंकज शर्मा, रवि शर्मा, अनुराग जैन, के.के. जैन, सुनील गुप्ता, अंजू हेड़ा, प्रीति शर्मा, विजेता तिवारी, खूशबू जैन, उर्मिला भाटी, शालिनी शर्मा, चंचल सोनी, संगीता पसारी, तारा सोनी, रेनु मिश्रा, सुनीता शर्मा, विनीता जैन, मोनू अरोड़ा, विजय तंवर, अनिरुद्ध शर्मा, राहुल अग्रवाल, हेमंत शर्मा, गौतम सोलीवाल, अशोक पसारी, सतीश गर्ग, विक्रम सोलीवाल, मनमोहन पाराशर, मनीष तिवारी, मदनमोहन जोशी, नीलू रावत, सुरेंद्र, गिरिजाशंकर, मुरली मनोहर, राजेंद्र, विजय, दीनदयाल, कंचन, अलका, पिंकी, सुनीता, उषा, कीर्ति, रेणु, प्रिंसी, रितिका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने धर्मलाभ लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273


Sumit Saraswat available on :
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support