Thinker, Writer, Anchor

February 22, 2018

होली खेलन राधा आई रे, आओ श्याम बिहारी.. | Krishn Radhika in Shyam Temple

श्याम दरबार में कृष्ण राधिका ने बिखेरे रसिया के रंग

ब्यावर के श्री श्याम मंदिर में आयोजित रंगीला फागण महोत्सव के दूसरे दिन श्याम सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने देर शाम तक भक्ति सरिता में आनंद की डुबकी लगाई।



महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में गुरुवार को कृष्ण राधिका मंडल ने रसिया के रंग बिखेरे। युगल जोड़ी मधु सोलीवाल व तनीषा सोनी ने हरिनाम संकीर्तन के साथ गायिकी की शुरुआत की। इसके बाद घणा चाव सूं श्याम मैं थाने मनावां.., जब सूरत देखूं श्याम की जाने क्या हो जाता है.., करुणामयी कृपा कीजिए श्रीराधे.., किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार.., मेरे गिरधर तू मेरी नैया का किनारा है.. जैसे भावपूर्ण भजन सुनाए।

होली के रंग बिखेरते हुए मैं खेलूंगा तोसे होरी, बरसाने वाली छोरी.., श्याम रंग मन भायो मेरे.., होली खेलन राधा आई रे, आओ श्याम बिहारी.. जैसे भजनों से फाग की मस्ती लुटाई।
भक्तों ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली। भगवती सोलीवाल, आनंदी सोनी, रेखा सोनी, इंद्रा सोलीवाल, निर्मला सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।
श्याम परिवार की कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, साधना सारस्वत, शकुंतला गर्ग, निशा गर्ग, बबीता मंगल, रत्ना कौशिक ने गायिका व मंडल सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में सरस्वती शर्मा, अमिता मंगल, गंगा कच्छावा, राखी गर्ग, लता शर्मा, अंजू गर्ग, स्वाति मेहता, मीनू शर्मा, नीलम चौहान, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, शालू शर्मा, कंचन अरोड़ा, हेमेंद्र कौशिक, सुनील कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, पुरूषोत्तम सोनी, मुकेश गर्ग, राजेंद्र मंगल, तुषार गोयल, निशांत मंगल, अशोक गोयल, दिलीप खत्री, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित कई श्याम भक्त शामिल हुए। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे दरबार में पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने बाबा की आरती कर प्रसाद वितरित किया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
बाबा को रिझाएंगी किशोरी सखी
महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से किशोरी सखी मंडल भजनों की प्रस्तुति देंगी। गायिका कांता सोमानी, आनंदी सोनी, अंजू गर्ग भाव भजनों से बाबा को रिझाएंगी। इस मौके पर बाबा का फूलों से श्रृंगार कर आकर्षक दरबार सजाया जाएगा।
कार्यक्रम के वीडियो देखने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें- क्लिक करें

Sumit Saraswat available on :

Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support