Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label Jagannath. Show all posts
Showing posts with label Jagannath. Show all posts

June 30, 2025

अमेरिका की जगन्नाथ रथ यात्रा में झूमे विदेशी भक्त - Jagannath Rath Yatra in USA

✍🏻 सुमित सारस्वत 

भारत के पुरी धाम की तरह अब देश दुनिया में जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन होने लगा है. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर (New York City) में बारिश के बावजूद भक्त बड़े उत्साह के साथ भगवान की रथ यात्रा में शामिल हुए.

इस्कॉन की ओर से आयोजित इस रथ यात्रा में विदेशी भक्तों के साथ बड़ी संख्या में अप्रवासी भारतीय भी शामिल हुए. भक्तों ने प्रेम भाव और अटूट आस्था के साथ महाप्रभु का रथ खींचा. कीर्तन करते हुए झूमते भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा और आरती की.

आपको बता दें कि जगन्नाथ रथ यात्रा एक वार्षिक हिंदू त्यौहार (Hindu Festival) है जो भारत के साथ अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है. अमेरिका में 58 साल से रथ यात्रा निकाली जा रही है. 
©सुमित सारस्वत

Share:

July 1, 2017

पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने..

जगन्नाथ के दरबार में किशोरी सखी ने बिखेरा आनंद, झूले में विराजे महाप्रभु

राजस्थान के ब्यावर स्थित भगवान जगन्नाथ व बांकेबिहारी के दरबार में शनिवार को किशोरी सखी मंडल ने जमकर आनंद बिखेरा। दस दिवसीय रथयात्रा महोत्सव के सातवें दिन एक शाम लाड़ली जू के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायिका कांता सोमानी व आनंदी सोनी ने गजानंद बेगा आओ जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद सावन की बरसे बदरिया.., राधा के मन बस गए श्याम.. भजन की प्रस्तुति दी। अंजू गर्ग ने पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने.., रेखा सोनी ने कन्हैया एक बार सुना दे थारी बांसुरी.., उर्मिला भाटी व आरती सोमानी ने मेरे श्याम संवरना छोड़ो.., लता शर्मा व स्वाति मेहता ने हम हो गए राधारानी के.. भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी। इसके बाद सुमित सारस्वत ने स्वरचित भजन बांकेबिहारी की बांकी मूरतिया, लागे है म्हाने प्यारी सूरतिया.. भजन सुनाया तो भक्त झूम उठे। जगन्नाथ भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए ठाकुर पधारया म्हारे आंगणा.. एवं एक अकेले कान्हा और गोपी कई हजार, राधा के बिन सुना है झूले का त्योहार.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ महाप्रभु फूलों से सजे मनमोहक झूले में विराजे। भक्तों ने भगवान का झूला दर्शन कर आनंद की अनुभूति की। हरिनाम संकीर्तन परिवार की सदस्य कौशल्या फतेहपुरिया, पुष्पा अरोड़ा, गंगा सोनी, हेमा सोनी, मंजू टांक, अर्चना सिंहल, जसबीर कौर, कुसुम डाणी, सुलेखा झा ने किशोरी सखी मंडल का स्वागत किया। 


इन भक्तों ने लिया धर्मलाभ
कार्यक्रम में हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, शृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, बबीता गौड़, चंचल सोनी, मंजू सोनी, धरा भाटी, मीनू शर्मा, राखी गर्ग, रेखा शर्मा, उषा गर्ग, शोभा चोटिया, कोमल चतुर्वेदी, निकिता गर्ग, राधेश्याम डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, दिनेश जैन, सतीश गर्ग, मनोज शर्मा, निशांत मंगल, विजय मंडोरा, महेश सिंहल, गोपाल चतुर्वेदी, प्रेम जिंदल, विष्णु चोटिया सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा।  -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

वीडियो देखें : बांकेबिहारी मंदिर में किशोरी सखी की भक्तिमय प्रस्तुति



Share:

June 30, 2017

भगवान जगन्नाथ के दरबार में सुदामा ने श्याम को रिझाया


ब्यावर शहर के बांकेबिहारी मंदिर में दस दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां महाप्रभु के भक्त श्रद्धा भाव के साथ प्रभु की भक्ति में लीन हैं। महोत्सव के तहत शुक्रवार को जानकी मंडल के सौजन्य से एक शाम खाटू नरेश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें के.सुदामा भजन मंडल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। गायक भागचंद चौहान व महेंद्र सांखला ने हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद छम-छम नाचे वीर हनुमाना.., नजर हमारी आपकी चौखट पर है प्रभु.., राधा का भी श्याम वो मीरा का भी श्याम.., खुश हो जाए गर सांवरा ठाठ देता है.., मोरछड़ी लहराई रे रसिया सांवरा.. भजन की प्रस्तुति दी। मेरे देश की धरती.., संदेशे आते हैं.., मेरा कर्मा तू.. जैसे गीतों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग में रंग दिया। विजय अनुरोध, सतीश गर्ग, सुनील गर्ग, विक्रम सोलीवाल ने सह गायन किया।
इससे पूर्व माणक डाणी, विजय तंवर, सुरेश रायपुरिया, राधेश्याम डाणी, मोनू अरोड़ा, महेश सिंहल, स्नेहलता गोयल, कुसुम डाणी, शकुंतला गोयल, सुनीता यादव, सरस्वती अग्रवाल, शोभा चोटिया, कविता शर्मा, प्रेम गर्ग, सुलेखा झा ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुई। ठाकुरजी को पीताम्बर पहनाकर पगड़ी धारण करवाई गई। अंत में पं.शिवरतन दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की। कार्यक्रम में तहसीलदार योगेश अग्रवाल, मधु सोलीवाल, तनीषा सोनी, मधु जोशी, रेखा गोयल, बबीता गौड़, गीता चौहान, गंगा कच्छावा, भारती कुमावत, कंचन तंवर, रानू जोशी, कांता सोमानी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी, नीलम चौहान, आरती सोमानी, प्रतिभा शर्मा, सुमन पालड़िया, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, पुष्पा अरोड़ा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, लता शर्मा, शीतल दाधीच, कौशल्या फतेहपुरिया, राखी गर्ग, महेंद्र सलेमाबादी, किशोर अग्रवाल, प्रेम जिंदल, राधेश्याम शर्मा, नरेश झंवर, अनिल शर्मा,अंकुर मित्तल, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित कई भक्त शामिल हुए।

धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें..Click Here for Subscribe Youtube Channel


शनिवार को किशोरी सखी करेगी भजन
विजय तंवर ने बताया कि शनिवार को एक शाम लाड़ली जू के नाम भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गायिका आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, कांता सोमानी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी भजनों से राधारानी की आराधना करेंगी।

यहां क्लिक करके देखें : किशोरी सखी के भजन

महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
सुमित सारस्वत ने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। 4 जुलाई को हरिनाम संकीर्तन के साथ महाप्रभु पुन: निज धाम प्रस्थान करेंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273





यहां क्लिक करके पढ़ें : आसमानी बिजली से बचने के उपाय

Share:

June 29, 2017

मोगरे से महकते माहौल में बही ब्रज रस की मन्दाकिनी

भगवान जगन्नाथ का दरबार, रंग-बिरंगे फूलों का शृंगार, मोगरे से महकता माहौल, गोपाल के भक्ति गीत और भावों में डूबे सैंकड़ों भक्त। असीम आनंद से भरा यह नजारा दिखा गुरुवार को राजस्थान के ब्यावर शहर में। यहां बांकेबिहारी मंदिर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत ब्रजरस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रीश्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायक गोपाल वर्मा ने गजानंद कृपा करियो जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। राम नाम का ओढ़ दुशाला छम-छम नाच दिखावे जी.. भजन से हनुमानजी का आह्वान किया। इसके बाद सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया.., कन्हैया हिण्डो डाल्यो रे हरिया बाग में.., तेरे बिना मैं रोइ रे सांवरिया तेरी याद में.., सांवरिया क्यों हमें सताकर मुस्कुराते हो.., चौक पुराओ आज मोरे कान्हा घर आए हैं.., नाच्यो बहुत गोपाल अब मैं.. जैसे भजनों की सरिता बहाई तो भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। ठाकुरजी के ननिहाल में ब्रज की धूम मच गई। हर भक्त ठाकुरजी को पुकार लगाते हुए भावों में डूबा हुआ झूम रहा था। हेमंत शर्मा, शुभम शर्मा, हर्षल, राहुल अग्रवाल ने सहगायन किया। उद्घोषक सुमित सारस्वत ने मंच संचालन किया। हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, शृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, राधेश्याम डाणी, लीलाधर झा, किशोर अग्रवाल, सुरेश रायपुरिया, राजीव दाधीच, महेश सिंहल, महेंद्र सलेमाबादी, नरेश झंवर ने गायक कलाकारों व कार्यक्रम सौजन्यकर्ता दयाप्रसाद अग्रवाल व गुंजन अग्रवाल का स्वागत किया। भजन विश्राम होने पर पं.शिवरतन दाधीच, दिलीप शर्मा, राजीव दाधीच व अन्य विप्रजनों ने राजस्थानी परिधान धारण कर पारपंरिक अंदाज में ठाकुरजी की विशेष महाआरती की।


लडडू गोपाल ने मन मोहा
जगन्नाथ महाप्रभु के दरबार में गुरुवार को लडडू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भक्त अपने घरों में विराजित लडडू गोपाल का शृंगार कर दरबार में लाए। यहां सभी बाल गोपाल को एक साथ विराजमान किया गया। कोई गोपाल को झूले में तो कोई ठाकुरजी को बैलगाड़ी में सजाकर लाया। सुंदर सलोने बाल गोपाल को देखकर निगाहें स्थिर हो गई। शुक्रवार को दरबार में के.सुदामा भजन मंडल की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी।

यहां क्लिक करके देखें : बांकेबिहारी मंदिर में भजन

इन भक्तों ने लिया आनंद
कार्यक्रम में कौशल्या फतेहपुरिया, प्रतिभा शर्मा, कुसुम डाणी, कांता सोमानी, साधना सारस्वत, सुमित्रा जैथल्या, कंचन तंवर, सुमन पालड़िया, सुनीता हेड़ा, संगीता गर्ग, संगीता पसारी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, निधि झंवर, अंजू हेड़ा, मनीषा गर्ग, पुष्पा अरोड़ा, कविता शर्मा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, प्रीति शर्मा, भारती कुमावत, ममता गुप्ता, उषा गर्ग, सुलेखा झा, शीतल दाधीच, रेखा शर्मा, कांता गुजराती, ज्योति कुमावत, सुरभि गोयल, प्रियंका चतुर्वेदी, रानी सिंह, सपना राजपूत, ख्याति गर्ग, खुशी, शिखा, कोमल, सत्यनारायण अरोड़ा, नटवर अरोड़ा, चतुर्भुज साहू, राजकुमार टांक, बालकिशन सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश गर्ग, दिनेश जैन, विष्णु चौटिया, अनिल शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, लक्ष्मीप्रसाद आकोलावाला, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित सैंकड़ों भक्तों ने बिहारीजी के भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ के दरबार में गंगा-जमुनी तहजीब का मिलन

महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। दरबार में प्रतिदिन आकर्षक शृंगार किया रहा है। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें..Click Here
Share:

June 28, 2017

रथ पे बैठ के आज जगत के नाथ पधारे हैं..


बांकेबिहारी मंदिर में स्वरागिनी ग्रुप की भक्तिमय प्रस्तुति

भगवान जगन्नाथ के दरबार में प्रस्तुति देती स्वरागिनी ग्रुप की गायिकाएं।
बांकेबिहारी मंदिर में भजनों का आनंद लेती महिलाएं।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर राजस्थान के ब्यावर शहर में आयोजित दस दिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार को बांकेबिहारी मंदिर में स्वरागिनी ग्रुप ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। गायिका चंचल सोनी ने आओ विनायक आओ.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जमुना किनारे झिलमिल करे तारे.., तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई.., अगले जन्म में राधा बन जाना मुझे कान्हा बना देना.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शालिनी शर्मा ने नैनों के रास्ते प्रभु दिल में समां रहे हो.., संतोष सोनी ने रथ पे बैठ के जगत के नाथ पधारे हैं.., मंजू गर्ग ने थाने पलकां में बंद कर राखूं श्याम.., मंजू सोनी व कृष्णा गोयल ने सांवरिया ले चल परली पार.., अलका सोनी व पिंकी सोनी ने काली कमली वाला मेरा यार है.. भजन की प्रस्तुति दी। अंत में श्याम माई डियर मस्ताना, दीवानों का दीवाना.. भजन पर सभी आनंदित होकर झूम उठे। इससे पूर्व हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा समिति प्रमुख विजय तंवर, मोनू अरोड़ा, सुमित सारस्वत, कुसुम डाणी, साधना सारस्वत, अर्चना बेरीवाला, सुलेखा झा, सुमन पालड़िया, कविता शर्मा, अंजू हेड़ा ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। पं.शिवरतन दाधीच ने बांकेबिहारी व जगन्नाथ महाप्रभु की आरती की। कार्यक्रम में कांता सोमानी, मीनू शर्मा, भारती कुमावत, सुनीता साहू, कृपाली तंवर, आरती सोमानी, रेखा शर्मा, उषा गर्ग, राधेश्याम शर्मा, सुरेश रायपुरिया, सतीश गर्ग, गोपाल चतुर्वेदी, किशोर अग्रवाल, अनिल शर्मा, महेश सिंहल, राधेश्याम डाणी, प्रेम जिंदल, नरेश झंवर, मुकेश चौहान, राहुल अग्रवाल, कौशल्या फतेहपुरिया, उर्मिला भाटी, प्रियंका चतुर्वेदी, राखी गर्ग, पुष्पा अरोड़ा, कोमल चतुर्वेदी, नटवर अरोड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, विष्णु चौटिया, दिलीप शर्मा सहित कई भक्त शामिल हुए।

धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें..Click Here for Subscribe Youtube Channel


गुरुवार को सजेगी लडडू गोपाल की झांकी

गुरुवार को श्यामा श्याम वंदना परिवार के गायक गोपाल वर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। जगन्नाथ महाप्रभु के दरबार में लडडू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भक्त अपने घरों में विराजित लडडू गोपाल का शृंगार कर दरबार में लाएंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ के दरबार में मुस्लिम गायक के भजन


बांकेबिहारी व राधारानी का मनमोहक शृंगार।
 फूल बंगले में विराजे जगन्नाथ महाप्रभु। 
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support