Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव. Show all posts

July 4, 2017

ननिहाल से निज धाम लौटे महाप्रभु जगन्नाथ, विदाई के वक्त भीगी हरिभक्तों की पलकें

राजस्थान के ब्यावर में दस दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव हर्ष, उल्लास व आनंदपूर्वक संपन्न हुआ। दसवें दिन मंगलवार को ठाकुरजी अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ ननिहाल से प्रस्थान कर पुनः निज धाम लौट गए। हरिभक्त गाजे-बाजे के साथ नाम संकीर्तन करते हुए ठाकुरजी को अभिषेक नगर स्थित सांवलिया सेठ मंदिर तक विदा करके आए। महाप्रभु को विदाई देते वक्त कई हरिभक्तों की आंखों से अश्रु बहने लगे। भक्तों ने अपने प्रभु को अगले साल फिर ननिहाल आने का न्यौता दिया। मंदिर पहुंचने पर पं.दिलीप शर्मा व शारदा शर्मा ने ठाकुरजी की अगुवानी कर आरती की और भोग लगाया।
भगवान जगन्नाथ के दरबार में भक्ति करते हरिनाम संकीर्तन परिवार के गायक। 

इससे पूर्व बांकेबिहारी मंदिर में हरिनाम संकीर्तन परिवार की ओर से भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गायक दिनेश जैन ने गजानन सरकार की वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। विजय तंवर ने फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी.., चतुर्भुज साहू ने जगन्नाथ तुम्हारे चरणों में रहे ध्यान.., अजय सांखला ने झूला झूले यशोदा का लाल.., छोटूलाल सोनी ने ठाकुर भला बिराजो जगन्नाथ पुरी में.., तेजनारायण व्यास ने हमपे चलाए गयो टोना किशोर सांवला सलोना.., विजय मंडोरा व निशांत मंगल ने थारी सब चिंता मिट जाए सेवा गोवर्धन की करिए.., सतीश गर्ग ने जगन्नाथ प्रभु की विदाई.. भजन की प्रस्तुति दी। पं.शिवरतन दाधीच, मोनू अरोड़ा, महेश सिंहल ने ठाकुरजी का सुंदर शृंगार कर चित्ताकर्षक दरबार सजाया। बांकेबिहारी उत्सव समिति सदस्य राधेश्याम डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, सुमित सारस्वत ने हरिभक्तों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम में राजकुमार टांक, बालकिशन सोनी, नटवर अरोड़ा, विष्णुप्रकाश चौटिया, सत्यनारायण अरोड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, कौशल्या फतेहपुरिया, कंचन तंवर, ममता अरोड़ा, मंजू गर्ग, अर्चना बेरीवाला, पुष्पा अरोड़ा, गंगा सोनी, मंजू टांक, हेमा सोनी, राधा अरोड़ा, कांता सोमानी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, आरती सोमानी, बबीता गौड़, शालिनी शर्मा, चंचल सोनी, कविता शर्मा, शोभा चौटिया, पुष्पा सोनी, सुमन पालड़िया, संगीता पसारी, भारती कुमावत, सुलेखा झा, मीनू शर्मा, कोमल चतुर्वेदी, जसबीर कौर सहित कई भक्तों ने भाग लिया  -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273


भक्तिमय प्रस्तुति देते श्री श्याम परिवार के गायक। 
बांकेबिहारी मंदिर में भजनों का आनंद लेती महिलाएं।
श्री जगन्नाथ महाप्रभु की यात्रा में कीर्तन करते हरिभक्त। सभी फोटो : हेमंत शर्मा

श्री जगन्नाथ महोत्सव के वीडियो देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारा चैनल सब्सक्राइब करें Subscribe on Youtube




Share:

July 3, 2017

जगन्नाथ के दरबार में मनाया छप्पन भोग महोत्सव

राजस्थान के ब्यावर में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के नवें दिन बांकेबिहारी मंदिर में छप्पन भोग महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। भक्तों ने ठाकुरजी को अपने हाथों से बने विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया। इस मौके पर खंडेलवाल महिला मंडल ने भक्ति रस का आनंद बिखेरा। गायिका निशा खंडेलवाल व प्रियंका खंडेलवाल ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद इस नजर कृपा की कर दो सांवरिया गिरधारी.., श्याम की दीवानी राधा रानी लागे.., जोगनिया हमको बनाए गयो रे कान्हा. जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सरोज वैद व नीलिमा मामोड़िया ने कन्हैया तुम्हें इक नजर देखना है.., पूनम खंडेलवाल व कांता सोमानी ने बंशी बाजेगी राधा नाचेगी.., अलका माहेश्वरी व सीमा खेतावत ने श्याम ने छेड़ा तराना राधा का श्याम दीवाना.., साधना बड़गोती व राजबाला कुमावत ने कितना सुंदर रूप है मेरे भोले का.., चंचल सोनी ने तू म्हारो कौन लागे.., सुगना तंवर ने मेरे बांकेबिहारी लाल.. भजन की प्रस्तुति दी। निर्मला झालानी, सीमा गुप्ता, अर्चना कूलवाल, अनिता मेठी, भावना कूलवाल, मंजू कूलवाल, मीना कूलवाल, सतीश गर्ग, मनोज शर्मा ने भी भजनों से ठाकुरजी को रिझाया। श्रृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, राधेश्याम डाणी, महेश सिंहल ने छप्पन भोग की मनमोहक झांकी सजाई। हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, सुमित सारस्वत, कंचन तंवर, ममता अरोड़ा, मंजू गर्ग, कौशल्या फतेहपुरिया, कुसुम डाणी, सुमन पालड़िया, गंगा सोनी, पुष्पा अरोड़ा, मीनाक्षी, अंजू हेड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। पं.शिवरतन दाधीच ने ठाकुरजी की विशेष आरती की। कार्यक्रम में खंडेलवाल समाज अध्यक्ष विष्णु झालानी, सचिव राकेश कूलवाल, कोषाध्यक्ष नोरतमल झालानी, सुरेश रायपुरिया, कांतिलाल डाणी, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, राधेलाल गर्ग, कमल मुरारका, अतुल बंसल, श्याम अग्रवाल, महेंद्र सलेमाबादी, राधेश्याम अमेड़िया, राधाकृष्ण टोड़वाल, मोहन मामोड़िया, ओमप्रकाश वैद, नितेश गोयल, सुरेश वैष्णव, विष्णु चौटिया, दिनेश जैन, तेजनारायण व्यास, नटवर अरोड़ा, बालकिशन सोनी, राजकुमार टांक, कंचन खंडेलवाल, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी, आरती सोमानी, भारती कुमावत, बबीता गौड़, अर्चना बेरीवाला, मंजू टांक, शोभा चौटिया, सुलेखा झा, सुरभि गोयल, ज्योति कुमावत, नरेश झंवर, अनिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, राधेश्याम शर्मा सहित कई भक्तों ने भाग लिया।




महाप्रभु आज लौटेंगे निज धाम
जगन्नाथ महाप्रभु अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ दस दिन ननिहाल में बिताने के बाद सोमवार को पुनः निज धाम लौटेंगे। सायं 5 बजे बांकेबिहारी मंदिर से महाप्रभु की शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यहां से गाजे-बाजे के साथ मसूदा रोड, प्रभु की बगिया होते हुए ठाकुरजी अभिषेक नगर में निज धाम पहुंचेंगे। इससे पूर्व दोपहर 3 बजे से हरिनाम संकीर्तन परिवार के सदस्य भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273


Share:

July 1, 2017

पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने..

जगन्नाथ के दरबार में किशोरी सखी ने बिखेरा आनंद, झूले में विराजे महाप्रभु

राजस्थान के ब्यावर स्थित भगवान जगन्नाथ व बांकेबिहारी के दरबार में शनिवार को किशोरी सखी मंडल ने जमकर आनंद बिखेरा। दस दिवसीय रथयात्रा महोत्सव के सातवें दिन एक शाम लाड़ली जू के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई। गायिका कांता सोमानी व आनंदी सोनी ने गजानंद बेगा आओ जी.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद सावन की बरसे बदरिया.., राधा के मन बस गए श्याम.. भजन की प्रस्तुति दी। अंजू गर्ग ने पुरी से आए जगन्नाथ, बुलाया इन्हें भक्तों ने.., रेखा सोनी ने कन्हैया एक बार सुना दे थारी बांसुरी.., उर्मिला भाटी व आरती सोमानी ने मेरे श्याम संवरना छोड़ो.., लता शर्मा व स्वाति मेहता ने हम हो गए राधारानी के.. भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी। इसके बाद सुमित सारस्वत ने स्वरचित भजन बांकेबिहारी की बांकी मूरतिया, लागे है म्हाने प्यारी सूरतिया.. भजन सुनाया तो भक्त झूम उठे। जगन्नाथ भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए ठाकुर पधारया म्हारे आंगणा.. एवं एक अकेले कान्हा और गोपी कई हजार, राधा के बिन सुना है झूले का त्योहार.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ महाप्रभु फूलों से सजे मनमोहक झूले में विराजे। भक्तों ने भगवान का झूला दर्शन कर आनंद की अनुभूति की। हरिनाम संकीर्तन परिवार की सदस्य कौशल्या फतेहपुरिया, पुष्पा अरोड़ा, गंगा सोनी, हेमा सोनी, मंजू टांक, अर्चना सिंहल, जसबीर कौर, कुसुम डाणी, सुलेखा झा ने किशोरी सखी मंडल का स्वागत किया। 


इन भक्तों ने लिया धर्मलाभ
कार्यक्रम में हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा महोत्सव प्रमुख विजय तंवर, शृंगार संयोजक मोनू अरोड़ा, बबीता गौड़, चंचल सोनी, मंजू सोनी, धरा भाटी, मीनू शर्मा, राखी गर्ग, रेखा शर्मा, उषा गर्ग, शोभा चोटिया, कोमल चतुर्वेदी, निकिता गर्ग, राधेश्याम डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, दिनेश जैन, सतीश गर्ग, मनोज शर्मा, निशांत मंगल, विजय मंडोरा, महेश सिंहल, गोपाल चतुर्वेदी, प्रेम जिंदल, विष्णु चोटिया सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सोमवार को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा।  -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

वीडियो देखें : बांकेबिहारी मंदिर में किशोरी सखी की भक्तिमय प्रस्तुति



Share:

June 30, 2017

भगवान जगन्नाथ के दरबार में सुदामा ने श्याम को रिझाया


ब्यावर शहर के बांकेबिहारी मंदिर में दस दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां महाप्रभु के भक्त श्रद्धा भाव के साथ प्रभु की भक्ति में लीन हैं। महोत्सव के तहत शुक्रवार को जानकी मंडल के सौजन्य से एक शाम खाटू नरेश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें के.सुदामा भजन मंडल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। गायक भागचंद चौहान व महेंद्र सांखला ने हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद छम-छम नाचे वीर हनुमाना.., नजर हमारी आपकी चौखट पर है प्रभु.., राधा का भी श्याम वो मीरा का भी श्याम.., खुश हो जाए गर सांवरा ठाठ देता है.., मोरछड़ी लहराई रे रसिया सांवरा.. भजन की प्रस्तुति दी। मेरे देश की धरती.., संदेशे आते हैं.., मेरा कर्मा तू.. जैसे गीतों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग में रंग दिया। विजय अनुरोध, सतीश गर्ग, सुनील गर्ग, विक्रम सोलीवाल ने सह गायन किया।
इससे पूर्व माणक डाणी, विजय तंवर, सुरेश रायपुरिया, राधेश्याम डाणी, मोनू अरोड़ा, महेश सिंहल, स्नेहलता गोयल, कुसुम डाणी, शकुंतला गोयल, सुनीता यादव, सरस्वती अग्रवाल, शोभा चोटिया, कविता शर्मा, प्रेम गर्ग, सुलेखा झा ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुई। ठाकुरजी को पीताम्बर पहनाकर पगड़ी धारण करवाई गई। अंत में पं.शिवरतन दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की। कार्यक्रम में तहसीलदार योगेश अग्रवाल, मधु सोलीवाल, तनीषा सोनी, मधु जोशी, रेखा गोयल, बबीता गौड़, गीता चौहान, गंगा कच्छावा, भारती कुमावत, कंचन तंवर, रानू जोशी, कांता सोमानी, आनंदी सोनी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी, नीलम चौहान, आरती सोमानी, प्रतिभा शर्मा, सुमन पालड़िया, कृपाली तंवर, मीनू शर्मा, पुष्पा अरोड़ा, चंचल सोनी, मंजू सोनी, लता शर्मा, शीतल दाधीच, कौशल्या फतेहपुरिया, राखी गर्ग, महेंद्र सलेमाबादी, किशोर अग्रवाल, प्रेम जिंदल, राधेश्याम शर्मा, नरेश झंवर, अनिल शर्मा,अंकुर मित्तल, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल सहित कई भक्त शामिल हुए।

धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें..Click Here for Subscribe Youtube Channel


शनिवार को किशोरी सखी करेगी भजन
विजय तंवर ने बताया कि शनिवार को एक शाम लाड़ली जू के नाम भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गायिका आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, कांता सोमानी, उर्मिला भाटी, रेखा सोनी भजनों से राधारानी की आराधना करेंगी।

यहां क्लिक करके देखें : किशोरी सखी के भजन

महाप्रभु को लगेगा छप्पन भोग
सुमित सारस्वत ने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत 3 जुलाई को छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त अपने प्रभु के लिए घर से विभिन्न व्यंजनों का भोग बनाकर लाएंगे। प्रभु को भोग लगाने के बाद भक्तों को छप्पन भोग का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। 4 जुलाई को हरिनाम संकीर्तन के साथ महाप्रभु पुन: निज धाम प्रस्थान करेंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273





यहां क्लिक करके पढ़ें : आसमानी बिजली से बचने के उपाय

Share:

June 28, 2017

रथ पे बैठ के आज जगत के नाथ पधारे हैं..


बांकेबिहारी मंदिर में स्वरागिनी ग्रुप की भक्तिमय प्रस्तुति

भगवान जगन्नाथ के दरबार में प्रस्तुति देती स्वरागिनी ग्रुप की गायिकाएं।
बांकेबिहारी मंदिर में भजनों का आनंद लेती महिलाएं।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर राजस्थान के ब्यावर शहर में आयोजित दस दिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार को बांकेबिहारी मंदिर में स्वरागिनी ग्रुप ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। गायिका चंचल सोनी ने आओ विनायक आओ.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जमुना किनारे झिलमिल करे तारे.., तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई.., अगले जन्म में राधा बन जाना मुझे कान्हा बना देना.. भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शालिनी शर्मा ने नैनों के रास्ते प्रभु दिल में समां रहे हो.., संतोष सोनी ने रथ पे बैठ के जगत के नाथ पधारे हैं.., मंजू गर्ग ने थाने पलकां में बंद कर राखूं श्याम.., मंजू सोनी व कृष्णा गोयल ने सांवरिया ले चल परली पार.., अलका सोनी व पिंकी सोनी ने काली कमली वाला मेरा यार है.. भजन की प्रस्तुति दी। अंत में श्याम माई डियर मस्ताना, दीवानों का दीवाना.. भजन पर सभी आनंदित होकर झूम उठे। इससे पूर्व हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी, रथयात्रा समिति प्रमुख विजय तंवर, मोनू अरोड़ा, सुमित सारस्वत, कुसुम डाणी, साधना सारस्वत, अर्चना बेरीवाला, सुलेखा झा, सुमन पालड़िया, कविता शर्मा, अंजू हेड़ा ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। पं.शिवरतन दाधीच ने बांकेबिहारी व जगन्नाथ महाप्रभु की आरती की। कार्यक्रम में कांता सोमानी, मीनू शर्मा, भारती कुमावत, सुनीता साहू, कृपाली तंवर, आरती सोमानी, रेखा शर्मा, उषा गर्ग, राधेश्याम शर्मा, सुरेश रायपुरिया, सतीश गर्ग, गोपाल चतुर्वेदी, किशोर अग्रवाल, अनिल शर्मा, महेश सिंहल, राधेश्याम डाणी, प्रेम जिंदल, नरेश झंवर, मुकेश चौहान, राहुल अग्रवाल, कौशल्या फतेहपुरिया, उर्मिला भाटी, प्रियंका चतुर्वेदी, राखी गर्ग, पुष्पा अरोड़ा, कोमल चतुर्वेदी, नटवर अरोड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, विष्णु चौटिया, दिलीप शर्मा सहित कई भक्त शामिल हुए।

धार्मिक वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें..Click Here for Subscribe Youtube Channel


गुरुवार को सजेगी लडडू गोपाल की झांकी

गुरुवार को श्यामा श्याम वंदना परिवार के गायक गोपाल वर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। जगन्नाथ महाप्रभु के दरबार में लडडू गोपाल की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भक्त अपने घरों में विराजित लडडू गोपाल का शृंगार कर दरबार में लाएंगे। -सुमित सारस्वत SP, मो.09462737273

यह भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ के दरबार में मुस्लिम गायक के भजन


बांकेबिहारी व राधारानी का मनमोहक शृंगार।
 फूल बंगले में विराजे जगन्नाथ महाप्रभु। 
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support