राजस्थान के ब्यावर में मदर्स डे (Mothers Day) पर दर्दनाक हादसा घटित हुआ. यहां आग में झुलसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक मां और उनकी दो मासूम बेटियां हैं.
ब्यावर (Beawar) जिले के कानेचा उदावतान गांव में आग की लपटों में तीन जिंदगियां झुलस गई. रसोई में चाय बनाते वक्त गैस लीकेज होने के कारण भीषण आग लग गई. हादसा इतना भयावह था कि घर में मौजूद मां बेटियों को बाहर निकलने का वक्त नहीं मिला और तीनों की मौत हो गई. हादसे में 28 वर्षीय मनीषा पत्नी दीपसिंह रावत और उनकी पुत्री 8 वर्षीय नव्या व 5 वर्षीय पल्लवी की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- दुबई में ब्यावर का अकबर लापता
आग लगने की सूचना पाकर ब्यावर से दमकल मौके पर पहुंची. दमकल प्रभारी ताराचंद भट्ट ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. हादसे की तस्वीरें विचलित कर देने वाली है. रसोई में मां और बेटियों का शरीर जलकर कंकाल बन गया. पुलिस ने तीनों शव ब्यावर जिला अस्पताल भिजवाए. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे. इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया. पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल दिखाई दिया. ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मिनरल उद्योग पर संकट
May 12, 2026
मदर्स डे पर दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, आग में दो बेटियों के झुलसी मां - Three Killed in Tragic Accident on Mothers Day
November 7, 2023
पटाखों से गई विवाहिता की जान, दीपावली पूर्व ब्यावर में भीषण आगजनी - Massive Fire in Rajasthan on Diwali
✍ सुमित सारस्वत
दीपावली पर पटाखे जानलेवा हैं. इन्हीं पटाखों की वजह से राजस्थान के ब्यावर में आज बुधवार तड़के एक युवा महिला ने जान गंवा दी. यहां नेहरु गेट इलाके के एक रिहायशी मकान में आगजनी की भीषण घटना ने सनसनी फैला दी. हादसे के बाद दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया.
जानकारी के मुताबिक, ब्यावर के नेहरु गेट इलाके में रहने वाले राजेंद्र माली अपने रिहायशी मकान में पटाखे का कारोबार करते हैं. इसके लिए प्रशासन ने लाइसेंस दिया है. सरकारी अनुमति के बाद ही वे अपने मकान के बाहर दुकान लगाकर पटाखों की बिक्री कर रहे थे. मकान के अंदर ही गोदाम बना रखा है. मंगलवार तड़के करीब चार बजे राजेंद्र अपने परिवार के साथ पटाखे पैक कर रहे थे. इस दौरान अचानक आग लग जाने से मकान धूं-धूं कर जलने लगा. राजेंद्र का पूरा परिवार घबराकर घर से बाहर निकला. मकान में रखे पटाखे फूटने पर हुए धमाकों से इलाका दहल गया. क्षेत्र के लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए. क्षेत्र में दहशत के साथ अफरा-तफरी मच गई.
यह भी पढ़ें- सुसाइड के मामलों ने बढ़ाई पेरेंट्स की चिंता
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
इत्तला मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. दमकल के दो वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शी अश्विनी प्रजापति ने बताया कि हादसे में मकान मालिक राजेंद्र की विवाहिता पुत्री डिंपल सांखला की मौत हो गई. विवाहिता की उम्र करीब 27 वर्ष बताई है. भीषण आगजनी की सूचना पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह, एसपी नरेंद्र सिंह, एसडीएम मृदुल सिंह भी घटनास्थल का जायजा लेने मय टीम मौके पर पहुंचे.
यह भी पढ़ें- भगवान तू जालिम क्यों बन गया!
'काल' ने रोका पीहर में
पीड़ित परिवार के मित्र अश्विनी ने बताया कि राजेंद्र की पुत्री डिंपल सांखला शादीशुदा है और उनके दो साल की पुत्री है. डिंपल का पीहर निकट ही कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में है, इसलिए वे अपने पिता के काम में मदद करने के लिए आ जाती थी. रोजाना शाम तक घर लौट जाती थी लेकिन सोमवार रात देर हो जाने पर पीहर में ही रूक गई. आग लगने के बाद परिवार के साथ डिंपल भी सुरक्षित घर से बाहर निकल गई थी लेकिन उसका मोबाइल अंदर ही रह गया. वो मोबाइल लाने के अंदर दौड़ी लेकिन 'काल' ने आग की लपटों में घेर लिया और उसकी मृत्यु हो गई. ©सुमित सारस्वत, मो.9462737273
यह भी पढ़ें- नुपूर की कहानी सुनकर क्यों रोए बिग बी
July 13, 2017
आग का गोला बनी राजस्थान से गुजरात जा रही रोडवेज बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान | Burning Bus | OMG
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
Clicke Here for Live Video







