Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label jain bhakti. Show all posts
Showing posts with label jain bhakti. Show all posts

August 22, 2024

इंजीनियर की जॉब छोड़कर अपनाया संयम, अब हर्षा और ज्योति सफेद कपड़े पहनकर बनेंगी साध्वी

ब्यावर की इंजीनियर हर्षा कोठारी ने सांसारिक जीवन त्यागने का मन बनाया है. अब वे संयम पथ पर बढ़ी है. ब्यावर में मेवाडी गेट निवासी अशोक कोठारी व उषा कोठारी की 28 वर्षीय बेटी हर्षा ने जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने के लिए भीलवाड़ा में आयाेजित शिखर महोत्सव में जैन आचार्य रामलाल म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि म.सा. के चरणों में आज्ञा पत्र समर्पित किया.

यह भी पढ़ें- केरल में क्यों हो रही RSS की बैठक?

गुरुवार को गुरुवृंद ने उनका भाव स्वीकार करते हुए दीक्षा घोषणा की. साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर के प्रवक्ता नोरतमल बाबेल ने बताया कि मुमुक्षु हर्षा कोठारी की दीक्षा आगामी 3 दिसंबर को होगी. दीक्षा का समाचार मिलते ही साधुमार्गी जैन संघ व सकल जैन समाज में हर्ष छा गया. समता भवन में श्रावक-श्राविकाओं ने हर्ष का जयघोष किया.

यह भी पढ़ें- पहाड़ों में पुत्र को तलाश रहे पिता


जैन आचार्य ने ब्यावर की हर्षा के साथ ही निम्बाहेड़ा निवासी मुमुक्षु ज्योति कांठेड़ को भी दीक्षा प्रदान करने की सहमति प्रदान की है. राजमल कांठेड़ व टीना कांठेड़ की 26 वर्षीय बेटी ज्योति ने भी साधु जीवन अपनाने का फैसला करते हुए दीक्षा की आज्ञा मांगी थी. इनकी दीक्षा 7 फरवरी 2025 को होगी. ©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- सोशियल मीडिया पर लड़ रहे सियासी युद्ध

Sumit Saraswat available on :

Share:

August 19, 2023

जैन समाज श्रद्धापूर्वक मना रहा पर्युषण पर्व, प्रभु भक्ति में झूमे भक्त - Jain Bhakti In Beawar

ब्यावर में आयोजित प्रभु भक्ति में झूमते जैन श्रावक.

धार्मिक नगरी ब्यावर में गीता भवन के निकट भगवान महावीर जन्मोत्सव पर प्रभु भक्ति का आयोजन हुआ. रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावटी सामान से भगवान महावीर स्वामी का सुंदर दरबार सजाया. प्रभु भक्ति का शुभारंभ राकेश भंडारी ने अरिहंतों को नमस्कार.. और मेरे मन में पार्श्वनाथ.. भजन गाकर किया. इसके बाद राजेश जैन ने बाजे कुंडलपुर बधाई और भगवान की लोरियां सुनाई. पवन मूथा, संजय बरड़िया व अन्य ने भी भजन गाकर प्रभु भक्ति की. भगवान के भजनों पर भक्त झूम उठे.

ब्यावर में आयोजित प्रभु भक्ति का लाभार्थी परिवार.
 

भक्ति कार्यक्रम में लाभार्थी शकुंतला कांकरिया, मनीष कांकरिया, जैन खरतरगच्छ संस्थान अध्यक्ष बलवंत रांका, रिखबचंद खटोड़, कमल श्रीश्रीमाल, दौलत भंसाली, राजीव जैन, प्रदीप जैन, आर.सी. सिंघवी, मोंटू, जिनेंद्र, पुलकित श्रीश्रीमाल, ऋषभ भंडारी, हर्ष जिंदानी, श्रेयांश मूथा, पदम भंसाली, गणपत डोसी, गौतम चौपड़ा, अभय चौपड़ा, राजू मेहता, के.सी. डोसी, महेंद्र बोहरा, संजय नाहर, प्रकाश मकाना, सुनील ओस्तवाल, निर्मल खींवसरा, विजयराज छल्लाणी, सुनील जैथल्या, प्रिंस ओस्तवाल समेत बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, कांकरोली व अन्य स्थानों से धर्मप्रेमी पहुंचे. -सुमित सारस्वत

प्रभु भक्ति में सजा भगवान महावीर स्वामी का दरबार.

Sumit Saraswat available on :
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support