Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label Sawan Mahotsav. Show all posts
Showing posts with label Sawan Mahotsav. Show all posts

August 1, 2023

Sawan Shivratri Date - सावन शिवरात्रि पर सालों बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, जानें कब करें पूजा ?

 


इस साल सावन की पहली मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 को है. दूसरी मासिक शिवरात्रि Masik Shivratri 14 अगस्त 2023 को है. इस बार सावन अधिकमास भी रहेगा. यही वजह है कि सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है.
 
 
पहली सावन शिवरात्रि Sawan Shivratri 2023 कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को रात 8 बजकर 32 मिनट से 16 जुलाई को रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. शिवरात्रि Shivaratri में शिव पूजा निशिता काल मुहूर्त में की जाती है. सावन में अधिकमास की मासिक शिवरात्रि चतुर्दशी तिथि 14 अगस्त को सुबह 12 बजकर 25 मिनट से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. मान्यता है सावन शिवरात्रि के दिन शिव जी Lord Shiva का अभिषेक और पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. सभी तरह के दुख दूर होते हैं और मनचाहा फल मिलता है. शिवरात्रि पर रात्रि प्रहर की पूजा का अधिक महत्व है. इस दिन चारों पहर पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है.

वीडियो में देखें- बाल कृष्ण की नटखट लीलाएं

वीडियो में देखें- कैसे होता है कृष्ण का अभिषेक

उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इसे लाइक और शेयर करें। धर्म, संस्कृति और व्रत, त्योहार से जुड़ी ताजा अपडेट और नई जानकारियों के लिए सब्सक्राइब करें। फिर मिलेंगे, एक और नई जानकारी के साथ, तब तक खुश रहिए और दूसरों को भी खुश रखिए। जय श्री कृष्ण हर हर महादेव


Sumit Saraswat available on :
Share:

August 2, 2018

सतरंगी सावन उत्सव में थिरकी रसिकाएं | Satrangi Sawan Utsav

ब्यावर (राजस्थान)। रसिका मंडल की ओर से फतेहपुरिया बगीची में सतरंगी सावन उत्सव आयोजित किया गया। सतरंगी लहरिए से सजे दरबार में रासबिहारी व राधारानी का झूला सजाया गया। महिलाओं ने ठाकुरजी को झूलते हुए भक्ति आनंद लिया।


कार्यक्रम संयोजक रीना बंसल ने बताया कि सावन के मौके पर आयोजित आनंदमय कार्यक्रम में गायक भागचंद सोनी व सुमित सारस्वत ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। मेरे लाल लाड़ली को झूला झुला रहे हैं.., कितना प्यारा है श्रृंगार तेरी लेऊं नजर उतार.., फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी.., सावन का महीना झूले राधा नंदकिशोर.. जैसे भजनों पर सभी झूम उठे। गौतम सोलीवाल, किशन सोनी, यश त्रिपाठी, विजय भट्ट, भरत ने सह गायन किया।

ठाकुरजी का गुलाब व मोगरे के फूलों और मोरपंख से नयनाभिराम श्रृंगार कर मनमोहक दरबार सजाया गया। सुंदर दरबार में रीना बंसल, मधु जोशी व रेखा गोयल ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी तो सभी आनंदित हो उठे। निधि झंवर, अंजू हेड़ा, स्वाति राठी, विनीता अग्रवाल ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन सुमित सारस्वत ने किया। कार्यक्रम के बीच हुई रोचक प्रतियोगिताएं में सभी ने उत्साह से भाग लिया। इसमें अमेरिका की मंजू जैन, गुजरात की टीना अग्रवाल, मुंबई की अनुपमा उपाध्याय, ब्यावर की सिमलेश नंदनी, राजुल मूथा, अंजू गर्ग, कीर्ति मालपानी, रानू जोशी, शीतल भूतड़ा, संध्या प्रजापति, नमिता जालान, संगीता गर्ग विजेता रही।
कार्यक्रम में अमिता बंसल, सुनीता हेड़ा, नीता कुमावत, सारिका यादव, दीपिका शर्मा, कांता सोमानी, हेमलता गर्ग, आशा जैन, कांता बंसल, संगीता यादव, बबीता कुमावत, शिल्पा सुराणा, अभिलाषा डांगी, शीतल जिंदल, संगीता गर्ग, लता शर्मा, आनंदी सोनी, पूनम जोशी, अमिता गुप्ता, मनीषा जैन, रेखा बाहेती, शशि मोदी, ललिता जालान, शकुंतला सोलंकी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेंClick Here 

Sumit Saraswat available on :

Share:

August 3, 2017

गीत मल्हार मैं गाऊंगी मेरे आए सांवरिया..

पवित्रा एकादशी के मौके पर गुरुवार को ब्यावर में सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में सावन झूला महोत्सव मनाया गया। इसमें हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से सावन व हिंडोला भजनों के साथ कीर्तन किया गया।
हीरालाल जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि गायक विजय तंवर ने आयो प्यारो सावन मास गजानंद पधारो.. भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद तंवर ने रिमझिम बरस रही है बदरिया कान्हा भीगी जाऊं रे.., झूले राधेजी के संग नंदलाल सखियां.., अजय सोलंकी ने उमड़ घुमड़ कर काली घटा स्वागत में शोर मचाती है.., चतुर्भुज साहू ने सावन को म्हने लहरियो मंगा दे रसिया.., हिमांशु चौहान ने बड़ी देर भाई नंदलाला.., सुगना तंवर ने गीत मल्हार मैं गाऊंगी मेरे आए सांवरिया.., शोभा चोटिया ने मैं तो दर्शन करबा आया श्याम.., बालकिशन मित्तल ने राधेजी झूलन ने चालो.., सुरेश शर्मा ने झूला झूले कान्हा नन्द भवन में.., तेजनारायण व्यास ने आनंद के झूले में झूले राधा और बनवारी.. भजन की संगीतमय प्रस्तुति दी। पंडित शिवरत्न दाधीच ने राधा-रासबिहारी का मनमोहक झूला सजाया। कार्यक्रम में रामराज गर्ग, महेंद्र सलेमाबादी, सुमित सारस्वत, विष्णुप्रकाश चोटिया, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, गोपाल चतुर्वेदी, सुरेश रायपुरिया, नटवर अरोड़ा, जसवंत चावड़ा, अनिल शर्मा, नरेश झंवर, कौशल्या फतेहपुरिया, अर्चना बेरीवाला, रेखा बाहेती, कंचन तंवर, मीनू शर्मा, साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, वीणा झंवर, कोमल चतुर्वेदी सहित कई भक्तों ने भाग लिया।

Share:

July 19, 2017

चांदी के झूले में झूले राधा-रासबिहारी | कृष्ण राधिका के भजनों पर झूमी महिलाएं

सावन का महीना, फूलों की वर्षा, कृष्ण राधिका के भजन और चांदी के झूले में झूलते राधा-रासबिहारी। यह मनभावन नजारा था बुधवार को राजस्थान के ब्यावर में बने भव्य श्री बांकेबिहारी मंदिर में। यहां सावन एकादशी के मौके पर एक शाम राधा-रासबिहारी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्री कृष्ण राधिका मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई।
चित्र-विचित्र समान विख्यात ब्यावर में गायिका मधु-तनीषा सोलीवाल की जोड़ी। 
श्री हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद गायिका मधु सोलीवाल ने तुम दौड़े आना सांवरे मैं रास दिखाऊंगी.., सज रहे मेरे घनश्याम सुनहरे झूले में.., पर्दा हमसे क्यूं करते हो बिहारीजी.. भजन की प्रस्तुति दी। गायिका तनीषा सोलीवाल ने झूला महोत्सव आया रे आजा सांवरिया.., जाए छुपे हो कहां बांकेबिहारीजी.., करुणामयी कृपा कीजिए श्रीराधे.. भजन की प्रस्तुति दी। गीता चौहान ने कर गए दिल पे टोना, बांकेबिहारी के नैना.., इंद्रा सोलीवाल ने मैं तो म्हारा श्याम ने रिझावण आया हां.., भगवती सोलीवाल ने दिल की पतंग मेरे सांवरे बांध ले अपनी डोर.., आनंदी सोनी ने पत्थर की राधा प्यारी, पत्थर के कृष्ण मुरारी.., रेखा सोनी ने मुझे अपने रंग में रंग ले दिलदार सांवरे.. भजन की प्रस्तुति दी। प्रेम परिहार, संध्या सोनी, ऊषा सोलीवाल, निर्मला सोनी ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों की धुनों पर महिलाएं भाव विभोर होकर झूम रही थी।


झूला महोत्सव में भक्ति का आनंद लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब। 

भजनों की प्रस्तुति देती कृष्ण राधिका मंडल की सदस्याएं।
पंडित शिवरतन दाधीच ने बांकेबिहारीजी का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर चांदी का झूला सजाया। भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ राधारानी और बिहारीजी को झुलाया। दामोदर सर्राफ व कमल सिंहल ने परिवार सहित झूला महोत्सव का मनोरथ लिया। कार्यक्रम में दिलीप सोलीवाल, पुरूषोत्तम सोलीवाल, गौतम सोलीवाल, संतोष सर्राफ, खुशबू सिंहल, कुसुम डाणी, कीर्ति मालपानी, कांता सोमानी, साधना सारस्वत, सुमित्रा जैथल्या, संतोष सोनी, महेंद्र सलेमाबादी, सुमित सारस्वत, दिनेश जैन, राधेश्याम डाणी, सतीश गर्ग, लता शर्मा, उर्मिला भाटी, अंजू गर्ग, आरती सोमानी, गंगा कच्छावा, संगीता दवे, कोमल चतुर्वेदी, कल्याणी अवधिया, रेणु बंसल, ममता गुप्ता, प्रीति खंडेलवाल, ट्विंकल गर्ग, संध्या अग्रवाल, पुष्पा पाराशर, अर्चना बेरीवाला, राखी गर्ग, मंजू गर्ग, सुनील जैथल्या, मनोज शर्मा, केवलकृष्ण गांधी, विष्णुकांत अवधिया सहित सैंकड़ों भक्तों ने बिहारीजी के भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
श्री बांकेबिहारी के दरबार में श्री कृष्ण राधिका मंडल की सदस्याएं।

उत्साह से मनाएंगे हरियाली तीज
श्री बांकेबिहारी मंदिर में आगामी बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। 26 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार की ओर से हरियाला आनंदोत्सव मनाया जाएगा। इसमें श्याम परिवार के गायक निशांत मंगल, विजय मंडोरा, मनोज शर्मा, सुमित सारस्वत, गौरव गर्ग की ओर से ठाकुरजी के हिंडोला भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। -सुमित सारस्वत 'SP', मो.09462737273 

Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support