Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label International News. Show all posts
Showing posts with label International News. Show all posts

December 3, 2017

मोरारी बापू ने रामकथा में दिया नया नारा | Morari Bapu gave New Slogan

गुजरात के सूरत में भारतीय सेना को समर्पित मानस शहीद रामकथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक मोरारी बापू ने नया नारा दिया है- जय ईमान। शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए बापू ने कहा कि 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था- जय जवान जय किसान। इसके बाद 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण की सफलता के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शास्त्री के नारे में जय विज्ञान जोड़ते हुए नया नारा दिया- जय जवान जय किसान जय विज्ञान। 2 दिसंबर, 2017 को रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू ने इस नारे में जय ईमान जोड़ते हुए नया नारा दिया- जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय ईमान। बापू ने कहा, वर्तमान वक्त में बेईमानी का बोलबाला बढ़ रहा है। ऐसे में ईमानदारी की बेहद जरूरत है। इसी सोच के साथ व्यासपीठ ने यह नया नारा दिया है। कथा में मौजूद देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं और सैनिकों ने बापू के इस नए नारे की सराहना की। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273



अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में दें..
Sumit Saraswat available on :
Share:

November 27, 2017

श्मशान में रचाई शादी, चिता के लिए फेरे | Marriage in Shamshan


जिस श्मशान में जाने से लोग खौफजदा हो जाते हैं वहां एक युगल ने शादी रचाकर नए जीवन की शुरुआत की। सुनकर यकीन नहीं हुआ होगा मगर यह सच है। गुजरात के भावनगर जिले में महुवा के श्मशान को सुन्दर सजाया गया। यहां वर-वधु ने चिता के फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
दरअसल गत अक्टूबर माह में कथावाचक मोरारी बापू ने मोक्ष नगरी काशी में नौ दिवसीय रामकथा में मुक्तिधाम का महत्व बताते हुए कहा था कि जन्म और मृत्यु का उत्सव श्मशान भूमि में मनाना चाहिए। इससे प्रेरणा लेकर महुवा में रविवार को एक पुजारी के बेटे ने श्मशान भूमि से ही वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। दूल्हे घनश्याम और दुल्हन पारुल ने चिता के फेरे लेकर वैवाहिक रस्म निभाई। इस मौके पर वर और वधू पक्ष के सभी लोग मौजूद रहे और उन्होंने जोड़े को सफल जीवन का आशीर्वाद दिया।
श्मशान घाट जहां मनहूसियत का आलम होता है, वहां इस बार रौनक थी और लोगों के चेहरे खुशी से खिले थे। घनश्याम ने कहा, ‘मोरारी बापू ने कहा था कि मसान महातीर्थ है। तभी संकल्प ले लिया था कि श्मशान में ही विवाह करूंगा। पारुल से कहा कि सुनते तो सब हैं, लेकिन अमल भी करना जरूरी है। पारुल भी इसके लिए तैयार हो गई।’ -सुमित सारस्वत, मो.9462737273

पंडित ने मना किया तो बापू ने करवाए फेरे
श्मशान में शादी करने की इच्छा लेकर यह जोड़ा मोरारी बापू के जन्मस्थल तलगाजरडा में उनसे मिला और बापू ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया। श्मशान में शादी करवाने के लिए जब कोई पंडित तैयार नहीं हुआ तो खुद मोरारी बापू श्मशान पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्मशान घाट पर घनश्याम और पारुल की शादी संपन्न कराई। खास बात यह रही है कि श्मशान घाट पर शादी की सभी रस्में पूरी की गईं।


पढ़ें : बापू बोले, मसान में जाकर पार्टी करो

मृत्यु सच्चाई है इसका उत्सव मनाएं
विवाह के मौके पर श्मशान भूमि का महत्व समझाते हुए मोरारी बापू ने कहा, 'मृत्यु पीड़ा लेकर आती है लेकिन यह महादेव का खेल है। श्मशान में हम सदा के लिए सो जाते हैं लेकिन यही वह जगह है जहां से हम सदा के लिए जाग सकते हैं। श्मशान घाट सत्य, प्रेम, करुणा को दर्शाता है।' राम कथा वाचक ने सत्य, प्रेम और करुणा को समझाते हुए कहा कि मृत्यु जीवन की एकमात्र सच्चाई है जिसका हमें उत्सव मनाना चाहिए। जबकि श्मशान में जलने वाली चिता जाति-धर्म और कर्मों से ऊपर उठकर सभी को स्वीकार करती है, चिता के लिए सभी के प्रति प्रेम होता है। श्मशान घाट पर ही करुणा का प्रादुर्भाव होता है जहां भगवान शिव मोक्ष प्रदान कर सकते हैं।

देखें : Top 5 Indian Wedding Video

उम्मीद है यहां होंगे सामूहिक विवाह
मोरारी बापू ने कहा कि श्मशान अति पवित्र भूमि है। यहां आने से जीवन में वैराग्य भाव नहीं आता। उम्मीद है कि श्मशान भूमि में सामूहिक विवाह भी होंगे। दुल्हन पारुल ने कहा कि बापू से मिलकर उनकी सारी शंकाएं दूर हाे गईं। इसलिए वह श्मशान में फेरों को तैयार हो गई।

देखें : ऐसी वरमाला जिसे देखकर हंसी नहीं रुकेगी


Sumit Saraswat available on :
Share:

November 18, 2017

भारत की मानुषी छिल्लर के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2017 का ताज | Miss World 2017 Manushi Chhillar

17 साल बाद एक बार फिर विश्व सुंदरी का ताज भारत की बेटी के सिर पर सजा है. भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है. उनसे पहले ये खिताब 17 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था. छिल्लर ने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है.

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मानुषी के विजेता बनने की घोषणा की गई. ट्वीट में कहा गया है, ‘‘मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता, मिस इंडिया मानुषी छिल्लर हैं.’’ मानुषी इंग्लैंड, फ्रांस, कीनिया और मैक्सिको की प्रतिभागियों के साथ आखिरी पांच दावेदारों में शामिल हुईं. प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं. पिछले साल की मिस वर्ल्ड स्टीफेनी डेल वेले ने मानुषी को ताज पहनाया.


शीर्ष पांच प्रतिभागियों में जगह बनाने के बाद मानुषी से सवाल किया गया कि उनके मुताबिक कौन सा पेशा सर्वाधिक वेतन का हकदार है? उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मां सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार है और जब आप वेतन की बात करते हैं तो यह सिर्फ नकदी नहीं है बल्कि मेरा मानना है कि यह प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं. मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं.’’ मानुषी ने कहा, ‘‘सभी मांएं अपने बच्चों के बहुत कुछ त्याग करती हैं. इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन का हकदार है.’’ इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं. वर्ष 1999 में यह खिताब भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी के नाम हुआ था.


साल 1997 में डायना हेडन और 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं थी. मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय सुंदरी रीटा फारिया हैं जिन्होंने 1966 में यह खिताब अपने नाम किया था. मिस वर्ल्ड की वेबसाइट पर मौजूद मानुषी के प्रोफाइल के अनुसार हृदय रोग सर्जन बनना चाहती हैं और ग्रामीण इलाकों में बहुत सारे गैर लाभकारी अस्पताल खोलना चाहती हैं.

वह प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांग्ना हैं. उनको खेल-कूद में काफी दिलचस्पी है. स्केचिंग और पेटिंग भी उन्हें पसंद है. वेबसासइट पर निजी जिंदगी का उनका मकसद के बारे में लिखा गया है, ‘‘जब आप सपना देखना बंद कर देते हैं तो जीना बंद कर देते हैं और अपने सपनों में उड़ान भरने का हौसला खो देते हैं. खुद पर भरोसे की क्षमता आपकी जिंदगी को जीने लायक बनाती है.’’
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support