काम सस्ता होना चाहिए, रिजल्ट चाहे जो आए. इसी सोच के चलते कुछ लोग अपने प्रोग्राम में सस्ता फोटोग्राफर बुला लेते हैं. ऐसा फोटोग्राफर जिसके बारे में जानते तक नहीं, यह भी नहीं सोचते कि उससे फोटोग्राफी करवाना सुरक्षित भी होगा या नहीं, क्योंकि आपके परिवार की हर महिला की हर तरह की तस्वीरें क्लिक करेगा. लेकिन इतना कोई नहीं सोचता, सोचते हैं तो बस इतना कि काम सस्ते में हो रहा है.
यह भी पढ़ें- घूंघट में महिला अधिकारी ने क्या किया
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर की एक शादी में परिवार ने फोटोग्राफी के लिए फोटोग्राफर को बुलाया. फोटोग्राफी करते-करते दूल्हे की बहन और फोटोग्राफर की नजरें मिली तो दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. बस फिर क्या था, वो फोटोग्राफर दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया. मामला सामने आने के बाद लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी में आया फोटोग्राफर बेटी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया है. पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. ©सुमित सारस्वत
March 13, 2024
दूल्हे की बहन को ले भागा फोटोग्राफर, जानें क्यों हुआ यह कांड
December 23, 2023
मनीष की रिहाई से ट्रेंड हुए तेजस्वी, 9 महीने बाद जेल से बाहर आया यूट्यूबर - Manish Kashyap News
✍🏻 सुमित सारस्वत
पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) से सशर्त जमानत मिलने के बाद बिहार (Bihar) के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Youtuber Manish Kashyap) रिहा कर दिए गए हैं. 9 महीने बाद बेऊर जेल से रिहाई मिलने पर मनीष का स्वागत करने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ आई. जेल से बाहर निकलते ही मनीष ने बिहार सरकार पर निशाना साधा. मीडिया से बातचीत में कहा कि 'बिहार में कंस की सरकार चल रही है. मेरे खिलाफ साजिश कर 9 महीने जेल में रखा. भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लिया था. बिहार में बहुत सारे कंस हैं, जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश की थी. ये सजा मुझे कोर्ट ने नहीं, नेताओं ने दी थी. मुझ पर एनएसए लगा दिया गया था, जिसे कोर्ट ने हटा दिया. ये जो भीड़ मौजूद है, मैं इनकी आंखों की उम्मीद पूरी करूंगा. जो भी मेरे भाग्य में होगा, वो होगा.'
मनीष की रिहाई के बाद 'एक्स' पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. दरअसल, लोग मनीष के साथ हुए कृत्य को गलत करार देते हुए इसे तेजस्वी का पतन बता रहे हैं. लोग मनीष को बिहार का भविष्य बता रहे हैं. रिहाई के बाद राजनीति में आने के सवाल पर मनीष ने मीडिया से कहा कि 'अगर भाग्य में होगा तो मैं इन लोगों के बीच पत्रकार के रूप में पत्रकारिता करूंगा. मुझे बिहार को बदलना है.'
आपको बता दें कि तमिलनाडु (Tamilnadu) में बिहारियों पर हमले के कथित वीडियो वायरल करने के मामले में मनीष कश्यप के खिलाफ मदुरै में केस हुआ था. इसके बाद उन पर बिहार में भी आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए. कुछ समय तक मनीष कश्यप को तमिलनाडु की मदुरै जेल में भी रखा गया. इसके बाद प्रोडक्शन वारंट पर बिहार पुलिस (Bihar Police) उन्हें लेकर पटना आई थी. अब उन्हें सभी मामलों में जमानत मिल गई है. ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- वसुंधरा राजे की सादगी देखिए
Sumit Saraswat available on :






