✍🏻 सुमित सारस्वत
विश्व विख्यात खाटू श्याम जी (Khatu Shyam Ji) के भक्तों को पूरे साल फागण महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. यूं तो बाबा के धाम खाटू (Khatu) में हर महीने एकादशी को मेला लगता है लेकिन फाल्गुन का मेला सबसे खास है. यह एक ऐसा मेला (Fair) है जिसमें बाबा का हर भक्त देश दुनिया से खाटू धाम में हाजरी लगाने पहुंचता है. सड़कों पर हर तरफ लाखों भक्त दिखाई देते हैं. चारों तरफ रंग बिरंगे निशान लहराते हैं. हाथों में निशान लेकर भक्त रिंगस से खाटू की पदयात्रा करते हैं.
यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ी पेरेंट्स की चिंता?
इस साल बाबा का लक्खी मेला (Khatu Lakhi Mela) 28 फरवरी से शुरू होगा. 11 मार्च तक चलने वाले इस विशाल मेले के लिए मंदिर कमेटी और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. मेले के दौरान भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कुछ नियम भी लागू किए हैं. इस बार मेले में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह से बंद रहेगी. केवल सरकारी प्रोटोकॉल वाले अतिथियों को ही विशेष सुविधा से दर्शन करवाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का अहम फैसला
मेले के दौरान 8 फीट से ऊंचे निशान भी प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिए हैं. अब 8 फीट से ऊंचा निशान (Flag) लाने पर मेला परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा. डीजे और शराब पर भी सख्त रोक रहेगी. कांटों वाले गुलाब (Rose) और कांच की इत्र शीशी भी मंदिर में नहीं ला सकेंगे. मेले के दौरान इनकी बिक्री करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ©सुमित सारस्वत
February 12, 2025
विश्व विख्यात है खाटू श्याम का लक्खी मेला, जानें इस साल कब होगा शुरू - Khatu Shyam Mela 2025
December 27, 2023
Khatu Shyam Padyatra : शीश के दानी का ऐसे किया दीदार, पहली बार 250 किलोमीटर पैदल यात्रा कर खाटू पहुंचे ब्यावर के भक्त
सड़क पर भक्तों की लंबी कतार, हाथों में ध्वज निशान, लखदातार के जयकारे, भजनों पर झूमते श्रद्वालु और बाबा श्याम का रथ। यह नजारा दिखा खाटू नगरी में। जहां ब्यावर से पहली बार 250 किलोमीटर की पदयात्रा कर भक्त पहुंचे। पालकी में सवार होकर दरबार में पहुंची बाबा श्याम की सवारी और भक्तों का सैलाब देखने वालों का मन मोह रहा था। खाटूनगरी लखदातार के जयकाराें से गुंजायमान हो गई।
सुमित सारस्वत ने बताया कि कलयुग अवतारी बाबा श्याम के विश्व विख्यात खाटूधाम में ब्यावर (Beawar) के भक्तों का सैलाब उमड़ा। शहर के 500 से ज्यादा श्रद्वालु हर्षोल्लास से झूमते हुए बाबा श्याम (Khatu Shyam Baba) के दरबार में पहुंचे और निशान अर्पित कर सामूहिक दर्शन किया। बाबा से ब्यावर जिले के विकास और सुख-समृद्धि की कामना की। यह यात्रा गत 17 दिसंबर को संयोजक राजेंद्र सिंह राठौड़, मयंक सिंहल, यश सोलंकी व श्याम सिंह निर्वाण के नेतृत्व में ब्यावर के श्री श्याम मंदिर (Shyam Mandir) से प्रारंभ हुई थी। यहां से अजमेर, किशनगढ़, दूदू, जयपुर, हरमाड़ा, चौमूं होते हुए रिंगस पहुंची। 80 पदयात्रियों से शुरू हुई इस पदयात्रा ने जब रिंगस से प्रस्थान किया तो ब्यावर के 500 से ज्यादा श्रद्वालु (Devotees) इसमें शामिल हुए।
पालकी में लखदातार के दरबार पहुंचे प्रभु श्याम
रिंगस के प्राचीन श्याम मंदिर में पंडित विकास शास्त्री व मनोज शर्मा ने भक्तों को पूजा-अर्चना करवाई और भगवान की आरती की। इसके बाद श्रद्वालु गाजे-बाजे के साथ झूमते हुए खाटू की तरफ बढ़े। दिल्ली (Delhi) से मंगवाए गए विशेष सतरंगी फूलों से सजा बाबा का रथ भी यात्रा में भक्तों के साथ शामिल रहा। मार्ग में जगह-जगह आमजन ने शीश के दानी का पूजन कर यात्रियों का स्वागत किया। खाटू (Khatu) के ताेरण द्वार पहुंचने पर बाबा की आरती की। इसके बाद आतिशबाजी के बीच श्याम प्रभु को फूलों से सजी पालकी में लेकर खाटू की गलियों से गुजरे तो लोग ठहर गए। देशभर से धार्मिक नगरी में पहुंचे भक्त बाबा की झलक पाने को बेताब दिखाई दिए। अधिकांश भक्तों ने इस सुंदर नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। जैसे ही यह पालकी मंदिर परिसर में पहुंची तो चारों तरफ जयकारे गूंजने लगे। कुछ पल के लिए पालकी में सवार ब्यावर के बाबा का खाटू नरेश (Khatu Naresh) से मिलन हुआ। मंदिर में मौजूद भक्तों को यह दुर्लभ नजारा देखने का सौभाग्य मिला।पदयात्रा में बच्चे भी हुए शामिल
इस पदयात्रा में 7 वर्षीय शुभम सोनी, 10 वर्षीय धैर्यवर्धन सोनी, 11 वर्षीय विदिक शर्मा, 11 वर्षीय राहुल सोनी, 14 वर्षीय अनन्या सक्सेना समेत कई बच्चे भी शामिल हुए। इन बच्चों ने हाथों में निशान लेकर रिंगस से खाटू की पदयात्रा की। दिल्ली से सिमरन कौर, जयपुर से साक्षी सिंहल, तनुज सिंहल, निक्की लोहिया, बीकानेर से चिराग गोयल, जिज्ञासा गोयल समेत कई अन्य स्थानों के भक्त भी शामिल हुए। निशांत मंगल, विजय मंडोरा, हर्ष गर्ग, पवन सोनी, हर्षल चौहान, निर्मल सिंह, अंकित शर्मा ने सेवाएं दी। ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- कैसे खाटू पहुंचे पदयात्री ?
Sumit Saraswat available on :
December 25, 2023
Khatu Shyam Padyatra : पहली बार ब्यावर से पदयात्रा कर बाबा श्याम का दर्शन करेंगे 300 से ज्यादा श्रद्वालु
कलयुग अवतारी बाबा श्याम के विश्व विख्यात खाटूधाम में मंगलवार को ब्यावर के भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। शहर के 300 से ज्यादा श्रद्वालु बाबा श्याम का दर्शन करने के लिए हर्षोल्लास से झूमते हुए पदयात्रा कर पहुंचेंगे। बाबा के दरबार में निशान अर्पित कर सामूहिक दर्शन करेंगे। बाबा से ब्यावर जिले के विकास और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
सुमित सारस्वत ने बताया कि सोमवार रात सभी भक्तों ने रिंगस के प्राचीन श्याम मंदिर में कीर्तन किया। श्याम परिवार के मनोज शर्मा, विजय मंडोरा, निशांत मंगल व अन्य सदस्यों ने बाबा का गुणगान किया। देर रात तक हुए भक्ति कार्यक्रम में भजनों की धुनों पर भक्त झूम उठे। सभी ने रात्रि विश्राम रिंगस में ही किया। मंगलवार सुबह 9.15 बजे रिंगस के प्राचीन मंदिर से निशान पदयात्रा प्रारंभ होकर दोपहर 2.15 बजे खाटूधाम पहुंचेगी। यह पदयात्रा ब्यावर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर से गत 17 दिसंबर को प्रारंभ हुई थी। मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक व विनेश कौशिक ने रथ में सवार बाबा का पूजन कर यात्रा को प्रस्थान करवाया।
यात्रा में राजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, मोहन सिंह, श्याम सिंह, सीमा माहेश्वरी, डॉली सक्सेना, खुशबू सिसोदिया, दर्शना, वंदना, अनन्या, रूबी, गीतिशा, हर्ष गर्ग, यश सोलंकी, रौनक मेवाड़ा, निशांत खत्री, पवन खत्री व अन्य यात्री शामिल हैं। भक्तों के साथ बाबा का रथ भी यात्रा में शामिल है। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संस्थाएं और आमजन शीश के दानी का पूजन कर यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- मुंबई से ब्यावर पहुंची निशान पदयात्रा
Sumit Saraswat available on :
December 23, 2023
Khatu Shyam News: 26 दिसंबर को खाटू पहुंचेगा पैदल जत्था, रिंगस से पदयात्रा में शामिल होंगे ब्यावर के 300 श्रद्वालु
ब्यावर से बाबा श्याम का दर्शन करने के लिए गया पैदल जत्था आगामी 26 दिसंबर को खाटू पहुंचेगा। रिंगस से यात्रा में ब्यावर शहर के करीब 300 से ज्यादा श्रद्वालु शामिल होंगे। हर्षोल्लास से झूमते हुए खाटू धाम पहुंचकर बाबा का सामूहिक दर्शन करेंगे।
जानकारी देते हुए सुमित सारस्वत ने बताया कि यह पदयात्रा गत 17 दिसंबर को ब्यावर (Beawar) में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर (Shyam Mandir) से प्रारंभ हुई थी। मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक ने रथ में सवार बाबा का पूजन कर यात्रा को प्रस्थान करवाया। करीब 80 श्रद्वालु (Devotees) पदयात्रा कर खाटू धाम (Khatu Shyamji) जा रहे हैं। इस यात्रा में 14 साल की अनन्या सक्सेना समेत 8 महिलाएं भी शामिल हैं। यात्री राजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, मोहन सिंह, श्याम सिंह, सीमा माहेश्वरी, डॉली सक्सेना, खुशबू सिसोदिया, दर्शना, वंदना, अनन्या, रूबी, गीतिशा, हर्ष गर्ग, यश सोलंकी, मयंक सिंहल, निशांत मंगल, विजय मंडोरा, उत्तम गर्ग, रौनक मेवाड़ा, निशांत खत्री, पवन खत्री व अन्य प्रतिदिन करीब 25 किलोमीटर पैदल यात्रा (Travel) कर रहे हैं।
शनिवार रात यात्रा का पड़ाव हरमाड़ा में रहा। रोजाना रात्रि पड़ाव के दौरान यात्री कीर्तन कर रहे हैं। भक्तों के साथ बाबा का रथ भी यात्रा में शामिल है। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संस्थाएं और आमजन शीश के दानी का पूजन कर यात्रियों (Tourist) का स्वागत कर रहे हैं। ©सुमित सारस्वत
यह भी पढ़ें- मुंबई से ब्यावर पहुंची निशान पदयात्रा
Sumit Saraswat available on :
May 28, 2019
मुंबई से ब्यावर पहुंची निशान पदयात्रा, श्याम परिवार ने संकीर्तन से किया स्वागत | Shyam Nishan Yatra
-सुमित सारस्वत, मो.09462737273
यह भी पढ़ें : दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क
चंद्रप्रकाश ने बताया कि वे मूलत: शेखावाटी राजस्थान के ढांढण गांव निवासी हैं। रोजगार के लिए मुंबई गए थे। वे भजन गायक भी हैं और हर महीने खाटू जाते हैं। वहां दूरदराज से आने वाले पदयात्रियों को देखकर उनके मन में भी पदयात्रा का भाव बना और 25 अप्रेल को निशान लेकर खाटू के लिए पैदल निकल पड़े। अब 50 दिन की यात्रा पूरी कर 13 जून को निर्जला एकादशी के मौके पर खाटू नरेश की नगरी पहुंचेंगे। मार्ग में जगह-जगह श्याम भक्त सेवा कर रहे हैं। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
यह भी पढ़ें : द्रोपदी के चौदह पति












