Thinker, Writer, Anchor

December 25, 2023

Khatu Shyam Padyatra : पहली बार ब्यावर से पदयात्रा कर बाबा श्याम का दर्शन करेंगे 300 से ज्यादा श्रद्वालु

 


कलयुग अवतारी बाबा श्याम के विश्व विख्यात खाटूधाम में मंगलवार को ब्यावर के भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। शहर के 300 से ज्यादा श्रद्वालु बाबा श्याम का दर्शन करने के लिए हर्षोल्लास से झूमते हुए पदयात्रा कर पहुंचेंगे। बाबा के दरबार में निशान अर्पित कर सामूहिक दर्शन करेंगे। बाबा से ब्यावर जिले के विकास और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।


सुमित सारस्वत ने बताया कि सोमवार रात सभी भक्तों ने रिंगस के प्राचीन श्याम मंदिर में कीर्तन किया। श्याम परिवार के मनोज शर्मा, विजय मंडोरा, निशांत मंगल व अन्य सदस्यों ने बाबा का गुणगान किया। देर रात तक हुए भक्ति कार्यक्रम में भजनों की धुनों पर भक्त झूम उठे। सभी ने रात्रि विश्राम रिंगस में ही किया। मंगलवार सुबह 9.15 बजे रिंगस के प्राचीन मंदिर से निशान पदयात्रा प्रारंभ होकर दोपहर 2.15 बजे खाटूधाम पहुंचेगी। यह पदयात्रा ब्यावर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर से गत 17 दिसंबर को प्रारंभ हुई थी। मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक व विनेश कौशिक ने रथ में सवार बाबा का पूजन कर यात्रा को प्रस्थान करवाया।


यात्रा में राजेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, मोहन सिंह, श्याम सिंह, सीमा माहेश्वरी, डॉली सक्सेना, खुशबू सिसोदिया, दर्शना, वंदना, अनन्या, रूबी, गीतिशा, हर्ष गर्ग, यश सोलंकी, रौनक मेवाड़ा, निशांत खत्री, पवन खत्री व अन्य यात्री शामिल हैं। भक्तों के साथ बाबा का रथ भी यात्रा में शामिल है। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संस्थाएं और आमजन शीश के दानी का पूजन कर यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। ©सुमित सारस्वत


यह भी पढ़ें- मुंबई से ब्यावर पहुंची निशान पदयात्रा


Sumit Saraswat
 
available on :
Share:
Location: Khatoo, Rajasthan 332602, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Recent Posts

Unordered List

Theme Support