Thinker, Writer, Anchor

Showing posts with label Jhula. Show all posts
Showing posts with label Jhula. Show all posts

August 15, 2018

कान्हा ने सखाओं संग किया वन विहार | Laddu Gopal Van Vihar



प्रकृति की गोद में बसे नीलकंठ महादेव तीर्थ के सुरम्य उपवन में बालकृष्ण ने अपने सखाओं और सखियों के संग वन विहार किया। आनंदस्वरूप हेड़ा परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गायक गोपाल वर्मा ने भजन गंगा बहाई। रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित प्रांगण में कई भक्त अपने बाल गोपाल को लेकर पहुंचे। यहां लडडू गोपाल को मनमोहक झूले में विराजित कर झुलाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या ने उत्साह से भाग लिया।

हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना से भक्ति कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद ऋतु अनुरूप झूले के भजनों ने समां बांध दिया। इत्र से महकते माहौल में ठाकुरजी के भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में मुंबई, पाली, जोधपुर, गुड़गांव, जयपुर, अजमेर, जैतारण एवं ब्यावर के लगभग 45 से ज्यादा ठाकुरजी विभिन्न वेशभूषाओं में सुसज्जित होकर पधारे। कान्हा का रूप भक्तों का मन मोह रहा था। शुभम शर्मा, गौतम सोलीवाल, राहुल अग्रवाल, हेमंत शर्मा, पवन सोनी ने सह गायन किया।


कार्यक्रम में नवनीत हेड़ा, राजेश हेड़ा, अरविंद खींचा, केके जैन, सुरेंद्र सोनी, राकेश शर्मा, दिलीप तोषनीवाल, अनुराग जैन, अशोक पसारी, मोनू अरोड़ा, सुमित सारस्वत, बबलू अग्रवाल, अमित सारस्वत, रवि शर्मा, विजय तंवर, नरसिंह तंवर, केशव हेड़ा, राघव हेड़ा, डॉ.राजीव जैन, विजय मंडोरा, मुनेश वर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, सतीश गर्ग, विक्रम सोलीवाल, नरेश झंवर, रमेश शर्मा, अंजू हेड़ा, सुनीता हेड़ा, अनुराधा छंगाणी, संतोष तापड़िया, मंजू नवाल, चेतना, राखी तोषनीवाल, पूर्वी तापड़िया, प्रियंका मित्तल, साधना सारस्वत, ज्योति अग्रवाल, प्रीति जैन, प्रीति शर्मा, श्वेता अग्रवाल, संगीता पसारी, मंजू भूतड़ा, उर्मिला भाटी, प्रियंका चतुर्वेदी, मधु जोशी, कृष्णा गोयल, मोनिका वर्मा, किरनेश, पूजा, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, बबीता गौड़, कौशल्या तंवर, मनीषा गर्ग, शुभांगी गर्ग, सुरभि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने ठाकुरजी के साथ वन विहार का आनंद लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273

अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में दें..
Sumit Saraswat available on :
Share:

August 2, 2018

सतरंगी सावन उत्सव में थिरकी रसिकाएं | Satrangi Sawan Utsav

ब्यावर (राजस्थान)। रसिका मंडल की ओर से फतेहपुरिया बगीची में सतरंगी सावन उत्सव आयोजित किया गया। सतरंगी लहरिए से सजे दरबार में रासबिहारी व राधारानी का झूला सजाया गया। महिलाओं ने ठाकुरजी को झूलते हुए भक्ति आनंद लिया।


कार्यक्रम संयोजक रीना बंसल ने बताया कि सावन के मौके पर आयोजित आनंदमय कार्यक्रम में गायक भागचंद सोनी व सुमित सारस्वत ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। मेरे लाल लाड़ली को झूला झुला रहे हैं.., कितना प्यारा है श्रृंगार तेरी लेऊं नजर उतार.., फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी.., सावन का महीना झूले राधा नंदकिशोर.. जैसे भजनों पर सभी झूम उठे। गौतम सोलीवाल, किशन सोनी, यश त्रिपाठी, विजय भट्ट, भरत ने सह गायन किया।

ठाकुरजी का गुलाब व मोगरे के फूलों और मोरपंख से नयनाभिराम श्रृंगार कर मनमोहक दरबार सजाया गया। सुंदर दरबार में रीना बंसल, मधु जोशी व रेखा गोयल ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति दी तो सभी आनंदित हो उठे। निधि झंवर, अंजू हेड़ा, स्वाति राठी, विनीता अग्रवाल ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का निर्देशन व संचालन सुमित सारस्वत ने किया। कार्यक्रम के बीच हुई रोचक प्रतियोगिताएं में सभी ने उत्साह से भाग लिया। इसमें अमेरिका की मंजू जैन, गुजरात की टीना अग्रवाल, मुंबई की अनुपमा उपाध्याय, ब्यावर की सिमलेश नंदनी, राजुल मूथा, अंजू गर्ग, कीर्ति मालपानी, रानू जोशी, शीतल भूतड़ा, संध्या प्रजापति, नमिता जालान, संगीता गर्ग विजेता रही।
कार्यक्रम में अमिता बंसल, सुनीता हेड़ा, नीता कुमावत, सारिका यादव, दीपिका शर्मा, कांता सोमानी, हेमलता गर्ग, आशा जैन, कांता बंसल, संगीता यादव, बबीता कुमावत, शिल्पा सुराणा, अभिलाषा डांगी, शीतल जिंदल, संगीता गर्ग, लता शर्मा, आनंदी सोनी, पूनम जोशी, अमिता गुप्ता, मनीषा जैन, रेखा बाहेती, शशि मोदी, ललिता जालान, शकुंतला सोलंकी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेंClick Here 

Sumit Saraswat available on :

Share:

July 18, 2018

चतुर्भुज झूलत श्याम हिंडोले.. | फूलों के झूले में विराजे ठाकुरजी

भगवान जगन्नाथ के दरबार में बुधवार को स्वरागिनी ग्रुप की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जगन्नाथ प्रभु अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ फूलों से सजे झूले पर झूल रहे थे।


मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि ब्यावर के बांकेबिहारी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गायिका चंचल सोनी व शालिनी शर्मा ने गणेश वंदना व शिव आराधना से की। इसके बाद रथ पे बैठ के जगत के नाथ पधारे हैं.., जगन्नाथ को कीर्तन होवे मोरिया पंख फैलाकर नाच रे.., चतुर्भुज झूलत श्याम हिंडोले.. भजन की आनंदमय प्रस्तुति दी।

गायिका संतोष सोनी ने भक्तों फूल बरसाओ जगत के नाथ आए हैं.., मंजू शर्मा व मंजू सोनी ने आएंगे श्याम मेरे पलकें बिछाकर रखना.. भजन की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें - Click Here


कार्यक्रम में संगीता सोनी, बबीता गौड़, कृष्णा गोयल, मधु भूतड़ा, सीमा कुमावत, कंचन कुमावत, नीता कुमावत, मोनिका शर्मा, अरुणा गर्ग, सुमित्रा सोनी, सुनीता सोनी, सरस्वती शर्मा, पूनम वर्मा, संगीता द्विवेदी, अनिता शर्मा, हेमलता जोशी, कंचन तंवर, अंजू हेड़ा, प्रमिला शर्मा, सुनीता गुप्ता, मीनू शर्मा, निशा, सुनीता यादव, उषा गर्ग, कौशल्या तंवर, माणक डाणी, गोपाल वर्मा, भागचंद चौहान, चेतनप्रकाश जोशी, गौतम सोलीवाल, निशांत मंगल, अरविंद बंसल सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। विजय तंवर ने बताया कि गुरुवार को किशोरी मंडल की ओर से भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

Sumit Saraswat available on :

Share:

July 26, 2017

बांकेबिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर मनाया झूला आनंदोत्सव

आसमां में छाए काले बदरा, सावन की तीज, राधा संग झूलते बांकेबिहारी और भजनों से रिझाते श्याम भक्त। यह मनभावन नजारा दिखा बुधवार को राजस्थान के ब्यावर में स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में। यहां हरियाली तीज झूला आनंदोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर श्री श्याम परिवार की ओर से सुमधुर भजनों की सरिता बहाई गई।
श्री हीरालाल जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि गणेश आराधना के साथ भक्ति कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गायक मनोज शर्मा ने रघुवर का सेवक पुराना लगता है, यह तो कोई राम दीवाना लगता है.., वो देखो भोले बाबा गौरा संग आए हैं.., मधुवन में रास रचाने तेरा श्याम आया है.. भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद गायक विजय मंडोरा ने वृन्दावन में हुकूम चले बरसाने वाली का, कान्हा भी दीवाना है राधेरानी का.., राधेजी झूलण पधारो घिर आए बदरा.., सुमित सारस्वत ने गोवर्धन उठाया तो कमाल हो गया, तूने बांसुरी बजाई तो कमाल हो गया.., पलभर के लिए श्याम से तू प्यार कर ले.., सतीश गर्ग ने कान्हा रे बागां में झूला डाल्या.., गौरव गर्ग ने श्याम लीले पे होके सवार आ गया.. भजन की प्रस्तुति दी। ठाकुरजी के संगीतमय हिंडोला भजनों पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में पंडित शिवरत्न दाधीच, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, मयंक सिंहल ने लहरिया व फूलों का आकर्षक शृंगार कर मनमोहक झूला सजाया। भक्तों ने भाव के साथ राधा-रासबिहारी को झुलाया। कार्यक्रम में हिन्दू महासभा नगर अध्यक्ष राखी जांगिड़, दिलीप खत्री, अंकुर मित्तल, मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, बबीता मंगल, सुरभि गोयल, साधना सारस्वत, अरुणा गर्ग, आशा गोयल, कुसुम डाणी, सुगना तंवर, प्रियंका चतुर्वेदी, श्यामसुंदर अग्रवाल, विष्णु प्रकाश चौटिया, संतोष सोनी, कविता शर्मा, शोभा चौटिया, आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, उर्मिला भाटी, मीनू शर्मा, सुलेखा झा, कोमल चतुर्वेदी, संगीता द्विवेदी, चंचल सोलीवाल, कृष्णा गोयल, प्रेम परिहार, अर्चना बेरीवाला, राधेश्याम डाणी, महेंद्र सलेमाबादी, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, विजय तंवर, गोविंद गोयल, राजेंद्र गर्ग, सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी तक प्रतिदिन सायंकाल झूले सजाए जाएंगे।
देखिए : बांकेबिहारी मंदिर में भजन

सहस्त्रधारा से किया शिव का अभिषेक
श्री बांकेबिहारी मंदिर में विराजित भगवान शिव का बुधवार को अभिषेक किया गया। भोले बाबा के भक्तों ने सहस्त्रधारा से जलाभिषेक किया। पंडित शिवरत्न दाधीच के सान्निध्य में 11 विप्रजनों ने रुद्र पाठ किया। आसकरण कुमावत व किशन भाटी ने परिवार सहित मंत्रोच्चार के बीच शिव पूजा की। शिवालय हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जलाभिषेक कार्यक्रम में पुखराज कुमावत, मोहनलाल कुमावत, प्यारेलाल, दीपक, श्योजीराम, भारती कुमावत, लोकेश कच्छावा सहित कई भक्तों ने भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष डाणी ने बताया कि रविवार को गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी के सौजन्य से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया जाएगा।
देखिए : दुनिया का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग
Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support