राजस्थान (Rajasthan) के ब्यावर (Beawar) में एक मुस्लिम युवक ने बैंक लोन नहीं चुका पाने पर सुसाइड कर लिया. कसाबान मोहल्ला में जामा मस्जिद के निकट रहने वाले 32 वर्षीय जफर हुसैन ने घर में फंदा लगाकर जान ने दी. सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में मरीज परिजन जमा हो गए और शव उठाने से इनकार कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान होकर जफर ने सुसाइड किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं ले जाएंगे. मौके पर मौजूद सीआई आशुतोष पांडे ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देकर समझाइश की. करीब छह घंटे बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया.
यह भी पढ़ें- सीआई का वीडियो हुआ वायरल
बैंक कर्मियों ने आत्महत्या के लिए उकसाया
मृतक जफर हुसैन के पिता मोहम्मद सलीम और भतीजे साजिद ने बताया कि जफर ने क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण बैंक (Credit Access Grameen Bank) से करीब 70 हजार रुपए का लोन लिया था. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोन की राशि नहीं चुका सका. बैंक मैनेजर ने बैंक कर्मचारी रामकिशोर और दाऊद को घर भेजकर जफर को परेशान करना शुरू कर दिया. दोनों बैंक कर्मी बार-बार घर आकर जफर को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया. परेशान होकर जफर ने सुसाइड कर जीवन समाप्त कर लिया.
यह भी पढ़ें- पैसे लिए तो रगड़ कर रख दूंगा
परिवार के लिए मांगा मुआवजा और नौकरी
सलीम ने बताया कि मृतक जफर के तीन बच्चे हैं. 6 वर्षीय बेटी नुज्जत फातिमा, 4 वर्षीय बेटी सारा और 3 माह का बेटा मोहम्मद गनी अपने पिता की मौत के बाद मां पर आश्रित हो गए हैं. परिवार ने जिला कलेक्टर से मृतक की पत्नी रेशमा बेगम को आंगनवाड़ी में संविदा पर नौकरी देने, बच्चों को पालनहार योजना को लाभ दिलवाने, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण बैंक से मुआवजा दिलवाने और बकाया लोन माफ करवाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें- मां के साथ झुलसी दो बेटियां
सुसाइड केस की जांच में जुटी पुलिस
ब्यावर शहर थाना प्रभारी आशुतोष पांडे ने बताया कि मृतक के पिता मोहम्मद सलीम की रिपोर्ट पर रामकिशोर और दाऊद नामक दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मिनरल उद्योग पर संकट
July 19, 2026
कर्ज में डूबे मुस्लिम युवक ने किया सुसाइड, दो बैंक कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
Sumit Saraswat SPJuly 19, 2026Crime News, crime story, Police, Rajasthan, rajasthan police, suicide
No comments:
राजस्थान पुलिस के सीआई ने सड़क पर खेली लंगड़ी टांग, वीडियो हो रहा वायरल
Sumit Saraswat SPJuly 19, 2026bhilwara, Police, Rajasthan, rajasthan news, rajasthan police, viral video
No comments:
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना सीआई दयाराम चौधरी गश्त पर निकले तो सड़क पर बच्चे खेलते मिले. सीआई ने गाड़ी रोकी और बच्चों के संग खेलने लगे. पुलिस अधिकारी के अनोखे अंदाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों ने इसे पसंद कर कहा- दिल तो बच्चा है जी.





