Thinker, Writer, Anchor

May 12, 2026

दुबई में ब्यावर का अकबर लापता, संपर्क नहीं होने से परिवार परेशान - Akbar Missing in Dubai

✍🏻 सुमित सारस्वत
सात समंदर पार रोजगार के लिए गया ब्यावर (Beawar) का युवक दुबई (Dubai) में लापता हो गया है. डेढ़ महीने से परिवार का कोई संपर्क नहीं हुआ है. युवक के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं. परिवार ने ब्यावर जिला प्रशासन से मुलाकात कर भारतीय दूतावास (Indian Embassy) से पता लगाने की मांग की है. परिवार ने युवक के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है.

यह भी पढ़ें- ईराक-ईरान युद्ध का असर

रोजगार के लिए गया था दुबई
ब्यावर जिले में कानपुरा गांव निवासी फातिमा काठात (Fatima Kathat) ने बताया कि उसका पति 25 वर्षीय अकबर काठात (Akbar Kathat) गत 26 मार्च 2026 को दुबई के लिए निकला था. वहां जाने के लिए ब्यावर के ट्रेवल एजेंट पवन सिंह को 28 हजार रुपए दिए थे. 27 मार्च को अकबर दुबई पहुंच गया था. उसके साथ साबुदीन, कादर और राहुल भी थे. अकबर को एबीएच एचबीके नाम की कंपनी में राजमिस्त्री के काम पर भेजा गया था. फातिमा ने बताया कि वहां पहुंचने के बाद पति से बात होती रहती थी. आखिरी बार 2 अप्रैल की रात बात हुई थी. इसके बाद 3 अप्रैल को हैदर का कॉल आया और उसने बताया कि अकबर रूम से कहीं बाहर चला गया है. हैदर ने अकबर के कुछ वीडियो भी भेजे. वीडियो में अकबर की हालत खराब दिख रही थी. हैदर को कहा कि अकबर की तलाश करो लेकिन किसी ने सही जवाब नहीं दिया. 3 अप्रैल के बाद से अकबर का फोन भी स्विच ऑफ है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मिनरल उद्योग पर संकट

भारतीय दूतावास से संपर्क करने की मांग

फातिमा ने बताया कि एजेंट पवन के ऑफिस जाकर वीडियो दिखाए और मदद मांगी. लेकिन पवन ने यह कहकर वापस भेज दिया कि वो कोई मदद नहीं कर सकता. इसके बाद फातिमा ने परिवार के साथ जिला प्रशासन से मुलाकात कर अकबर के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दुबई में भारतीय दूतावास से संपर्क कर अकबर का पता लगाया जाए. इस मामले में हमने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से जानकारी लेनी चाहिए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें- भाजपा के राम की राह पर कांग्रेस

परिवार को अनहोनी की आशंका
फातिमा ने बताया कि अकबर रोजगार के लिए पहले भी कई बार दुबई गया था. कभी छह महीने तो कभी एक साल बाद लौट आता था. 2024 से 2025 तक दुबई में ही था. इसके बाद यहां आकर मजदूरी करने लगा. अकबर के परिवार में 3 साल का बेटा आयल भी है. अकबर के लापता होने के बाद पत्नी और परिवार के लोग बेहद परेशान हैं. अकबर के साथ अनहोनी होने की आशंका से परिवार सहमा हुआ है.
©सुमित सारस्वत

यह भी पढ़ें- कांग्रेस से महिलाओं का मोह भंग !

Share:

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Recent Posts

Unordered List

Theme Support