सूबे की मुखिया श्रीमति वसुंधरा राजे का होली बाद ब्यावर आना प्रस्तावित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राजे आगामी 18 मार्च को ब्यावर आ सकती हैं। उन्होंने यह संकेत कर दिए हैं। वे यहां आमजन से मुलाकात कर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। साथ ही नीलकंठ तीर्थस्थल पर जाकर भगवान शंकर और माता वैष्णोदेवी के दर्शन भी करेंगी। हालांकि सीएम के दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के ब्यावर आगमन पर जिले की घोषणा होना अभी तय नहीं है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय में ब्यावर से जयपुर गए भाजपा नेता व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से ब्यावर आगमन के लिए कई बार आग्रह कर चुके हैं। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील सीएम ने ब्यावर आने का मन बनाया है। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273
0 comments:
Post a Comment