Thinker, Writer, Anchor

February 20, 2018

बाबा श्याम के दरबार में बिखरेंगे फागण के रंग | Fagan Mahotsav of Khatu Shyam

  • सात दिन होंगे कई धार्मिक आयोजन
  • सुंदरकांड पाठ से होगी महोत्सव की शुरुआत

खाटू की तरह धार्मिक नगरी ब्यावर में बने कलयुग अवतारी बाबा श्याम के दरबार में बुधवार से नवां रंगीला फागण महोत्सव का आयोजन उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ होगा। सात दिवसीय महोत्सव के तहत श्री श्याम परिवार की ओर से कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि ब्यावर में फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होने वाले महोत्सव का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगा। सायं 7 बजे से रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री व अन्य सदस्य सपत्नीक पूजा में भाग लेंगे। पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री बाबा का श्रृंगार कर दरबार सजाएंगे। महोत्सव आयोजन के लिए मंगलवार को सभी सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंदिर को सतरंगी रोशनी से आकर्षक रूप में सजाया गया है। बाबा का प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार कर विशेष प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। ग्यारस के दिन नगर में बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विशाल फाग महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। जयपुर से आए कलाकार खाटू नरेश का दिव्य दरबार सजाएंगे। पहली बार भक्तों को बाबा के शीश का विशेष दर्शन होगा। महोत्सव के लिए शहर के सभी धार्मिक मंडलों व संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।

देखें : कन्हैया मित्तल की श्याम दीवानगी

श्याम परिवार के निशांत मंगल, श्याम सिंहल, विनेश कौशिक, मयंक सिंहल, गौरव गर्ग, राधेश्याम प्रजापति, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, पुनीत बंसल, पुलकित सिंहल, विजय मंडोरा, संस्कार मंगल, मनोज अग्रवाल, चिराग गर्ग, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल व अन्य सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस आनंदमय आयोजन में आकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

देखें : होली के रसिया की मस्ती

सात दिवसीय कार्यक्रम पर एक नजर
21 फरवरी : बुधवार को सायं 7 बजे से रामायण मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ
22 फरवरी : गुरूवार को दोपहर 3 बजे से कृष्ण राधिका मंडल की युगल जोड़ी मधु सोलीवाल व तनीषा सोनी द्वारा श्याम सत्संग
23 फरवरी : शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से किशोरी सखी मंडल द्वारा भावमय भजन
24 फरवरी : शनिवार को दोपहर 12.15 बजे से श्री श्याम ज्योत अखंड पाठ
25 फरवरी : रविवार को दोपहर 3 बजे से श्री श्याम परिवार द्वारा भजन संकीर्तन
26 फरवरी : सोमवार को प्रात: 8.15 बजे से श्याम शोभायात्रा, दोपहर 12.15 बजे से बाबा का पंचामृत अभिषेक, रात्रि 8 बजे से के.सुदामा भजन मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या
27 फरवरी : मंगलवार को दोपहर 3  बजे से बालाजी महिला मंडल द्वारा होली रसिया फाग, सायं 7.15 बजे महाआरती

देखें : ब्यावर की पिछली श्याम शोभायात्रा

Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support