Thinker, Writer, Anchor

February 22, 2018

श्याम के दरबार में सीता संग पहुंचे राम | Rangeela Fagan Mahotsav

  • श्याम मंदिर में गूंजी रामायण की चौपाइयां
  • सुंदरकांड पाठ से रंगीला फागण महोत्सव का शुभारंभ


ब्यावर में श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय रंगीला फागण महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रथम दिवस श्री श्याम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया।
महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि रामायण मंडल के गायक राजकुमार अत्रेय, गुलाबचंद सैनी, जीआर जलवानिया ने सुंदरकांड पाठ का गायन किया। श्याम मंदिर रामायण की मंगल चौपाइयों से गूंज उठा। गाइए गणपति जगवंदन.. कीर्तन के साथ पाठ प्रारंभ हुआ। पाठ पूर्ण होने पर ब्रज के पद गाकर होली के रसिया गीत सुनाए। इसके बाद मंगल भवन अमंगल हारी.., दुनिया चले ना श्रीराम के बिना.., दुनिया में देव हजारों है बजरंग बली का क्या कहना.. जैसे भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।

पाठ प्रारंभ होने से पहले मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक, मोनिका कौशिक, विनेश कौशिक, रत्ना कौशिक ने भगवान राम व बाबा श्याम का पूजन किया। पंडित विकास शर्मा व तेजनारायण व्यास ने व्यासपीठ पर विराजित होकर पूजन करवाया।
कार्यक्रम में हेमेंद्र कौशिक, मुकेश गर्ग, श्याम सिंहल, अशोक गोयल, मदनमोहन जोशी, विष्णु प्रकाश चोटिया, दिलीप खत्री, सुंदर सिंह खींची, अनिल धाकड़, गोपाल पण्डियार, विनोद शर्मा, कौशल्या कौशिक, शकुंतला गर्ग, निशा गर्ग, शांति जलवानिया, निशांत मंगल, मनोज शर्मा, चिराग गर्ग, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, मयंक सिंहल, संस्कार मंगल, अरविंद बंसल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने धर्मलाभ लिया।

Share:
Location: Beawar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support