Thinker, Writer, Anchor

February 26, 2018

श्याम के स्वागत में बिछाए पलक-पावड़े | Khatu Shyam Procession

  • एकादशी पर भक्तों के द्वार पहुंचे भगवान
  • श्याम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

खाटू की तरह ब्यावर में भी कलयुग अवतारी बाबा श्याम का लक्खी मेला सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान निज धाम से प्रस्थान कर नगर भ्रमण करते हुए भक्तों के द्वार पहुंचे। एकादशी पर दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने उत्साह से भाग लेकर पूजा-अर्चना की।



महोत्सव संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में आयोजित रंगीला फागण महोत्सव के तहत विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह अखण्ड ज्योत प्रज्जवलन व निशान पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में आगे सुमधुर बैंड, 21 ध्वज निशान, 171 कलश, बाबा का रथ, भजन मंडली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु भजन गाते चल रहे थे।
यह यात्रा फतेहपुरिया चौपड़ स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर महादेवजी की छत्री, भारत माता सर्किल, पाली बाजार, सरावगी मोहल्ला, भगत चौराहा, अजमेरी गेट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भक्तों ने श्याम प्रभु का पूजन व आरती की। भक्तों ने अखण्ड ज्योत के दर्शन कर मनोकामना की। खाटू नरेश व लखदातार के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया।
शोभायात्रा में मंदिर प्रमुख हेमेंद्र कौशिक, सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, श्याम सिंहल, चेतन प्रकाश जोशी, राधेश्याम प्रजापति, अशोक गोयल, सुनील सिंहल, निशांत मंगल, मयंक सिंहल, कौशल्या कौशिक, मोनिका कौशिक, हेमलता जोशी, साधना सारस्वत, इंद्रा नवाल, शकुंतला गर्ग, निशा गर्ग, सुनीता कौशिक, प्रमिला शर्मा, संगीता द्विवेदी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, धर्मवती लाटा, आनंदी सोनी, सुनैना कौशिक, केतकी कौशिक, अनुश्रा शर्मा, प्रियांशी गर्ग, मनीषा गर्ग, कौशल्या फतेहपुरिया, सुनीता गुप्ता, कविता शर्मा, चित्रा गोयल, संगीता गोयल, जानकी गर्ग, प्रीति गुप्ता, मोनिका गुप्ता, प्रियांशी अग्रवाल, ख्याति गर्ग सहित सैंकड़ों श्याम भक्त शामिल हुए। पंडित विकास शर्मा व मनोज शास्त्री ने बाबा का श्रृंगार कर विशेष आरती की।
शोभायात्रा का राजेंद्र मंगल, पिंटू बंसल, हंसराज शर्मा, बृजवल्लभ पाराशर, राजेंद्र अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, रामस्वरूप मूंदड़ा, रवि खंडेलवाल, राजेश सावलानी, अनिल मित्तल, महावीर नटराज, एलएमबी परिवार सहित कई भक्तों ने स्वागत किया। -सुमित सारस्वत, मो.09462737273 
प्राण प्यारे का पंचामृत अभिषेक
शोभायात्रा के बाद भक्तों ने श्याम प्रभु का पंचामृत अभिषेक किया। बाबा को पवित्र जल व दुग्धाभिषेक कर अभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच बाबा के शीश का पूजन कर मनोकामना की। पूजा में विनेश कौशिक, रत्ना कौशिक, माधुरी गर्ग, तन्वी अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, अंकुर मित्तल, पुनीत बंसल, चिराग गर्ग, उत्तम गर्ग, दीपेश गोयल, पुलकित सिंहल, सत्यनारायण शर्मा, गौरव सक्सेना व कई भक्तों ने भाग लिया।
मंगलवार को महाआरती व रसिया फाग
सात दिवसीय महोत्सव का समापन मंगलवार को महाआरती के साथ होगा। सायं 7 बजे भक्त लखदातार की महाआरती करेंगे। इससे पूर्व दोपहर 3 बजे से होली रसिया फाग का आयोजन होगा। इसमें बालाजी महिला मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भक्त श्याम प्रभु के साथ रंग-बिरंगे फूलों से होली खेलेंगे।


Sumit Saraswat available on :

Share:

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support