Thinker, Writer, Anchor

November 11, 2017

पहली बार मोरारी बापू के साथ रामकथा की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा | Morari Bapu in Govardhan

कुस साँथरी निहारि सुहाई। कीन्ह प्रनामु प्रदच्छिन जाई॥
परदखिना करि करहिं प्रनामा। देहिं कैकइहि खोरि निकामा॥
गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के अयोध्या कांड की इस चौपाई के साथ उत्तर प्रदेश में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के पावन परिक्रमा तीर्थ गोवर्धन में शनिवार को अदभुत और अलौकिक मानस परिक्रमा कथा का शुभारंभ हुआ। भगवान श्रीनाथ की दिव्य लीला भूमि पर ऐतिहासिक रामकथा का आरंभ करते हुए बापू ने परिकमा की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि परिक्रमा से जीवन पावन होता है। दक्षिणा व प्रदक्षिणा में भेद समझाते हुए बताया कि दक्षिणा वो है जो हम तीर्थ को देते हैं और प्रदक्षिणा वो है जो तीर्थ हमें भक्ति रूप में दे।


801वीं रामकथा में बापू ने बताया कि कुछ माह पूर्व वृंदावन आना हुआ तब विचार बना कि पोथीजी के साथ ब्रज चौरासी परिक्रमा की जाए। गगन व जल में विचरण करते हुए कथा करने के बाद अब थल पर विचरण करते हुए कथा कर रहा हूं। हम नदी, पहाड़, परमात्मा, मंदिर, ग्रंथ, तुलसी, महापुरूष, पादुका, चिता व नगर की परिक्रमा करते हैं। इसके साथ हमें विचारों की भी परिक्रमा करनी चाहिए। भगवान गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा की थी। उन्होंने कहा कि गंगाजल, अग्नि, भगवान, मानस और माला से प्रेरणा मिलती है। हर इंसान इन्हें अपनाएं। बापू ने गुरु महिमा का बखान भी किया। वे बोले, गुरु की कभी आलोचना न करें। मनुष्य रूप में गुरु हरि है। कोई गुरु न मिले तो हनुमान को गुरु समझें। ज्ञान के लिए हनुमान का आश्रय अवश्य करें। कथा में श्रीराधे गोविंद भजन मन श्रीराधे.., हरे रामा रामा राम सीता राम राम राम.. कीर्तन गाते हुए श्रोता झूम रहे थे। कथा का समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। आस्था टीवी पर कथा का सीधा प्रसारण हो रहा है। कथा कवरेज www.sumitsaraswat.com वेबसाइट पर उपलब्ध है। -सुमित सारस्वत, मो.9462737273


ब्रज का कण-कण मुरारी है
कथा का प्रारंभ महामंडलेश्वर गुरुशरणानंद महाराज ने ठाकुर हमारे गिरवरधारी, हम हैं गिरवरधारी के.. कीर्तन से किया। वाक्य पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ब्रज मंडल मुरारी के हद्वय से प्रकट हुआ है। यहां का कण-कण मुरारी है। सौभाग्य है कि मुरारी कथा सुना रहे हैं और मुरारी कथा सुन रहे हैं। भगवान से बढ़िया श्रोता कोई और नहीं है। हमारा सौभाग्य है कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं। यह देवकृपा है।


‘ओवर टू कामवन..हनुमान उड़ हमारे साथ’
गोवर्धन में कथा का विश्राम करते हुए बापू बोले ‘आज की कथा यही विश्राम हो रही है। ओवर टू कामवन। कल कामवन में मिलेंगे। अब हमारी पोथी उड़कर कामवन पहुंचेगी। मैं तो हनुमान को भी कहता हूं कि तू भी उड़ हमारे साथ।’


अब इन पावन स्थानों पर होगी रामकथा
मानस परिक्रमा कथा 12 नवंबर को कामवन, 13 को बरसाना, 14 को वृंदावन, 15 को अक्रूर घाट, 16 को मानसरोवर, 17 को रमणरेती (गोकुल), 18 को मथुरा व 19 को गोवर्धन में होगी।


मानस परिक्रमा कथा रविवार को भरतपुर के कामां में होगी। कामवन की इस कथा का श्रवण करने राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आएंगी। वे इस एक दिवसीय रामकथा में शामिल होकर बापू का आशीर्वाद लेंगी। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।


Sumit Saraswat available on :

►Facebook

►Youtube
►Twitter
►Blog
Share:

November 10, 2017

मोरारी बापू की रामकथा में आएंगी सीएम वसुंधरा राजे | CM Vasundhara Raje in Katha

राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 12 नवंबर को भरतपुर के कामां आएंगी। वे यहां मोरारी बापू की 'मानस परिक्रमा' रामकथा में भाग लेंगी। राजे रविवार सुबह साढ़े नौ बजे हेलिकॉप्टर से कामां आएंगी। इसके लिए अखड़वाड़ी पर हेलीपैड बनाया गया है। कलेक्टर डॉ. एनके गुप्ता, एसपी अनिल कुमार टांक ने हेलीपैड स्थल आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। कार्यक्रम में भीड़ की आशंका के मद्देनजर संबंधित थानों से अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया जाएगा। साथ ही आपातकालीन व्यवस्थाएं भी रहेंगी।



मुख्यमंत्री कामां स्थित कोटऊपर मैदान में आयोजित होने वाली एक दिवसीय रामकथा में शामिल होकर बापू से आशीर्वाद लेंगी। पूजा-अर्चना, आरती करेंगी तथा क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगी। गौरतलब है कि 11 से 19 नवंबर के बीच हो रही मानस परिक्रमा कथा नौ दिन नौ शहरों में नौ स्थानों पर होगी।

Share:

व्हाट्सएप से कर पाएंगे मनी ट्रांसफर..जानें कैसे? | Whatsapp Money Transfer

हाल ही लाइव लोकेशन और डिलीट फॉर एवरीवन फीचर पेश करने के बाद अब व्हाट्सएप जल्द ही यूजर्स को एक और नई सौगात दे सकती है। जल्द ही व्हाट्सएप अपने यूपीआई इंटीग्रेटेड आधारित पेमेंट सेवा को उपलब्ध करवाने वाला है। सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सएप डिजिटल सेवा की शुरुआत अगले माह हो सकती है। इस सुविधा सबसे पहले भारत में उपलब्ध होगी। खबर है कि व्हाट्सएप पेमेंट फीचर टेस्टिंग स्टेज पर पहुंच गया है।

पढ़ें : ऐसे करें लाइव लोकेशन फीचर का इस्तेमाल


कैसे काम करेगा व्हाट्सएप पेमेंट फीचर
एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने भारत में कुछ बैंक के साथ समझौता किया है। इसमें एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी शामिल हैं। इन रिपोर्ट्स में व्हाट्सएप पेमेंट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस इमेज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका पेमेंट सिस्टम आसान होगा। यूजर्स अटैचमेंट पर क्लिक कर के यूपीआई पिन दर्ज करने पर एक प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान कर पाएंगे। इसकी प्रक्रिया से यह भी पता चलता है कि यूजर्स को भुगतान करने के लिए मौजूदा स्क्रीन से बाहर निकलने की आवश्यकता ही नहीं होगी।

पढ़ें : व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज ऐसे करें डिलीट

Share:

ऐसे करें लाइव लोकेशन फीचर का इस्तेमाल | Whatsapp Live Location

सोशियल मीडिया जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया है। लाइव लोकेशन फीचर के जरिए यूजर्स अपनी लाइव लोकेशन को अपनी सुविधा और पसंद के मुताबिक समय के लिए दूसरों के साथ शेयर कर पाएंगे। यूजर्स अपनी लोकेशन 15 मिनट, 1 घंटे या 8 घंटे के लिए शेयर कर सकते हैं। जितना समय आप सेलेक्ट करेंगे उतने समय तक आपके दोस्त या परिजन के पास आपकी लाइव लोकेशन की जानकारी पहुंचती रहेगी। अगर आप इसके बाद भी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।



जानें कैसे करें नए फीचर का इस्तेमाल
लाइव लोकेशन फीचर इस्तेमाल के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर में जाकर व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप को ओपन करें। यहां आपको व्हाट्सएप चैट में अटैच (Attach) आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां लोकेशन शेयर करते हुए आपसे समय सीमा पूछी जाएगी। आप अपने मुताबिक 15 मिनट, 1 घंटा और 8 घंटे में से चुनाव कर सकते हैं।

Share:

डॉक्टर सिर्फ 2 मिनट ही देखते हैं मरीज को

भारत में डॉक्टर मरीजों को औसतन महज दो मिनट ही देखते हैं। एक नए वैश्विक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। ब्रिटेन की चिकित्सा पर आधारित पत्रिका बीएमजे ओपन में कहा गया है कि दुनिया की आधी आबादी के लिए प्राथमिक चिकित्सा परामर्श पांच मिनट से भी कम का होता है, जो बांग्लादेश में 48 सेकेंड और स्वीडन में 22.5 मिनट है। भारत में प्राथमिक चिकित्सा परामर्श का समय वर्ष 2015 में दो मिनट था, जबकि पाकिस्तान में 2016 यह महज पौने दो मिनट रहा।


शोध में कहा गया कि कम परामर्श समय मरीज के खराब स्वास्थ्य नतीजे से जुड़ा है और डॉक्टरों को जूझने के लिए ज्यादा जोखिम हो जाता है। दुनिया भर में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की मांग बढ़ने से परामर्श के समय पर दबाव बढ़ रहा है। मरीजों और स्वास्थ्य सुविधा तंत्र पर संभावित असर का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने 178 संबंधित अध्ययनों से परामर्श समय की समीक्षा की जिसमें 67 देशों और 2.85 करोड़ से ज्यादा परामर्श को समेटा गया है।

Share:

November 9, 2017

करिश्मा : टी-20 में रचा इतिहास, 4 ओवर में बिना रन दिए गिराए 10 विकेट

15 साल के गेंदबाज ने महज 4 ओवर में बिना रन दिए एक के बाद एक 10 विकेट गिरा दिए। सुनकर हैरानी होती है मगर यह सच्चाई है। दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों को हैरत में डालने वाला यह कारनामा राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ है।
पिंकसिटी में खेले गए एक घरेलू टी-20 मैच में 15 वर्षीय गेंदबाज आकाश चौधरी ने ऐसा करिश्मा कर दिखाया जो आज तक पूरी दुनिया में कोई नहीं कर सका। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश ने 4 ओवर की करिश्माई गेंदबाजी में बिना कोई रन देते हुए 10 विकेट झटके। दिशा क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए आकाश ने पर्ल एकेडमी के खिलाफ इस प्रतिभावान खेल का प्रदर्शन किया। 156 रनों का पीछा करते हुए पर्ल एकेडमी की टीम 36 रन से यह मैच हार गई। क्रिकेट में आंकड़ों के जानकार मोहनदास मेनन ने यह जानकारी अपने ट्विटर पर शेयर की है।


आकाश ने इस उपलब्धि के बाद एक इंटरव्यू में कहा कि टी-20 मैच में 5 विकेट लेना ही आश्चर्य की बात होती है, ऐसे में मैंने 10 विकेट झटके। यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। गौरतलब है कि 18 साल पहले 4 से 7 फरवरी 1999 को हुए टेस्ट मैच में भारत की ओर से गेंदबाज अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।

Share:

November 8, 2017

जैन साध्वियों का पुष्कर पहुंचने पर भव्य स्वागत

जैन साध्वी ज्योति दर्शना म.सा. गुरुवार सुबह अजमेर से विहार कर पुष्कर पहुंची। अजमेर चुंगी नाके पर जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने उनका ढोल ढमाकों के साथ भव्य स्वागत किया। अजमेर से पैदल विहार कर बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उनके साथ पुष्कर पहुंचे। यहां मरुधर केसरी भवन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैन समाज के लोगों ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मेड़ता के लिए प्रस्थान किया। साध्वीश्री अजमेर में चतुर्मास करने के बाद मेड़ता जाते वक्त पुष्कर पहुंची थी।

Share:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support