Thinker, Writer, Anchor

October 30, 2017

Whatsapp ग्रुप एडमिन को खुश कर देगी यह खबर

देश-दुनिया में सोशियल मीडिया जगत का लोकप्रिय व्हॉट्सएप समय-समय पर नए बदलाव कर इसे रोचक और सुरक्षित बनाने का प्रयास करता है। एक बार फिर इसमें बड़े बदलाव होने वाले हैं। इस नए बदलाव से ग्रुप एडमिन को नई पॉवर मिलेगी। एडमिन जल्द ही यह चुन सकेंगे कि ग्रुप के कौन से सदस्य उसके विषय, आइकॉन या विवरण में परिवर्तन कर सकते हैं।


एक वेबसाइट के मुताबिक एक फैन साइट ने व्हाट्सएप के इस नए फीचर का परीक्षण किया है। फेसबुक की मालिकाना वाली मैसेंजिंग प्लेटफार्म ने अपना नया अपडेट गूगल प्ले बीटा कार्यक्रम के वर्जन 2.17.387 में इसे जारी किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाट्सएप ने बेहतर ग्रुप प्रबंधन के लिए उन्नत फीचर्स की घोषणा की है, जिसमें एक टूल भी शामिल है जो ग्रुप का निर्माण करने वाले को अन्य एडमिन द्वारा ग्रुप को डिलीट करने से रोकने की शक्ति देता है। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध विवरण में बताया गया है कि ये फीचर्स फिलहाल परीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।

इस मंदिर में होती है खंडित मूर्तियों की पूजा

हाल में ही विभिन्न रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है कि व्हाट्सएप जल्द ही अनसेंड का फीचर जारी करने वाला है। डब्ल्यूएबीटाइंपो के मुताबिक मैसेंजिंग एप ‘डिलिट फॉर एवरीवन’ फीचर का भी परीक्षण कर रहा है। व्हाट्सएप में पहले से लोकेशन शेयर करने की सुविधा रही है।  लेकिन यह किसी खास लोकेशन का होता था। लाइव लोकेशन पूरी तरह से आपके मूवमेंट के साथ बदलता रहेगा। यह रियल टाइम में आपकी लोकेशन अपडेट करता रहेगा।
Share:

2 comments:

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support