Thinker, Writer, Anchor

October 29, 2017

पुष्कर मेले में सतरंगी मंच पर अक्षिता भट्ट का भावपूर्ण ओडिसी नृत्य | Odissi Dance in Pushkar Fair

अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पुष्कर मेला 2017 का रंगारंग आगाज होने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई है। पहले दिन मेला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में औंकार कलाश्रम डांस ग्रुप की उभरती हुई नृत्यांगना अक्षिता भट्ट ने पारंपरिक ओडिसी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर हजारों देशी-विदेशी सैलानियों का दिल जीत लिया। अक्षिता की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर तालियों का सैलाब आ  गया।

काशी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखिए

गुरुजी पदम चरण देहुरी से ओडिसी नृत्य की शिक्षा ग्रहण कर रही अक्षिता भट्ट की अगुवाई में 5 लड़कियों ने प्रस्तुति दी। शिवानी गढ़वाल, आरती गौतम, राधिका जाखेटिया, आयुषी गौतम, भूमि शर्मा और कार्तिक जाखेटिया ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात गुरुजी पदम चरण देहुरी ने पखावज और उस्ताद बिरजू देवड़ा ने तबले पर जुगलबंदी कर मौजूद दर्शकों को आनंदित किया। अक्षिता के ओडिसी नृत्य प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा। अक्षिता इससे पहले भी लेक फेस्टिवल पुष्कर, मीरां महोत्सव मेड़ता जैसे कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। -राकेश भट्ट, पुष्कर

Share:
Location: Pushkar, Rajasthan, India

0 comments:

Post a Comment

Featured Post

दास्तान-ए-आशिकी, जुबान-ए-इश्क | Famous Love Story

ग्लोबलाइजेशन के इस युग ने हमारी जेनरेशन को वैलेंटाइंस डे का तोहफा दिया है। यह दिन प्यार के नाम होता है। इतिहास के पन्ने पलटने पर आप पाएंगे...

Amazon Big Offer

Advt

Blog Archive

Copyright

इस ब्लॉग में दिये किसी भी लेख या उसके अंश और चित्र को बिना अनुमति के किसी भी अन्य वेबसाइट या समाचार-पत्र, पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया जा सकता। अनुमति के लिये केवल मेल पर सम्पर्क करें: sumit.saraswat09@gmail.com

Pageviews

Labels

Blog Archive

Recent Posts

Unordered List

Theme Support